न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीसरी शादी के सवाल पर आमिर ने दिया यह जवाब, कोविड-19 के दौरान इसलिए छोड़ना चाहते थे फिल्म इंडस्ट्री

सुपरस्टार आमिर खान (59) अपनी फिल्मों के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरते रहते हैं। आमिर ने दो शादियां कीं और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 Aug 2024 10:31:33

तीसरी शादी के सवाल पर आमिर ने दिया यह जवाब, कोविड-19 के दौरान इसलिए छोड़ना चाहते थे फिल्म इंडस्ट्री

सुपरस्टार आमिर खान (59) अपनी फिल्मों के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरते रहते हैं। आमिर ने दो शादियां कीं और दोनों ही टूट गईं। हाल ही में आमिर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में गए थे, जहां पर उनसे तीसरी शादी करने के बारे में सवाल पूछा गया। इस पर आमिर ने साफ तौर पर कहा कि शादी एक कैनवास है जिसे 2 लोग मिलकर रंगते हैं और रही मेरी शादी की बात तो मैं अब 59 का हो गया हूं। मुझे नहीं लगता अब मैं दोबारा शादी कर पाऊंगा। मुश्किल लग रहा है।

मेरी जिंदगी में इस वक्त बहुत सारे रिश्ते हैं। मैं फिर से अपनी फैमिली से जुड़ गया हूं। मेरे बच्चे, भाई और बहने हैं। मैं उन लोगों के साथ खुश हूं जो मेरे करीब हैं। मैं एक बेहतर इंसान बनने की तरफ काम कर रहा हूं। बता दें आमिर की पहली शादी रीना दत्ता के साथ हुई थी। साल 1986 में वे विवाह बंधन में बंधे थे, जब आमिर लीड एक्टर के रूप में किसी फिल्म में नजर नहीं आए थे। हालांकि आमिर ने बाल कलाकार के रूप में कुछ फिल्मों में काम किया था। आमिर-रीना की शादी 16 साल चली। उनके दो बच्चे आयरा और जुनैद हैं।

आयरा की जनवरी में फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ शादी हुई है, जबकि जुनैद ने पिछले दिनों ‘महाराज’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आमिर ने रीना से अलग होने के बाद आमिर ने फिल्ममेकर किरण राव के साथ शादी की थी। उनका एक बेटा आजाद है। किरण और आमिर ने साल 2021 में अलग होने का फैसला ले लिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके तलाक की अनाउंसमेंट की थी। आमिर हालांकि अपनी दोनों पूर्व पत्नियों और बच्चों के साथ आज भी दिल से जुड़े हुए हैं।

aamir khan,superstar aamir khan,aamir third marriage,covid-19,kiran rao,reena dutta,junaid,ira,azad,laal singh chadha movie

आमिर ने कहा, काम की वजह से परिवार को नजरअंदाज करने से मैं...

आमिर ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि कोविड-19 और लॉकडाउन के दौरान उन्हें बैठकर सोचने और अपने लाइफ को जानने का बहुत समय मिला। उन्हें एहसास हुआ कि वे पिछले 30 सालों से अपने काम में कैसे मशगूल हो गए थे कि उन्होंने अपने परिवार और बच्चों के साथ टाइम बिताना मिस कर दिया। इसके चलते उन्हें खुद पर गुस्सा आया।

आमिर ने कहा कि मैं काम की वजह से अपने परिवार को नजरअंदाज करने से इतने दुखी और गिल्ट से भर गया था कि मैंने पूरी तरह से फिल्में छोड़ने का फैसला किया। मैंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी बेचने की कोशिश की लेकिन मुझे खरीदार नहीं मिले, यहां तक कि मेरा बेटा जुनैद भी ऐसा नहीं चाहता था। बाद में किरण और बच्चों ने आमिर को काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने के लिए मना लिया।

आमिर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार साल 2022 में ‘लाल सिंह चड्ढा’ मूवी में करीना कपूर खान के साथ नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। अब आमिर जल्द ही ‘सितारे जमीन पर’ फिल्म में दिखेंगे। ये डाउन सिंड्रोम बीमारी पर आधारित है। फिल्म में आमिर के साथ रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया डिसूजा भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री