न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मानसून में बालों की फ्रीजिनेस एक आम समस्या, दूर करने के लिए ले इन टिप्स की मदद

यदि बरसात के मौसम में होने वाले उलझे,रूखे और फ्रिजी बाल आपको इस मौसम का मजा नहीं लेने देते, तो चिंता ना करें इस लेख के जरिये हम आपको बताएंगे आप किस तरह इस मानसून में अपने बालों की देखभाल कर सकते है।

Posts by : Karishma | Updated on: Mon, 18 Jul 2022 10:44:23

मानसून में बालों की फ्रीजिनेस एक आम समस्या, दूर करने के लिए ले इन टिप्स की मदद

मानसून का सीजन अपने साथ खूबसूरत मौसम, मदमस्त हवाएं और ह्यूमिडिटी लेकर आता है। ये ह्यूमिडिटी न सिर्फ स्किन के लिए खराब होती है बल्कि ये बालों के लिए भी काफी नुकसानदेह साबित हो सकती है। मानसून के सीजन में बालों में फ्रिज़ीनेस आपके अच्छे खासे लुक को बिगाड़ सकती है और इस मौसम में बालों में इन्फेक्शन होने और उनकी जड़ों के डैमेज होने की गुंजाइश भी काफी ज्यादा रहती है। यदि बरसात के मौसम में होने वाले उलझे,रूखे और फ्रिजी बाल आपको इस मौसम का मजा नहीं लेने देते, तो चिंता ना करें इस लेख के जरिये हम आपको बताएंगे आप किस तरह इस मानसून में अपने बालों की देखभाल कर सकते है।

आखिर मानसून में ही बाल क्यों खराब होते है ?

मानसून में बालों में फ्रिजी होने समस्या बहुत ज्यादा होती है। क्योंकि इस सीजन में बालों के फ्रिज़ी होने का कारण है हवा जिसमें ह्यूमिडिटी भरी रहती है। ये हवा बालों को हल्का नम कर देती है जिससे बाल ड्राई और डल लगने लगते हैं पर उनकी जड़ें गीली रहती हैं। ऐसे में फ्रिज पैदा होता है और अगर आपके बाल पहले से ही डैमेज हैं तो ये उन्हें और खराब कर देगी।

monsoon hair care tips,beauty tips,beauty hacks

मानसून में फ़्रिजिनेस से बचने के उपाय

बारिश से बचाए बालों को

बारिश का पानी एसिडिक भी होता है जिससे ज्यादा समस्या पैदा हो सकती है। जब आपके बाल मानसून की बारिश में भीगते हैं तो वो मॉइश्चर लूज करते हैं और ये और भी ज्यादा ड्राई हो जाते हैं। इसी के साथ, बारिश के पानी से बालों में इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

बालों को रोजाना न धोएं

जितना अधिक आप अपने बालों को धोते हैं, उतना ही अधिक नुकसान होता है। इससे बालों में से पोषण कम होने लगता है। सप्ताह में दो बार बाल धोना पर्याप्त होता है। इस तरह भी आप अपने बालों का फ़्रिजीनेस और खुश्की कम कर सकती हैं।”

monsoon hair care tips,beauty tips,beauty hacks

ज्यादा ऑइलिंग से होता है नुकसान

अगर आप अपने बालों में जरूरत से ज्यादा ऑयल लगाते हैं तो स्कैल्प पोर्स बंद हो जाते है। ऐसे में जब पहले से ही बालों में नमी है और बाल सीबम से भरे हुए हैं तब तेल लगाना बालों की फ्रीजिनेस को बढ़ाएगा। यही कारण है कि मानसून में तेल लगाने के बाद भी कई लोगों के बाल जरूरत से ज्यादा फ्रिज़ी हो जाते हैं।

साफ़-सफाई का रखे ख्याल

वैसे तो किसी भी मौसम में गंदे टॉवल का इस्‍तेमाल नहीं करना चाहिए मगर बरसात के मौसम में कोशिश करें कि जब भी बाल वॉश करें हर बार फ्रेश टॉवल का इस्‍तेमाल करें। दरअसल इस्‍तेमाल किए हुए टॉवल को बालों में यूज करने पर बालों में ऑयल आ जाता है। इसलिए बालों में हमेशा साफ टॉवल ही इस्‍तेमाल करें।

monsoon hair care tips,beauty tips,beauty hacks

प्रोटीन युक्त हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

आप अपने बालों की फ़्रिजिनेस हटाने के लिए ऐसे हेयर मास्क लगाएं जिसमें अंडा, दही आदि मौजूद हो। ऑलिव ऑयल वाला हेयर मास्क भी आपके बालों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। बालों में प्रोटीन ओवरडोज भी नहीं होना चाहिए, लेकिन प्रोटीन की कमी भी नहीं होनी चाहिए।

बालों में लगाए कंडीशनर

फ्रिज़ी बालों को ठीक करने के लिए कंडीशनर सबसे अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। बालों की ड्राइनेस को कम करने और डैमेज कंट्रोल के लिए बालों में सीरम लगाना भी अच्छा साबित हो सकता है।

monsoon hair care tips,beauty tips,beauty hacks

केमिकल से दूर रहे

मानसून में स्कैल्प पर फंगल इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में आप घर पर बनाए हेयरमास्क इस्तेमाल कर सकती है। क्रीम या जैल में बहुत सारे रसायन होते हैं, जो आपके बालों को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

आयरन और ब्लो ड्रायर को कहें ना

बालों की स्टाइलिंग, ब्लो ड्राई, आयरन रॉड आदि इन्हें मॉइश्चर से दूर ले जाती हैं। अगर ऐसी स्थिति बनती है तो बाल ज्यादा फ्रिज़ी होते हैं और टूटते हैं। बालों को नेचुरली सूखने दें। हीट और केमिकल्स जितने ज्यादा इस्तेमाल होंगे बालों की समस्याएं उतनी ज्यादा बढ़ेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद