न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : OTT पर इस समय आ सकती है विक्रांत की ‘12वीं फेल’, सस्पेंस थ्रिलर 'करी और सायनाइड' का ट्रेलर देखें

मशहूर फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा और एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म ‘12वीं फेल’ 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Dec 2023 7:21:57

2 News : OTT पर इस समय आ सकती है विक्रांत की ‘12वीं फेल’, सस्पेंस थ्रिलर 'करी और सायनाइड' का ट्रेलर देखें

मशहूर फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा और एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म ‘12वीं फेल’ 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। यह बॉक्स ऑफिस पर उल्लेखनीय सफलता हासिल करने में सफल रही। फिल्म में मेधा शंकर, अनंत वी जोशी, अंशुमान पुष्कर और प्रियांशु चटर्जी ने भी अपनी एक्टिंग से सबका ध्यान खींचा। अब इस फिल्म को लेकर एक खबर सामने आई है।

यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। मतलब जो लोग सिनेमाघर में इसका मजा नहीं ले पाए या फिर इसे दोबारा देखना चाहते हैं तो वो ओटीटी पर ‘12वीं फेल’ देख पाएंगे। फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट के मुताबिक मूवी के डिजिटली जी5 पर रिलीज होने की संभावना है। इसका कारण ये है कि जी स्टूडियोज के पास इसके वितरण अधिकार हैं। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि यह जनवरी की शुरुआत में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आएगी।

हालांकि अभी तक इन बातों की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। विनोद चोपड़ा फिल्म्स बैनर के तहत निर्मित यह फिल्म अनुराग पाठक की इसी नाम की किताब का रीमेक है। यह आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की वास्तविक जीवन यात्रा का वर्णन करती है। मनोज काफी गरीब थे, लेकिन पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखते हैं। उन्हें कई संघर्षों से गुजरना पड़ता है।

12th fail,12 fail movie,z5 platform,vikrant maseey,vidhu vinod chopra,ips manoj kumar sharma,curry and cyanide trailer,documentary,kerala

6 लोगों की हत्या पर आधारित है 'करी और सायनाइड' डॉक्यूमेंट्री

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आप जल्द ही सच्ची घटना से प्रेरित 'करी और सायनाइड' जैसी क्राइम डॉक्यूमेंट्री का मजा ले पाएंगे। मेकर्स की ओर से आज बुधवार (13 दिसंबर) को इस डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया, जो सस्पेंस से भरपूर है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इसे शेयर किया है। दरअसल इसकी कहानी साल 2002 से लेकर 2016 के बीच हुई 6 लोगों की हत्या से ताल्लुक रखती है।

इस मामले में आरोपी महिला जॉली जोसेफ ने किस तरह से अपने परिवार के 6 लोगों को खतरनाक जहर सायनाइड की मदद से मौत के घाट उतारा, वो आपको देखने को मिलेगा। ये दिल दहलाने वाली घटना केरल में हुई थी। यह डॉक्यूमेंट्री 22 दिसंबर को ऑनलाइन स्ट्रीम होगी। इसकी कहानी एक घर में रहने वाली साधारण सी महिला जॉली जोसेफ के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे हर कोई प्यार करता है।

यहां तक कि वह अपने मौहल्ले की भी जान कही जाती है, लेकिन जहां एक ओर हर शख्स इस महिला की प्रशंसा करता है, वहीं लोगों को वह कई चीजों में बहुत मिस्टीरियस भी लगती है। एक दिन सबको पता चलता है कि यही सीधी-साधी सी महिला 6 लोगों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका