न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डैंड्रफ के इन कारणों से करें बचाव, कभी नहीं होगी यह समस्या

नहीं करेगी। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिर में डैंड्रफ की वजह बनते हैं। आइये जानते हैं इन कारणों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Aug 2022 3:03:30

डैंड्रफ के इन कारणों से करें बचाव, कभी नहीं होगी यह समस्या

सिर में रूसी या डैंड्रफ की समस्या आज के समय में बेहद आम हो चुकी हैं। मौसम में बदलाव होते ही बालों की इस समस्या का सामना करना पड़ जाता हैं। डैंड्रफ के कारण स्कैल्प में खुजली होने के साथ ही सफेद पाउडर निकलने लगता हैं। डैंड्रफ होने के कारण हेयरफॉल की समस्या भी हो सकती है। कई बार यह समस्या आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा भी कर सकती हैं। हांलाकि इससे छुटकारा पाने के कई उपाय हैं। लेकिन इसके होने के कारणों को पहचान लिया जाए तो पहले ही बचाव किया जा सकता हैं और यह समस्या आपको परेशान ही नहीं करेगी। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिर में डैंड्रफ की वजह बनते हैं। आइये जानते हैं इन कारणों के बारे में...

remedies to treat dandruff,beauty tips,beauty hacks

बरसात का मौसम

बरसात के मौसम में भी सिर में रूसी का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि इस दौरान गीले बालों में नमी बनी रहती है और इस दौरान बरसात का पानी सिर में जाने से चिपचिपाहट बढ़ जाती है। इस चिपचिपाहट से डेंड्रफ का खतरा बढ़ जाता है औऱ सिर में रूसी हो जाती है। बरसात का पानी सिर में जाने से कीटाणुओं का भी खतरा होता है जिससे डेंड्रफ ही नहीं और भी बीमारियां पैदा होने का खतरा बढ़ जाता है।

गर्म पानी से बाल धोना

मॉनसून के मौसम में लोग गर्म पानी से बाल धोते हैं, लेकिन ऐसा करना सिर की त्वचा और बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। गर्म पानी बालों को रूखा बना देता है और यही काम वह सिर की त्वचा के साथ करता है। जिससे धीरे-धीरे डैंड्रफ विकसित होने लगता है।

remedies to treat dandruff,beauty tips,beauty hacks

रूखी त्वचा

रूखी त्वचा डैंड्रफ का एक प्रमुख कारण है। यदि आपकी त्वचा भी रूखी है तो आपके बालों में भी रूसी होने की सम्भावना बढ़ जाती है और अगर इसका ठीक से इलाज नहीं किया जाता है, तो आपके सिर की रूखी और मृत त्वचा पपड़ी बनकर रूसी के रूप में सामने आती है।

ऑयली बाल

आमतौर पर ऑयली बाल वालों को सिर में रूसी की समस्या से दो चार होना पड़ता है। सिर में तेल के रहने से सिर की त्वचा चिपचिपी हो जाती है जिससे बालों में गंदगी जमा हो जाती है और ये गंदगी ही डेंड्रफ को बुलावा देती है। इस गंदगी की वजह से बाल भी टूटने लगते हैं। अगर आपके पास एक ऑयली स्कैल्प है, तो रूसी का अनुभव होने की अधिक संभावना होती है। इतना ही नहीं सही खानपान न होने के कारण भी बाल ऑयली हो जाते हैं जिसके कारण सिर में रूसी की समस्या हो जाती है। ज्यादा तला भुना खाने से भी सिर के बालों में तेल आ जाता है जो रूसी का कारण बनता है।

remedies to treat dandruff,beauty tips,beauty hacks

हार्ड शैंपू का ज्यादा प्रयोग

हार्ड शैंपू का प्रयोग भी बालों में रूसी की समस्या का कारण बनता है। रोज रोज शैंपू बदलने और कैमिकल युक्त शैंपू यूज करने से सिर की त्वचा पर असर पड़ता है जिससे रूसी हो जाती है। बाजार में कई तरह के शैंपू मौजूद हैं इसलिए डेंड्रफ से परेशान लोगों को माइल्ड और हर्बल शैंपू पर विश्वास जताना चाहिए। चाहे आपको डैंड्रफ हो या ना हो, लेकिन फिर भी रेगुलर शैंपू के साथ कभी-कभी एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि, डैंड्रफ सिर्फ रूखी त्वचा से ही नहीं बनता, बल्कि इसके पीछे फंगस जैसे इंफेक्शन भी हो सकते हैं। कभी-कभी एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करने से इन इंफेक्शन से बचाव मिलता है।

बालों में तेल की मालिश ना करना

सिर की त्वचा यानी स्कैल्प को ड्राई रखना डैंड्रफ बनने का कारण होता है। लेकिन, इस स्थिति से बचने के लिए बालों में तेल की मालिश करनी चाहिए। ऐसा ना करने से स्कैल्प ड्राई रहती है और उसमें खुजली बनी रहती है। बालों में तेल की मालिश करने से डैंड्रफ पैदा करने वाली ड्राईनेस कम होती है।

remedies to treat dandruff,beauty tips,beauty hacks

सही से कंघी न करना

बालों को ब्रश करने से निश्चित तौर पर आपके बालों की सफाई हो जाती है। बालों में हर रोज कंघी करनी चाहिए। ऐसा करने से आप अपने सिर से गंदगी, मृत त्वचा आदि की सफाई करती हैं। नियमित रूप से कंघी करने से सिर में गंदगी एकत्रित नहीं होती।

सही कंडीशनर का इस्तेमाल ना करना

कंडीशनर बालों को नमी प्रदान करता है। लेकिन इसे खरीदते समय इसके गुणों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। डैंड्रफ से बचने के लिए आपको ऐसे कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसमें एंटी-फंगल गुण हों।

remedies to treat dandruff,beauty tips,beauty hacks

स्टेरॉयड का सेवन

जब कोई दवाओं और स्टेरॉयड का अत्यधिक या काफी दिनों से सेवन करता है, तो वो भी रूसी जैसी गंभीर समस्या का सामना कर सकता है और ऐसी स्थिति का जल्द से जल्द निदान किया जाना चाहिए, अन्यथा ये गंजेपन का कारण बन सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद