न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

त्वचा के लिए औषधि की तरह काम करता हैं टमाटर, मिलता हैं चांद सा निखार

टमाटर रसोई का एक अहम हिस्सा है और बिना टमाटर किसी भी डिश में लाजवाब स्वाद की अपेक्षा कम ही की जाती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Jun 2023 11:13:47

त्वचा के लिए औषधि की तरह काम करता हैं टमाटर, मिलता हैं चांद सा निखार

टमाटर रसोई का एक अहम हिस्सा है और बिना टमाटर किसी भी डिश में लाजवाब स्वाद की अपेक्षा कम ही की जाती है। टमाटर खाने से शरीर को कई तरीके से फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं यह स्किन के लिए भी उतना ही अच्छा होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-के, आयरन, फॉस्फोरस और अन्य विटामिन्स पाए जाते हैं जो स्किन के लिए जरूरी होते हैं। अगर आपको नैचरल तरीके से स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करना है तो टमाटर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। टमाटर का इस्तेमाल करने से स्किन को निखारने और टाइट करने में मदद मिलती है। इसी के साथ ही कई स्किन समस्याएं हैं जिनसे टमाटर छुटकारा दिला सकता हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि टमाटर त्वचा के लिए औषधि की तरह काम करता हैं और उसे खूबसूरत बनाता हैं। तो आइये जानते हैं कैसे टमाटर अपना कमाल दिखाता हैं।

tomato benefits for skin,natural skincare remedy: tomato,tomato for radiant skin,skin benefits of tomato,tomato as a skincare treatment,tomato for glowing skin,tomato as a natural skin remedy,tomato for healthy and radiant skin,enhance skin radiance with tomato,tomato skincare secrets for a glowing complexion

चेहरे से दूर होता है टैन

टमाटर एक ऐसी सब्जी हैं जिसमें ब्राइटनिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती है और इससे सनर्बन और स्किन टैनिंग के कारण हुआ संवलापन भी दूर हो जाता है। इसके लिए आप एक बड़े टमाटर के पल्प लें और उसमें एक चम्मच दही और नींबू का रस मिला दें। अब इस मिक्सचर को चेहरे और गर्दन के आसपास लगाएं तो और करीब 15 मिनट तक छोड़ दें। आखिर में साफ पानी से चेहरा धो लें। इससे टैन कम होता है और यूवी रेज का असर भी घट जाता है।

tomato benefits for skin,natural skincare remedy: tomato,tomato for radiant skin,skin benefits of tomato,tomato as a skincare treatment,tomato for glowing skin,tomato as a natural skin remedy,tomato for healthy and radiant skin,enhance skin radiance with tomato,tomato skincare secrets for a glowing complexion

करें स्किन की अंदरूनी सफाई

अगर आप चाहती हैं कि मिनटों में आपका चेहरा खिल उठे तो इसके लिए टमाटर और चीनी असर करेगी। आप रोजाना सुबह फेस वॉश की जगह इन इनका इस्तेमाल अपने चेहरे पर कर सकती हैं। टमाटर का इस्तेमाल करने से पहले अपना चेहरा अच्छे से धो लें। किसी फेश वॉश का उपयोग न करें। बस इसके लिए पानी को गर्म करें,फिर इसमें तौलिया को भिगोकर चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ लें। 2-3 बार ऐसा करें और गुनगुने पानी से एक बार फेस साफ करें। अब सूखे तौलिए से अपने चेहरे को पोंछ लें। अब एक टमाटर को बीच में से काट लें। एक बाउल में 1 चम्मच चीनी डालें। अब कटे हुए टमाटर के टुकड़े को चीनी में डालें। अब इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में घुमाएं। कम से कम 5 मिनट तक ऐसा करते रहें। फिर 10 मिनट तक रूकें और अपना चेहरा धो लें।

tomato benefits for skin,natural skincare remedy: tomato,tomato for radiant skin,skin benefits of tomato,tomato as a skincare treatment,tomato for glowing skin,tomato as a natural skin remedy,tomato for healthy and radiant skin,enhance skin radiance with tomato,tomato skincare secrets for a glowing complexion

चेहरे से कम होता है ऑयल

जिन लोगों की फेशियल स्किन ऑयली है उनके लिए टमाटर किसी औषधि से कम नहीं है, टमाटर के जरिए चेहरे की सफाई और टाइटनिंग होते है। इसके लिए आप कच्चे टमाटर को बीच से काटकर पूरे चेहरे पर रगड़ लें और करीब 10 मिनट तक छोड़ दें, फिर साफ पानी से धो लें। टमाटर के कारण चेहरे पर ऑयल प्रोडक्शन भी कम हो जाता है। यह खुले रोम रोम छिद्र को भरने का काम करता है, साथ ही ये ब्लैकहेड्स को भी हटाता है।

tomato benefits for skin,natural skincare remedy: tomato,tomato for radiant skin,skin benefits of tomato,tomato as a skincare treatment,tomato for glowing skin,tomato as a natural skin remedy,tomato for healthy and radiant skin,enhance skin radiance with tomato,tomato skincare secrets for a glowing complexion

स्किन की रंगत निखारे

जब हम अपनी स्किन का ख्याल नहीं रखते हैं तो इसके कारण हमारी त्वचा डल नजर आने लगती है। लेकिन टमाटर इस समस्या को कम कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले एक टमाटर का रस निकाल लें। आप चाहें तो हाथों से मैश करके या फिर मिक्सी में पीस सकती हैं। अब इसमें चुटकी भर हल्दी और चंदन पाउडर डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगा लें। जब यह सूख जाए तब नॉर्मल पानी से अपना चेहरा धो लें। रोजाना इस पेस्ट का इस्तेमाल करें।

tomato benefits for skin,natural skincare remedy: tomato,tomato for radiant skin,skin benefits of tomato,tomato as a skincare treatment,tomato for glowing skin,tomato as a natural skin remedy,tomato for healthy and radiant skin,enhance skin radiance with tomato,tomato skincare secrets for a glowing complexion

डेड स्किन को हटाएं

डेड स्किन को हटाने मेंटमाटर बहुत ही फायदेमंद है। दरअसल, टमाटर में एक बेहतरीन स्क्रब की तरह काम करता है और फेस क्लीनजिंग में मददगार है। दरअसल, जब आप चेहरे पर टमाटर का गुदा लगाते हैं तो ये आपके स्किन के पोर्स को अंदर से साफ करता है और डेड स्किन का सफाया करता है। अपनी डल स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए टमाटर के पल्प में 2 टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी और 1 टेबलस्पून फ्रेश मिंट का पेस्ट मिलाकर लगाएं। सूखने के बाद आप ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें। हर एक दिन छोड़कर यह फेस पैक लगाया जा सकता है।

tomato benefits for skin,natural skincare remedy: tomato,tomato for radiant skin,skin benefits of tomato,tomato as a skincare treatment,tomato for glowing skin,tomato as a natural skin remedy,tomato for healthy and radiant skin,enhance skin radiance with tomato,tomato skincare secrets for a glowing complexion

चेहरे की झुर्रियों को करें कम

आज कल की खराब लाइफस्टाइल के कारण चेहरे की झुर्रियों और एजिंग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में टमाटर एजिंग के लक्षणोंको कम कर सकता है। ये कोलेजन को कम करता है और चेहरे की बनावट को अंदर से बेहतर बनाता है। ये चेहरे की महीन रेखाओं, झुर्रियों, धब्बे और काले घेरों को कम कर सकता है। टमाटर विटामिन बी से भरपूर होते हैं। विटामिन बी एंटी-एजिंग गुण वाले होते हैं और यह त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके लिए टमाटर के रस को ओटमील या दही के साथ मिला लें। तैयार टमाटर फेस पैक को पूरे चेहरे पर लगाएं। 20-25 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे चेहरे की सारी गंदगी आसानी से निकाल जाएगी और झुर्रियों से छुटकारा मिलेगा।

tomato benefits for skin,natural skincare remedy: tomato,tomato for radiant skin,skin benefits of tomato,tomato as a skincare treatment,tomato for glowing skin,tomato as a natural skin remedy,tomato for healthy and radiant skin,enhance skin radiance with tomato,tomato skincare secrets for a glowing complexion

त्वचा को बनाए जवां

टमाटर में विटामिन बी समेत कई एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं जिन्हें त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाए रखने के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। चेहरे के लिए एंटी-एजिंग मास्क बनाने के लिए टमाटर के रस में बराबर मात्रा में शहद मिलाकर चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें।

tomato benefits for skin,natural skincare remedy: tomato,tomato for radiant skin,skin benefits of tomato,tomato as a skincare treatment,tomato for glowing skin,tomato as a natural skin remedy,tomato for healthy and radiant skin,enhance skin radiance with tomato,tomato skincare secrets for a glowing complexion

ओपन पोर्स से दिलाए छुटकारा
चेहरे पर नजर आने वाले बड़े छिद्र यानी ओपन पोर्स से छुटकारा पाने के लिए टमाटर को चेहरे पर लगाया जा सकता है। इस्तेमाल के लिए एक कटोरी में टमाटर का रस लें और उसमें कुछ बूंदे नींबू के रस की मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और तकरीबन 15 मिनट रखने के बाद धो लें। आपकी स्किन पर चमक तो आएगी ही साथ ही ओपन पोर्स कम होने में मदद भी मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?