न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झुर्रियों और कील-मुंहासों से निजात दिलाती है नाशपाती, सेवन से बालों को भी होता है फायदा

नाशपाती का सेवन सेहत को तो फायदा पहुंचाता ही है साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है। इस लेख में हम आपको नाशपाती के सेवन से त्वचा और बालों को क्या-क्या फायदा पहुंचाता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Oct 2021 9:18:40

झुर्रियों और कील-मुंहासों से निजात दिलाती है नाशपाती, सेवन से बालों को भी होता है फायदा

नाशपाती में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को फायदा पहुंचाते है। नाशपाती में मौजूद पोटैशियम और ग्लूटाथिओन एक प्रकार के एंटीऑक्‍सीडेंट हैं, जो रक्तचाप को कम करने, दिल के दौरे और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। नाशपाती का सेवन सेहत को तो फायदा पहुंचाता ही है साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है। इस लेख में हम आपको नाशपाती के सेवन से त्वचा और बालों को क्या-क्या फायदा पहुंचाता है...

skin care tips,beauty tips,pears benefits,pear,hair care tips,hair beauty

त्वचा को क्षति होने से बचाती है नाशपाती

धूप, धूल-मिट्टी और मौसम में बदलाव त्वचा को नुकसान पहुंचाते है। इतना ही नहीं अगर हम पौष्टिक चीजों का सेवन नहीं करते है तो भी इसका असर हमारी त्वचा पर भी पड़ता है। ऐसे में बेहतर है कि आप अपनी त्वचा को प्राकृतिक उपचार दें। इसके लिए आप डाइट में नाशपाती को शामिल कर सकते है। नाशपाती में विटामिन-सी मौजूद होता है, जो त्वचा को कई तरह की क्षति से बचा सकता है।

skin care tips,beauty tips,pears benefits,pear,hair care tips,hair beauty

झुर्रियों और कील-मुंहासों से छुटकारा दिलाती नाशपाती

तरह-तरह के केमिकल युक्त कॉस्मेटिक उत्पाद, प्रदूषण, गलत खान-पान और त्वचा की देखभाल में कमी झुर्रियां और कील-मुहांसों का कारण बनते है। ऐसे में अगर हम झुर्रियों और कील-मुंहासों से बचाव करना चाहते है तो अपनी डाइट में नाशपाती को शामिल करें। यह न सिर्फ आपको झुर्रियों से छुटकारा देगा, बल्कि कील-मुंहासों को दूर रखने में मदद करेगा। नाशपाती पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपकी त्वचा को लाभ पहुंचाने का काम करेगा।

skin care tips,beauty tips,pears benefits,pear,hair care tips,hair beauty

तैलीय त्वचा के लिए नाशपाती

ऑयली स्किन वाले लोगों को त्वचा से सम्बंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जैसे – कील-मुंहासे और अधिक पसीना। इस स्थिति में नाशपाती अच्छा विकल्प हो सकता है। यह पौष्टिक फल तैलीय त्वचा की समस्या को कम कर सकता है, जिससे पिंपल की भी परेशानी से राहत मिल सकती है। इसलिए, तैलीय त्वचा वाले लोग इस फल का सेवन कर अपनी त्वचा से निकलने वाले अधिक तेल से छुटकारा पा सकते हैं।

skin care tips,beauty tips,pears benefits,pear,hair care tips,hair beauty

त्वचा को मॉइस्चराइज करती है नाशपाती

त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए लोग कई तरह की क्रीम और बॉडी लोशन का उपयोग करते हैं, लेकिन त्वचा अगर प्राकृतिक तरीके से मॉइस्चराइज हो जाए, तो त्वचा और स्वस्थ हो सकती है। त्वचा को लंबे वक्त तक मॉइस्चराइज करने के लिए आप अपनी डाइट में नाशपाती को शामिल करें। इसके सेवन से त्वचा लंबे वक्त तक मॉइस्चराइज रह सकती है।

skin care tips,beauty tips,pears benefits,pear,hair care tips,hair beauty

चमकदार त्वचा के लिए नाशपाती के फायदे

त्वचा पर चमक होना बेहद जरुरी है। महिलाएं चमकती त्वचा पाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है। हालांकि, इनसे उनके चेहरे पर चमक कुछ समय तक ही रहती है लेकिन दोबारा चेहरा बेजान हो जाता है। ऐसे में चेहरे पर प्राकृतिक चमक पाने केलिए डाइट में नाशपाती को शामिल करें।

skin care tips,beauty tips,pears benefits,pear,hair care tips,hair beauty

रंगत को निखारने के लिए नाशपाती

कॉस्मेटिक्स उत्पादों के प्रयोग से आप कुछ समय के लिए त्वचा पर रंगत ला सकते है। ऐसे में प्राकृतिक उपाय और फलों का सेवन कारगर हो सकता है। आप अपनी रंगत को निखारने के लिए नाशपाती, नाशपाती के जूस का सेवन या नाशपाती का पैक लगा सकते हैं। नाशपाती में आरब्यूटिन (Arbutin) नामक तत्व मौजूद होता है, जो त्वचा की रंगत को निखारने में मदद कर सकता है।

skin care tips,beauty tips,pears benefits,pear,hair care tips,hair beauty

बालों के लिए नाशपाती के फायदे

बालों का रूखापन दूर करे नाशपाती

त्वचा की तरह ही बालों की देखभाल भी बेहद जरूरी है। बदलता मौसम और प्रदूषण बालों को भी नुकसान पहुंचाते है। बालों को रूखा और बेजान बनाने लगता है। ऐसे में नाशपाती में मौजूद मॉइस्चराइजिंग गुण आपके बालों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। इसमें मौजूद अन्य पोषक तत्व भी बालों में नई जान डालने में मदद कर सकते हैं। आप बालों के लिए नाशपाती का सेवन कर सकते हैं, नाशपाती का जूस पी सकते हैं और चाहें तो नाशपाती का हेयर पैक बनाकर भी इसे बालों पर लगा सकते है।

skin care tips,beauty tips,pears benefits,pear,hair care tips,hair beauty

स्वस्थ और पोषित बालों के लिए नाशपाती

सिर्फ बालों का रूखापन ही नहीं, बल्कि बालों को स्वस्थ और पोषित भी बनाना जरुरी है ऐसे में नाशपाती मददगार साबित हो सकती है। नाशपाती में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद हैं। नाशपाती फल या जूस के नियमित सेवन से बालों को न सिर्फ पोषण मिल सकता है, बल्कि बाल स्वस्थ और मजबूत होते हैं।

skin care tips,beauty tips,pears benefits,pear,hair care tips,hair beauty

बालों में खोई चमक लौटाए नाशपाती

बाल चाहें जितने भी लंबे और घने हो लेकिन अगर उनमे चमक नहीं तो वो सुंदर नहीं लगते। ऐसे में बालों को कुछ सौम्य और प्राकृतिक सामग्री की जरूरत होती है, जो बालों की खोई हुई चमक लौटा सके। नाशपाती उन्हीं प्राकृतिक सामग्रियों में से एक है, जो बालों की चमक को वापस लाने में मदद कर सकती है। बालों की चमक वापस लाने के लिए आप नाशपाती का हेयर पैक लगा सकते हैं। आप चाहें तो नाशपाती का जूस बनाकर भी सेवन कर सकते है।

skin care tips,beauty tips,pears benefits,pear,hair care tips,hair beauty

घुंघराले बालों को सुलझाने के लिए नाशपाती फल

घुंघराले बालों वाली महिलाओं को कंघी करने में समस्या होती है ऐसे में बालों का टूटना दुखदायी होता है। घुंघराले बालों की समस्या सुलझाने के चक्कर में आप बालों को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। ऐसे में नाशपाती फल का हेयर मास्क बनाकर बालों में लगा साकते है।

skin care tips,beauty tips,pears benefits,pear,hair care tips,hair beauty

नाशपाती हेयर पैक

सामग्री :

- 1 नाशपाती
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच शिया बटर
- 1 चम्मच नारियल तेल

उपयोग करने की विधि :

- नाशपाती को अच्छे से पीस लें।
- अब इसमें नारियल तेल, शहद और शिया बटर मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
- फिर इस पेस्ट को बालों में लगाकर कम से कम आधे घंटे तक सूखने दें।
- उसके बाद हल्के शैम्पू से बालों को धो लें।
- इस हेयर पैक से आपके बालों को प्राकृतिक चमक मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद