न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्वचा की कई परेशानियों से निजात दिलाएगा ऑयल मसाज, जानें कौन सा तेल रहेगा उपयोगी

ऑयल मसाज त्वचा की कई परेशानियों से निजात दिलाता हैं। लेकिन यह जानना जरूरी हैं कि आपके लिए कौनसा तेल उपयोगी साबित होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 31 Oct 2021 6:19:00

त्वचा की कई परेशानियों से निजात दिलाएगा ऑयल मसाज, जानें कौन सा तेल रहेगा उपयोगी

कुदरत ने ऐसी कई सौगातें दी हैं जिनमें स्वास्थ्य का खजाना छुपा हुआ है। तेल भी इनमें से एक है। आयुर्वेद के अनुसार तेलों में विभिन्न प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं। यदि आप रोजाना शरीर की तेल से मालिश करते हैं तो ये आपके शरीर को स्वस्थ रखता है, शरीर के अंगों को पोषण देकर आपकी त्वचा को जवां बनाता है। ऑयल मसाज त्वचा की कई परेशानियों से निजात दिलाता हैं। लेकिन यह जानना जरूरी हैं कि आपके लिए कौनसा तेल उपयोगी साबित होगा। तो आइये जानते हैं किस तेल में हैं कौनसे गुण।

beauty tips,beauty tips in hindi,oil massage

मीठे बादाम का तेल

यदि आपकी त्वचा बहुत ज्‍यादा ड्राई रहती है तो आपको बादाम का तेल बॉडी मसाज के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें हल्की सुगंध होती है और ये बहुत हल्का तेल होता है। इस तेल को त्वचा तुरंत सोख लेती है जिससे त्वचा की ड्राईनेस कम होती है और चमकदार बनती है। इस तेल को किसी भी प्रकार की त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है, यहां तक की बच्चों की मालिश के लिए भी इस तेल का इस्तेमाल हो सकता है। मीठे बादाम के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो कि त्वचा की खुजली, रैशेज, डर्मेटाइटिस, एक्जिमा और सोरायसिस से निजात दिलाता है। साथ ही यह टैनिंग और यूवी रेडिएशन के एक्सपोजर से त्वचा को होने वाले नुकसान से भी बचाता है। इस तेल में मौजूद दर्द-निवारक गुण मसल्स को रिलैक्स करने में मदद करते हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,oil massage

नारियल तेल

तनाव और प्रदूषण के कारण समय से पहले त्वचा की उम्र को बढ़ने से रोकने में नारियल तेल आपकी मदद कर सकता है। नारियल तेल विटामिन ई से भरपूर होता है जो कि जवां और हेल्दी त्वचा के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को लटकने और झुर्रियों से बचाते हैं। कुछ देर नारियल का तेल लगाने पर ये त्वचा में जल्दी एब्जॉर्व हो जाता है। ये तेल त्वचा की शुष्कता दूर करते हुए नमी बनाए रखने में मदद करता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,oil massage

मूंगफली का तेल

यह खाने में स्वादिष्ट व पचने में हल्का है। प्रोटीन से भरपूर यह तेल रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रित कर हृदय रोगों से बचाता है। जोड़ों के दर्द में इससे मालिश करने से आराम मिलता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,oil massage

अलसी का तेल

यह औषधीय गुणों व विटामिन-ई से भरपूर है। त्वचा जलने पर इसे लगाएं, दर्द व जलन से राहत मिलेगी। कुष्ठ रोगियों के लिए यह फायदेमंद है।

beauty tips,beauty tips in hindi,oil massage

तिल का तेल

मसाज के लिए आयुर्वेद में सबसे लोकप्रिय तिल का तेल है। आयुर्वेद में त्वचा संबंधी समस्याओं केउपचार के लिए तिल के तेल को बेस ऑयल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से त्वचा को नुकसान होने से बचाते हैं और यूवी रेज के कारण हुए त्वचा के नुकसान को ठीक करने में मदद करता है। साथ ही जोड़ों में सूजन के दर्द से राहत दिलाता है। आयुर्वेद में हाइपर-पिगमेंटेशन के इलाज के लिए तिल के तेल का इस्तेमाल विशेष रूप से होता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,oil massage

जैतून का तेल

मांसपेशियों में ऐंठन, दर्द और सूजन से राहत के लिए जैतून के तेल का इस्तेतमाल किया जाता है। यह त्वचा को लंबे समय तक मॉइस्चराइज करता है और ऑक्सीडेटिव तनाव को दूर कर त्वचा की क्षति को ठीक करता है। अन्य तेलों के मुकाबले यह त्वचा में बहुत देर से अवशोषित होता है। यह रक्त प्रवाह को बढ़ाता है जिससे कोशिकाओं को अधिक पोषण और ऑक्सीजन मिलती है। इससे ऊर्जा बढ़ती है।

beauty tips,beauty tips in hindi,oil massage

सूरजमुखी का तेल

इस तेल का इस्तेमाल कुकिंग के अलावा मसाज के लिए भी होता है। सूरजमुखी के तेल में लिनोलिक और ओलिक एसिड होते हैं जो कि त्वचा में नमी को लंबे समय तक बरकरार रखते हैं। यह त्वचा से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल त्वचा को मॉइस्चराइज रखता है और त्वचा को जवां रखता है। इस तेल में आवश्यक फैटी एसिड होने से त्वचा चमकदार होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद