न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर का डांस वीडियो वायरल, दोनों एक्स वाइफ भी झूमती दिखीं, आयरा ने उदयपुर से शेयर की फोटो

आमिर खान की बेटी आयरा खान और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे की रजिस्टर्ड मैरिज 3 जनवरी को मुंबई में हो चुकी है। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Jan 2024 1:17:22

2 News : आमिर का डांस वीडियो वायरल, दोनों एक्स वाइफ भी झूमती दिखीं, आयरा ने उदयपुर से शेयर की फोटो

आमिर खान की बेटी आयरा खान और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे की रजिस्टर्ड मैरिज 3 जनवरी को मुंबई में हो चुकी है। हालांकि अभी इसका जश्न जारी है। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए दूल्हा-दुल्हन सहित उनके परिवार वाले राजस्थान में उदयपुर पहुंच चुके हैं। उन्होंने ताज लेक पैलेस रिसोर्ट बुक किया हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर आयरा की मेहंदी सेरेमनी के कुछ वीडियो सामने आए हैं।

इनमें आमिर अपनी दूसरी एक्स वाइफ किरण राव और बेटे आजाद के साथ डांस करते दिख रहे हैं। आमिर की बहनें, बड़े बेटे जुनैद और उनकी पहली एक्स वाइफ रीना दत्ता भी नजर आ रही हैं। इन वीडियो को कुछ दिनों पहले आयोजित फंक्शन में परफॉर्म करने वाली सिंगर आशू शर्मा ने शेयर किया है। वीडियो में किरण और रीना दोनों साथ झूमती नजर आईं। इसके अलावा आमिर और उनके अन्य फैमिली मेंबर्स ने भी डांस कर समां बांध दिया।

एक और वीडियो में आमिर डांस के लिए जुनैद को ला रहे हैं। बता दें कि उदयपुर पहुंचकर आयरा की सास प्रीतम शिखरे और कजिन जायन मैरी ने लोकल कलाकारों के साथ फिल्म 'पीके' के गाने पर डांस किया। शाम को फैमिली मेंबर्स ने लोकल आर्टिस्ट्स के म्यूजिक के साथ डिनर एंजॉय किया। इस दौरान नुपुर गाना गाते नजर आए।

आयरा खान इसलिए कर रही हैं अपने दोस्तों का इंतजार

इधर, आयरा उदयपुर से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार स्टोरी शेयर कर रही हैं। आयरा ने आज रविवार (7 जनवरी) को स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- “अपने दोस्तों का इंतजार कर रही हूं कि वो आकर मुझे डांटें कि मैंने अब तक अपना मेकअप रिमूव नहीं किया है।” आयरा ने अपनी ब्राइड्समेड से मेकअप रिमूव करने की रिक्वेस्ट की। एक्ट्रेस मिथिला पालकर ने उन्हें रिप्लाई किया कि वह मेकअप क्लीन करने के लिए आयरा को ढूंढ रही हैं।

आयरा ने 3 जनवरी को हुए फंक्शन के भी कुछ फोटो शेयर किए हैं। उन्होंने बड़े भाई जुनैद के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- “फाइनली हमारी साथ में एक फोटो आ ही गई।” आयरा ने और भी कई पुरानी फोटो शेयर की हैं। आयरा ने शनिवार को पोस्ट शेयर कर बताया था कि वो और नुपुर शादी में आए दोस्तों और फैमिली मेंबर्स से वर्कआउट करवा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 13 जनवरी को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। इसमें बड़े-बड़े सितारे पहुंचेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार