न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर की लाडली आयरा की मेहंदी सेरेमनी से सामने आईं तस्वीरें, रोहित हुए रियल हीरो और इस फिल्म पर फिदा

आमिर खान की लाडली आयरा ने 3 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग रजिस्टर मैरिज कर ली। अब वे उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Jan 2024 7:33:20

2 News : आमिर की लाडली आयरा की मेहंदी सेरेमनी से सामने आईं तस्वीरें, रोहित हुए रियल हीरो और इस फिल्म पर फिदा

आमिर खान की लाडली आयरा ने 3 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग रजिस्टर मैरिज कर ली। अब वे उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग करेंगे। दूल्हा-दुल्हन का पूरा परिवार और दोस्त राजस्थान में झीलों की नगरी के रूप में मशहूर उदयपुर पहुंच चुके हैं। आज सोमवार (8 जनवरी) को आयरा के हाथों में पिया के नाम की मेहंदी भी रच गई। कपल की मेहंदी सेरेमनी की पहली तस्वीर सामने आ गई है।

यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और फैंस नवविवाहित जोड़े पर बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं। सेरेमनी में आए एक गेस्ट ने उनके इस खास दिन की कुछ फोटो पोस्ट की हैं। एक फोटो में आयरा हाथों में मेहंदी लगवाती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह आंखों पर चश्मा लगाए काफी कूल दिख रही हैं। आयरा ने ऑफ व्हाइट कलर का बैकलेक चोली के साथ लहंगा पहना हुआ है। दूसरी फोटो में दो हाथ नजर आ रहे हैं, जिनमें आयरा और नुपुर दोनों के नाम का पहला लेटर यानी I और N लिखा हुआ है।

आयरा-नुपुर की कॉमन फ्रेंड एक्ट्रेस मिथिला पालकर ने भी सेरेमनी का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें आयरा दिल खोलकर नाच रही हैं। इस दौरान बाकी गेस्ट भी डांस कर रहे हैं। सेरेमनी में नाच-गाने के साथ ही कई मजेदार गेम्स भी हुए। उल्लेखनीय है कि आयरा और नुपुर 4 साल से एक-दूजे को डेट कर रहे थे। आमिर बेटी और दामाद के लिए मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी देंगे, जिसमें बड़ी-बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।

रोहित शेट्टी ने की ‘12वीं फेल’ फिल्म की सराहना, आईपीएस मनोज कुमार शर्मा से मिले

दिग्गज फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म '12वीं फेल' लगातार लाइमलाइट में है। करीब 20 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 66 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। लीक से हटकर सबजेक्ट होने तथा युवाओं को प्रेरित करने वाली फिल्म होने से हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। सिर्फ विक्रांत ही नहीं, बल्कि फिल्म के रियल लाइफ हीरो आईपीएस मनोज कुमार शर्मा भी चर्चाओं में हैं।

अब मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की इनके कदरदानों में शामिल हो गए हैं। रोहित ने आज सोमवार (8 जनवरी) को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। इसमें उनके साथ मनोज शर्मा नजर आए। रोहित ने कैप्शन में लिखा “मिलिए '12वीं फेल' के असली हीरो मनोज कुमार शर्मा से, कोविड के दौरान उनके साथ काम करने का सम्मान मिला, उस समय वह मुंबई पुलिस में कार्यरत थे। अगर आपने '12वीं फेल' नहीं देखी है, तो कृपया जरूर देखें। यह विशेष रूप से लोगों के लिए एक प्रेरणादायक कहानी है छात्र और युवा।”

बता दें कि फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि रोहित की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ भी जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी व विवेक ओबेरॉय की अहम भूमिकाएं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार