न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर ने ‘लाहौर 1947’ के लिए सनी से मिलाया हाथ, अमिताभ-रजनीकांत 32 साल बाद दिखेंगे साथ

दिग्गज एक्टर आमिर खान ने बतौर निर्माता अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। आमिर ने सनी देओल के साथ नई फिल्म बनाने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Oct 2023 8:08:50

2 News : आमिर ने ‘लाहौर 1947’ के लिए सनी से मिलाया हाथ, अमिताभ-रजनीकांत 32 साल बाद दिखेंगे साथ

दिग्गज एक्टर आमिर खान ने बतौर निर्माता अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। आमिर ने सनी देओल के साथ नई फिल्म बनाने का ऐलान किया है। सनी 90 के दशक के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लाहौर 1947' में काम करेंगे। आमिर इसे प्रोड्यूस करेंगे। आमिर खान प्रोडक्शन ने आज मंगलवार (3 अक्टूबर) को इसकी घोषणा की। आमिर ने बताया कि बतौर निर्माता उनकी अगली फिल्म 'लाहौर 1947' होगी जिसमें एक्टर के रूप में सन्नी होंगे और इसका डायरेक्शन राजकुमार संतोषी करेंगे।

आमिर ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी आमिर खान प्रोडक्शन्स (AKP) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) के आधिकारिक पेज पर एक बयान में यह कंफर्म किया। आमिर ने कहा कि वे और AKP में उनकी टीम सनी और संतोषी के साथ काम करने के लिए उत्सुक है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मैं और आमिर खान प्रोडक्शन्स की पूरी टीम अपनी नई फिल्म 'लाहौर 1947' की घोषणा करते हुए उत्सुक और खुश हैं। इस फिल्म में सन्नी देओल होंगे, जिसका डायरेक्शन राजकुमार संतोषी संभालेंगे।"

आपको बता दें कि राजकुमार संतोषी इससे पहले सनी के साथ ‘घायल’, ‘घातक’, ‘दामिनी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। सनी के सितारे इस समय बुलंद हैं। उनकी 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। दूसरी ओर, अब तक के करिअर में कई टॉप क्लास फिल्मों में काम कर चुके आमिर की पिछली फिल्म साल 2022 में आई ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी, जो अपेक्षानुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई।

aamir khan,sunny deol,lahore 1947 movie,amitabh bachchan,rajinikanth,thalaivar 170 movie,rajkumar santoshi

'थलाइवर 170' फिल्म में काम करते नजर आएंगे अमिताभ और रजनीकांत

अमिताभ बच्चन (81) और रजनीकांत (72) के फैंस के लिए खुशखबरी है। दोनों 32 साल बाद फिर से एक साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत बॉलीवुड में भी धमाल मचा चुके हैं। रजनीकांत को हाल ही में 'जेलर' फिल्म में देखा गया था। 'जेलर' ने छप्पर फाड़ कमाई की थी। रजनीकांत अब 'थलाइवर 170' के लिए कमर कस चुके हैं।

इसमें बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ की भी एंट्री हो गई है। दोनों दिग्गज कलाकार इससे पहले 'अंधा कानून' (1983), 'गिरफ्तार (1985)' और 'हम' (1991) जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। आज मंगलवार (3 अक्टूबर) को मेकर्स ने अमिताभ के 'थलाइवर 170' में होने का आधिकारिक एलान कर दिया है। निर्माताओं ने अमिताभ का क्रू में स्वागत किया।

इसकी घोषणा फिल्म के प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर की गई। लाइका प्रोडक्शंस ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर बिग बी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “थलाइवर 170 के लिए भारतीय सिनेमा के शहंशाह श्री अमिताभ बच्चन का स्वागत करते हैं। टीम अमिताभ बच्चन की विशाल प्रतिभा के साथ नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई है।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार