न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जवान’ की एक्ट्रेस के सामने गई 2 लोगों की जान, थाईलैंड में देखा खौफनाक मंजर, इंस्टाग्राम पर बताई पूरी घटना

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में कई दिग्गज कलाकारों के बीच एक्ट्रेस आलिया कुरैशी भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Oct 2023 11:16:36

‘जवान’ की एक्ट्रेस के सामने गई 2 लोगों की जान, थाईलैंड में देखा खौफनाक मंजर, इंस्टाग्राम पर बताई पूरी घटना

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में कई दिग्गज कलाकारों के बीच एक्ट्रेस आलिया कुरैशी भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में सफल रहीं। आलिया ने 'झल्ली' नाम के किरदार का रोल निभाया, जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया। इस बीच आलिया फिल्म के बजाय एक दूसरे कारण से चर्चाओं में हैं। दरअसल आलिया हाल ही में थाईलैंड गई थीं, जहां उन्होंने एक खौफनाक मंजर देखा जिससे वह सहम गईं।

वहां एक शॉपिंग मॉल में 14 साल के एक बच्चे ने शूटिंग कर दी थी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। इसी दौरान वहां आलिया भी थीं। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में यह खुलासा किया है। आलिया ने ट्रिप की झलक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “ये लिखना कठिन है लेकिन मैं नहीं चाहती कि मेरा इंस्टाग्राम एक ऐसी जगह बने जहां मैं केवल चमकदार खुश चीजों के बारे में बात करूं, चाहे ये कितना भी भयानक क्यों न हो, यहां ये भी आएगा। जैसा कि आप में से कुछ लोगों ने पूछा है, मैं ‘सियाम पैरागॉन’ की शूटिंग के दौरान थाईलैंड में थीं। जब ये घटना घटी तो मैं और मेरे दो दोस्त मॉल में थे।

हम एस्केलेटर से ऊपर आ रहे थे तभी हमने बड़े पैमाने पर भगदड़ देखी और किसी ने चिल्लाकर कहा, शूटर। जैसे ही हम वापस नीचे भागे हमने तीन गोलियों की आवाज सुनी। यह एक भयानक अनुभव था। मैं आभारी हूं कि मैं और मेरे दोस्त इससे जीवित बच निकले। और मुझे बहुत बुरा लग रहा है कि दो निर्दोष लोग नहीं बच पाए। काश असल जिंदगी भी एक्शन फिल्मों की तरह होती, जहां आप निडर होकर किसी भी क्रूर लड़ाई में कूद सकते और सभी को बचा सकते लेकिन जब ऐसा होता है, तो आपके मन में एकमात्र विचार वहां से जीवित बाहर निकलने का होता है।

आलिया ने लिखा, करंसी एक्सचेंज में अगर 10 मिनट नहीं लगते तो क्या होता?

आलिया ने पोस्ट में आगे लिखा, “जब दिन शुरू हुआ तो हम रिलैक्स कर रहे थे। डॉगी के साथ खेल रहे थे और दिन खत्म होने को आया तो हम एक मॉल में हुई फायरिंग के बीच भाग रहे थे। बारिश में भीग रहे थे, हमें घर ले जाने के लिए टुक टुक ढूंढने की बेताब कोशिश कर रहे थे। जिंदगी सच में बहुत क्रेजी और अप्रत्याशित है। कब क्या हो जाए, पता नहीं। मैं वास्तव में नहीं जानती कि घटना के बारे में मैं अपनी मिक्स्ड फीलिंग्स को कैसे बयां करूं।

लेकिन मैं सोचती रही कि अगर उस एस्केलेटर पर जाने से पहले के 10 मिनट करंसी एक्सचेंज में नहीं लगते तो क्या होता? करंसी एक्सचेंज में उम्मीद से ज्यादा समय लगा। अगर हमें कोई दिक्कत ही नहीं हुई होती तो क्या होता? जिस समय फायरिंग हो रही थी, उस वक्त हम कहां होते? स्टोर में या फिर दुकान के नजदीक? मैं नहीं जानती, लेकिन यह सब मुझे सोचने पर मजबूर करता है कि कोई देवीय शक्ति या अच्छा वक्त था, या कोई ऐसी चीज, जिसने हमें बचा लिया।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका