न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुत्तों के बालों से ज्यादा पुरुषों की दाढ़ी में पाए गए बैक्टीरिया, जानें इसकी सफाई का सही तरीका

वर्तमान समय में पुरुषों में बियर्ड अर्थात दाढ़ी रखने का चलन काफी बढ़ गया हैं। साधारण इंसान हो या सेलेब्रिटी सभी बियर्ड लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं। यह आपके लुक्स को आकर्षक बनाने के साथ ही पर्सनलिटी को भी निखारने का काम करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 04 Sep 2022 2:06:12

कुत्तों के बालों से ज्यादा पुरुषों की दाढ़ी में पाए गए बैक्टीरिया, जानें इसकी सफाई का सही तरीका

वर्तमान समय में पुरुषों में बियर्ड अर्थात दाढ़ी रखने का चलन काफी बढ़ गया हैं। साधारण इंसान हो या सेलेब्रिटी सभी बियर्ड लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं। यह आपके लुक्स को आकर्षक बनाने के साथ ही पर्सनलिटी को भी निखारने का काम करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुरुषों की दाढ़ी में कुत्तों के बालों से ज्यादा बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो कि स्किन और सेहत के लिए अच्छा नहीं हैं। इस अध्ययन में नमूना का एक छोटा आकार लिया गया और अलग-अलग नस्लों के 30 कुत्तों और 18 पुरुषों का परीक्षण किया गया था। ऐसे में जरूरी हैं कि बियर्ड की अच्छे से सफाई की जाए। आज हम आपको इस शोध, दाढ़ी की सफाई का घरेलू नुस्खा और दाढ़ी को साफ करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

क्या कहता है शोध?

कुत्ते के गले से, कंधे और ब्लेट के बीच से बैक्टीरिया के नमूने लिए गए। अध्ययन में नस्लों में 3 महीने से लेकर 13 साल की उम्र के बीच के जर्मन कुत्तों को शामिल किया गया। वहीं पुरुषों ने शोधकर्ताओं को मुंह के नीचे स्थित अपनी दाढ़ी के बालों के नमूने प्रदान किए। प्रत्येक दाढ़ी की लंबाई शोधकर्ताओं द्वारा सेंटीमीटर में नापा गया। शोधकर्ताओं ने पुरुषों की दाढ़ी कुत्तों के गर्दन के फर की तुलना में काफी अधिक रोगाणुओं थे और ये रोगाणुओं मनुष्यों के लिए काफी अधिक रोगजनक थे। अध्ययन में पुरुषों की दाढ़ी में कुत्तों की तुलना में उनकी बैक्टीरिया की मात्रा अधिक पाई है।

mens beard found more bacteria than dogs hair,beard care tips,beard beauty

सफाई के लिए दही के साथ करें नींबू का इस्तेमाल

दाढ़ी के बालों में मौजूद गंदगी को साफ करने के लिए आपको दही और नींबू का एक साथ इस्तेमाल करना है। दही में ऐसे विशेष गुण मौजूद होते हैं जो चेहरे की त्वचा को साफ करने के साथ-साथ बालों में मौजूद गंदगी को भी साफ करने की क्षमता रखते हैं। जबकि नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण दाढ़ी के बालों को चमकदार बनाने में काफी मदद करेगा। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले दही को एक कटोरी में रखें और इसमें ऊपर से नींबू रस मिलाएं। अब इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब दही को अपने हाथों के सहारे दाढ़ी पर लगाएं और इसे हल्के हल्के हाथों स्क्रब करें। दही और नींबू के इस मिश्रण को कम से कम 10 से 15 मिनट तक अपनी दाढ़ी पर स्क्रब करें और उसके बाद पानी से चेहरे को धो लें। इसके बाद आपको खुद ही दाढ़ी के बालों में हल्कापन महसूस होगा और उसकी गंदगी भी काफी हद तक साफ होती हुई दिख जाएगी।

mens beard found more bacteria than dogs hair,beard care tips,beard beauty

दाढ़ी को कितनी बार साफ करना है जरूरी?

सप्ताह में एक या दो बार दाढ़ी को इस प्रोसेस में सफाई करें। अगर आप इसे बार-बार धोना नहीं चाहते हैं क्योंकि आप इसके प्राकृतिक तेलों के बालों को छीन लेंगे को ऐसा बिलकुल भी नहीं है। बल्कि इसे अच्छा और स्वस्थ रखने के लिए इसे बार-बार साफ करें और कोशिश करें कि दाढ़ी ज्यादा लंबी न हो।

mens beard found more bacteria than dogs hair,beard care tips,beard beauty

दाढ़ी को साफ करने का सही तरीका

बियर्ड शैंपू का इस्तेमाल

शैंपू करना बियर्ड को साफ-सुथरा रखने का सबसे जरूरी और पहला हिस्सा है। सिर के बालों को धोने वाला शैंपू बियर्ड को धोने के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बियर्ड के लिए अलग से शैंपू आता है। बियर्ड को धोने के लिए बियर्ड शैंपू कितना इस्तेमाल करें। इस शैंपू को खास फॉर्मूले से बनाया जाता है, जो कि स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाता है और बियर्ड को बेहतरीन खुशबू भी देता है। ये बियर्ड के आकार और प्रकार पर निर्भर करता है। बियर्ड को धोने के लिए आकार के हिसाब से शैंपू लेकर दोनों हाथों में उसे रगड़ें। इसके बाद शैंपू लेकर बियर्ड की हथेलियों से धीरे-धीरे मसाज करें। इसके बाद अंगुलियों को बियर्ड की जड़ों में ले जाकर धीरे-धीरे मसाज करें। कोशिश करें कि इस दौरान आपके बियर्ड का हर बाल अच्छे से शैंपू से कोट हो जाए।

mens beard found more bacteria than dogs hair,beard care tips,beard beauty

धोना

शॉर्ट बियर्ड को धोने में तो कोई समस्या नहीं होती है। इसे धोना आसान भी है। लेकिन समस्या लंबी बियर्ड को धोते समय आती है, क्योंकि कई बार इनमें शैंपू या झाग फंसा रह जाता है। इसलिए जब भी शैंपू के बाद आप लंबी बियर्ड को धोएं तो पानी गिराते हुए सिर को अलग-अलग दिशाओं में मोड़ते रहें। इससे पानी आपकी बियर्ड के कोने-कोने में पहुंच जाएगा।

कंडीशनिंग

बियर्ड को अच्छे से धोने के बाद, बियर्ड से धूल-मिट्टी और गंदगी के साथ ही शैंपू का झाग भी निकल जाता है। अब वक्त बियर्ड कंडीशनर लगाने का है। बियर्ड कंडीशनर आपकी बियर्ड को सॉफ्ट बनाते हैं और इससे बियर्ड की देखभाल का काम कहीं आसान हो जाता है। ये स्टेप आपकी बियर्ड के सफेद बालों की देखभाल के लिए भी बहुत जरूरी है। ये बाल ज्यादातर आपकी बियर्ड के सामान्य बालों से ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं।

mens beard found more bacteria than dogs hair,beard care tips,beard beauty

सुखाना

बियर्ड को कभी भी विंड ब्लोअर से नहीं सुखाना चाहिए। बियर्ड को ब्लो से सुखाने का मतलब है अपने चेहरे की स्किन को ब्लो से सुखाना, ये बियर्ड के साथ ही स्किन के लिए भी खराब है। इसकी जगह बियर्ड को हमेशा ही मुलायम तौलिए से थपथपाकर सुखाना चाहिए। इसके बाद उलझे हुए बालों को चौड़े दांत वाली कंघी से सुलझाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर