न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कपिल के शो में आमिर जमाएंगे रंग, बताया अवार्ड शो में क्यों नहीं जाते, जब पूछा गया सैटल होने का सवाल तो...

आमिर खान (59) का मनोरंजन जगत में गजब का रुतबा है। आमिर करिश्माई व्यक्तिव के धनी हैं। अपने काम को लेकर जबरदस्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Apr 2024 1:25:27

कपिल के शो में आमिर जमाएंगे रंग, बताया अवार्ड शो में क्यों नहीं जाते, जब पूछा गया सैटल होने का सवाल तो...

आमिर खान (59) का मनोरंजन जगत में गजब का रुतबा है। आमिर करिश्माई व्यक्तिव के धनी हैं। अपने काम को लेकर जबरदस्त जुनून के चलते उन्हें बॉलीवुड में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ की उपाधि मिली हुई है। आमिर जिस भी फिल्म में काम करते हैं उसके हर पहलू के साथ न्याय करने की कोशिश करते हैं। आमिर ने शुरुआत में चॉकलेटी बॉय की इमेज के साथ कई फिल्मों में काम किया। बाद में वे दूसरी दिशा में मुड़ गए, जहां उन्हें खूब एक्सपरिमेंट करते देखा गया। खास बात ये है कि वे इसमें सफल भी रहे।

बहरहाल हम आमिर की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के अगले एपिसोड में नजर आने वाले हैं। कपिल ने OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपना नया शो शुरू किया है। खास बात ये है कि आमिर पहली बार कपिल के शो में आएंगे। उन्होंने आज तक कपिल के किसी भी शो में शिरकत नहीं की थी। आमिर वाले एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया गया है, जो शनिवार (27 अप्रैल) को स्ट्रीम होगा।

नेटफ्लिक्स ने अपने यूट्यूब समेत तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 1 मिनट 29 सैकंड का प्रोमो जारी किया है। प्रोमो की शुरुआत में कपिल एक ट्रॉली में कई अवार्ड लेकर आते दिखते हैं। वे बोलते हैं कि ये सारे अवॉर्ड एक ही आदमी के हैं। फिर वो आमिर को पेश करते हैं। इस दौरान कपिल जब कहते हैं कि हमें उम्मीद नहीं थी कि आप हमारे शो पर आएंगे तो सुनील ग्रोवर के साथ आमिर कहते हैं कि 1500 रुपए दो, हम लोग आ जाते हैं।

आमिर ने आगे कहा कि मैं शॉर्ट्स में आने वाला था, पर बच्चों ने जींस में जाने को बोला। आमिर ने अपनी फ्लॉप फिल्मों की बात भी की। अर्चना पूरन सिंह ने आमिर से पूछा कि आप अवार्ड लेने क्यों नहीं जाते? इस पर वे कहते हैं कि वक्त बहुत कीमती है। इसका सही इस्तेमाल करना चाहिए।

मेरे बच्चे कभी भी मेरी बातें नहीं सुनते : आमिर खान

कपिल उनसे कई दिलचस्प सवाल पूछते दिख रहे हैं, जिसमें से एक आमिर की पर्सनल लाइफ से जुड़ा हुआ भी है। बातों ही बातों में कपिल, आमिर को जिंदगी में सेटल डाउन होने के लिए कह देते हैं, जिस पर आमिर का रिएक्शन भी देखने लायक होता है। कपिल कहते हुए दिखते हैं कि आपको नहीं लगता कि अब लाइफ में सेटल डाउन हो जाना चाहिए। इसी के साथ ही आमिर खुलासा करते हैं कि उनके बच्चे कभी भी उनकी बातें नहीं सुनते हैं, और उनकी अक्सर बहस हो जाती है। बता दें कि आमिर दो बार शादी कर चुके हैं।

हालांकि दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। पहले रीना दत्ता और दूसरी बार किरण राव के साथ। रीना से उनके बेटे जुनैद और आयरा खान हैं, जबकि किरण से बेटा आजाद है। आयरा की इसी साल की शुरुआत में नुपुर शिखरे के साथ शादी हुई थी। जुनैद जल्द ही फिल्मों में कदम रखने वाले हैं। इस बीच खबरें सामने आ रही थीं कि आमिर एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस पर कुछ भी कंफर्म नहीं है। सोशल मीडिया पर कपिल के शो का प्रोमो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष