न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर खान की बेटी आयरा और नुपुर की हुई शादी, वायरल हो रही हैं तस्वीरे और वीडियो, आप भी देखें

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान बुधवार (3 जनवरी) को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Jan 2024 11:08:49

आमिर खान की बेटी आयरा और नुपुर की हुई शादी, वायरल हो रही हैं तस्वीरे और वीडियो, आप भी देखें

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान बुधवार (3 जनवरी) को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। उन्हें चाहने वाले सोशल मीडिया के माध्यम से नवविवाहित जोड़े को बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में कपल अपने परिवार के सदस्यों और करीबियों की मौजूदगी में शादी की रस्में निभाते दिखे।

नुपुर और आयरा कागजों पर हस्ताक्षर करते नजर आए। कोर्ट मैरिज करने के बाद उन्होंने पारंपरिक ढंग से शादी की। शादी का फंक्शन मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में हुआ। इस मौके पर आमिर ने कुर्ता पायजामा और सिर पर गुलाबी रंग की पगड़ी पहनी। उन्होंने दामाद और बेटी के साथ कई तस्वीरें क्लिक कराईं। शादी की शुरुआत में नुपुर किसी सूट-बूट में नहीं बल्कि जिम की पोशाक में थे। वे शादी से कुछ देर पहले सड़क पर जिम के आउटफिट में दौड़ लगा रहे थे।

नुपुर ने इस दिन को यादगार बनाने के लिए इस आउटफिट में ही वेडिंग वेन्यू तक जाने का फैसला किया। रस्म की तस्वीरों में भी नुपुर इसी ड्रेस में थे। नुपुर शॉर्ट्स और बनियान पहनकर ही अपनी बारात लेकर आ गए। हालांकि बाद में नुपुर ने नीली शेरवानी पहनी थी। नुपुर ने भी वेडिंग के लिए बेहद सिंपल आउटफिट चुना। आयरा ने लाइट पिंक कलर की हैरम पैंच के साथ बॉटल ग्रीन कलर का ब्लाउज और मैचिंग दुप्पट्टा लिया हुआ था। दुल्हन के लुक को कंप्लीट करने के लिए आयरा ने कोल्हापुरी चप्पल पहनी थी।

आमिर ने अपनी पूर्व पत्नी किरण को किया किस तो हो गए ट्रोल

वेडिंग फंक्शन में देश के सबसे अमीर बिज़नेसमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ पहुंचे थे। आयरा की शादी में उनके पिता आमिर खान कभी भावुक तो कभी मस्तीभरे अंदाज में नजर आए। उन्होंने सभी के साथ डांस किया। शादी में आमिर का पूरा परिवार मौजूद था। आमिर के साथ उनकी दोनों एक्स वाइफ किरण राव और रीना दत्ता भी बेहद खुश दिखीं।

आमिर जब फैमिली के साथ फोटो क्लिक करवाने आए तो उन्होंने किरण को किस किया। आमिर का ये किसिंग वीडियो वायरल हो रहा है। कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर पूछ रहे हैं कि जब इतना ही प्यार है तो अलग क्यों हुए? उल्लेखनीय है कि आमिर पिछले कई दिनों से शादी की तैयारियों में बिजी थे। आयरा उनकी पहली पत्नी रीना की संतान है।

जहां तक आयरा व नुपुर का सवाल है वे कुछ साल से रिलेशनशिप में थे। सितंबर 2022 में नुपुर ने आयरा को शादी के लिए प्रपोज किया था। फिटनेस ट्रेनर नुपुर, आमिर को ट्रेनिंग दिया करते थे। इसी दौरान नुपुर की आयरा से दोस्ती हुई थी। तब आयरा डिप्रेशन से जूझ रही थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम