Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कॉस्मेटिक आइटम में दिखाई दें ये केमिकल तो खरीदते वक्त रखें ध्यान, पहुंचा सकते हैं नुकसान

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही केमिकल्स की जानकारी देने जा रहे हैं जिनपर कॉस्मेटिक आइटम खरीदते समय जरूर ध्यान देना चाहिए। तो आइये जानते हैं इनके बारे में..

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Mar 2022 3:01:52

कॉस्मेटिक आइटम में दिखाई दें ये केमिकल तो खरीदते वक्त रखें ध्यान, पहुंचा सकते हैं नुकसान

आजकल का दौर विज्ञापन का दौर हैं जहां लोग आकर्षक विज्ञापन देखकर कॉस्मेटिक आइटम अर्थात ब्यूटी प्रोडक्ट्स की खरीददारी करते हुए नजर आते हैं। खूबसूरत दिखने की चाह में इन प्रोडक्ट्स को खरीदते समय लोग इसमें इस्तेमाल होने वाले केमिकल को नजरअंदाज कर देते हैं। जी हां, इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में कई प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल होता हैं जिनमें से कुछ आपके बालों और त्वचा के लिए खतरनाक भी साबित हो सकते हैं। इसी के साथ ही ये केमिकल सेहत को भी प्रभावित कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही केमिकल्स की जानकारी देने जा रहे हैं जिनपर कॉस्मेटिक आइटम खरीदते समय जरूर ध्यान देना चाहिए। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

things to keep in mind while buying cosmetics,beauty tips,beauty hacks
स्टेरॉयड व हाइट्रोक्विनॉन त्वचा को पहुंचाते नुकसान

हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है जैसे तैलीय, रूखी और शुष्क। ऐसे में बिना डॉक्टर की सलाह से क्रीम का प्रयोग त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। फेयरनेस, ब्यूटी व वाइटनिंग क्रीम के निर्माण में अक्सर स्टेरॉयड, ब्लीचिंग एजेंट्स, हाइड्रोक्विनॉन व मर्करी जैसे केमिकल इस्तेमाल होते हैं जिसे लगाने के बाद त्वचा का रंग साफ होने से व्यक्ति गोरा दिखता है। हालांकि स्टेरॉयड चमड़ी को पतला करने व अनचाहे बालों के उगने और हाड्रोक्विनॉन त्वचा में जमकर दाग-धब्बे को बढ़ाते हैं।

थैलेट

थैलेट का विशेष रूप से नेल प्रोडक्ट्स, हेयर स्प्रे और कई अन्य स्किन उत्पादों में उपयोग किया जाता है। Dibutyl Phthalate (DBP) आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला प्लास्टिसाइज़र है जो उत्पादों को अधिक लचीला बनाता है। इसके एक्सपोजर से जी मिचलने, आंखों, त्वचा, नाक, मुंह और गले में इरीटेशन हो सकता है।

things to keep in mind while buying cosmetics,beauty tips,beauty hacks टोल्यूनि

टोल्यूनि एक दूसरा केमिकल है जिसका उपयोग नेल प्रोडक्ट्स में किया जाता है जो पेंट को पतला करने के लिए इस्तेमाल होता है। यह एक पेट्रोकेमिकल है जो लीवर के लिए तो टॉक्सिक है ही साथ में इससे बर्थ डिफेक्ट्स भी हो सकते हैं। अब नेल पेंट लगाना तो छोड़ा नहीं जा सकता तो कोशिश यही करें कि इनका इस्तेमाल तभी करें जब जरूरी हो और यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि एक डोज़ के बाद ही टॉक्सिकेशन हो सकता है, इसलिए कभी-कभी उपयोग से कोई खतरा नहीं होना चाहिए।

इथेनॉल माइन्स

सौंदर्य प्रसाधन, व्यक्तिगत देखभाल उत्पादों और घरेलू सफाई उत्पादों से लेकर कई उपभोक्ता उत्पादों में इथेनॉल मौजूद होता है। दोनों को लीवर ट्यूमर से जोड़ा गया है। सौंदर्य प्रसाधन, या पर्सनल केयर प्रोडक्ट खरीदते वक्त लेबल ज़रूर पढ़ें, और उन प्रोडक्ट से बचें जिनमें डीईए, टीईए और एमईए है। things to keep in mind while buying cosmetics,beauty tips,beauty hacks पैराबेन

यह एक प्रकार का प्रिजर्वेटिव है जो जो ब्यूटी प्रोडक्ट को लंबे समय तक खराब नहीं होने देता है। ब्यूटिलपैराबेन, प्रोपिलपैराबेन और मेथिलपैराबेन कुछ सामान्य पैराबेन हैं जिनका इस्तेमाल सौंदर्य उत्पादों में किया जाता है। ये त्वचा के माध्यम से शरीर में प्रवेश करते हैं और हार्मोन एवं जीन को डैमेज कर देते हैं। कुछ पैराबेन कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियां उत्पन्न करते हैं।

पॉलीइथाइलीन

पीईजी सिंथेटिक पेट्रोकेमिकल्स हैं जो आमतौर पर स्किनकेयर और हेयर कलर प्रोडक्ट में उपयोग किए जाते हैं। बेहतर ऑब्जर्वेशन के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है। यह पाया गया है कि PEGs में अशुद्धियां होती हैं, जिनमें एथिलीन ऑक्साइड और 1,4-डाइऑक्सेन शामिल हैं। ये दोनों कार्सिनोजेन्स हैं और सांस संबंधी परेशानी बढ़ाते हैं। एथिलीन ऑक्साइड के लंबे समय तक संपर्क से गंभीर स्वास्थ्य परिणाम हो सकते हैं। things to keep in mind while buying cosmetics,beauty tips,beauty hacks हेवी मेटल्स

लेड, आर्सेनिक, मरकरी, एल्युमिनियम, जिंक, क्रोमियम और एंटीमनी जैसे हेवी मेटल्स लिपस्टिक, व्हाइटनिंग टूथपेस्ट, आईलाइनर, एंटीपर्सपिरेंट्स और नेल कलर सहित पर्सनल हाइजीन के कई प्रोडक्ट में पाए जाते हैं। ये न्यूरोटॉक्सिन गर्भपात, फर्टिलिटी कंपलिकेशन और प्यूबर्टी में देरी जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

सल्फेट

यह एक तरह का क्लिंजिंग एजेंट है जो गंदगी दूर करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल टॉयलेट क्लिनर, डिटर्जेंट, साबुन आदि में भी किया जाता है। इसके अलावा शैंपू में भी सल्फेट का इस्तेमाल किया जाता है। सल्फेट स्कैल्प को ड्राई करता है और नैचुरल ऑयल सीबम को खत्म कर देता है। जिसके कारण बाल टूटने लगते हैं। शैंपू में सोडियम लौरिल सल्फेट और सोडियम लौरेथ सल्फेट पाया जाता है। things to keep in mind while buying cosmetics,beauty tips,beauty hacks ट्राइक्लोसन

आमतौर पर साबुन, माउथवॉश, शेविंग क्रीम, डिओडोरेंट्स, टूथपेस्ट में पाया जाने वाला ट्राइक्लोसन सिंथेटिक एंटीबैक्टीरियल एजेंट है जो प्रोडक्ट्स की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। रिसर्चर्स के मुताबिक ट्राइक्लोसन बहुत छोटी खुराक में लिया जा सकता है। लेकिन, दैनिक उपयोग की वस्तुओं में इसकी मौजूदगी अत्यंत खतरनाक हो सकती है।

कार्बन ब्लैक

कार्बन ब्लैक हालांकि एफडीए की प्रतिबंधित प्रोडक्ट्स की लिस्ट में शामिल है, फिर भी कॉस्मेटिक उत्पादों में पाया जाता है। आंखों के मेकअप में सबसे गहरा काला रंग कार्बन ब्लैक, या इसके किसी वर्जन से आता है। आंखों का मेकअप खरीदते वक्त आपको इस केमिकल के से सतर्क रहना चाहिए क्योंकि इसके इस्तेमाल को कैंसर से जोड़ा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology