न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें चहरे पर पहले सीरम लगाएं या मॉइस्चराइजर?; सही तरीका और स्किनकेयर रूटीन

आजकल स्किनकेयर रूटीन में सीरम और मॉइस्चराइजर दोनों की अहम भूमिका है, लेकिन कई लोग कंफ्यूज रहते हैं कि पहले कौन सा लगाना चाहिए। जानें, सीरम और मॉइस्चराइजर लगाने का सही तरीका और कैसे यह आपके स्किनकेयर रूटीन को और प्रभावी बनाता है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 21 Mar 2025 4:44:30

जानें चहरे पर पहले सीरम लगाएं या मॉइस्चराइजर?;  सही तरीका और स्किनकेयर रूटीन

आजकल स्किनकेयर रूटीन में सीरम और मॉइस्चराइजर दोनों ही अहम भूमिका निभाते हैं. अमूमन हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा हेल्दी, ग्लोइंग और जवां दिखे, लेकिन इसके लिए सही स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का सही स्टेप में इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है. खासतौर पर जब बात आती है सीरम और मॉइस्चराइजर की, तो कई लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि पहले फेस सीरम लगाना चाहिए या मॉइस्चराइजर?

कुछ लोग फेस सीरम को रात में लगाकर सोते हैं. तो कुछ लोग अपने मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन में सीरम का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर आप इस उलझन में हैं कि पहले सीरम लगाएं या मॉइस्चराइजर को हम आपको बताएंगे की स्किनकेयर का पहला स्टेप क्या है?

सीरम एक हल्का और अधिक पावरफुल स्किनकेयर प्रोडक्ट होता है, जो आपकी त्वचा को जरूरी पोषक तत्व, हाइड्रेशन और खास ब्यूटी एजेंट्स प्रदान करता है. यह आपकी त्वचा में गहराई तक काम करता है और अधिक प्रभावी परिणाम देता है. वहीं, मॉइस्चराइजर आपकी त्वचा की सतह पर एक सुरक्षा परत बनाता है, जो नमी को बंद रखता है और त्वचा को सूखा होने से बचाता है.

सही क्रम जानने के लिए, सबसे पहले आपको सीरम को लगाना चाहिए, क्योंकि यह आपकी त्वचा के अंदर तक पहुंचकर उसे पोषित करता है. सीरम लगाने के बाद, मॉइस्चराइजर को अपनी त्वचा पर लगाकर नमी को लॉक करना जरूरी होता है. यह त्वचा को नरम, मुलायम और हाइड्रेटेड बनाए रखता है. इस तरह, आपका स्किनकेयर रूटीन न सिर्फ प्रभावी रहेगा, बल्कि आपकी त्वचा को अधिक सुंदर और ग्लोइंग भी बनाएगा।

सीरम और मॉइस्चराइजर लगाने का सही तरीका

Step 1: चेहरे को क्लीन करें

सबसे पहले, फेसवॉश या क्लींजर से चेहरे को अच्छे से साफ करें ताकि किसी भी तरह की धूल-मिट्टी और तेल चेहरे पर न रहे। यह स्टेप आपको नाइट और मॉर्निंग दोनों टाइम स्किनकेयर रूटीन में फॉलो करना चाहिए। साफ त्वचा पर अन्य प्रोडक्ट्स का असर बेहतर तरीके से होता है।

Step 2: टोनर लगाएं (अगर इस्तेमाल करते हैं)

टोनर लगाने से स्किन का पीएच बैलेंस बना रहता है और यह त्वचा को अगले स्टेप्स के लिए तैयार करता है। अगर आप टोनर का इस्तेमाल करती हैं, तो यह स्टेप आपके स्किनकेयर रूटीन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है।

Step 3: फेस सीरम लगाएं

2-3 बूंद सीरम लें और इसे हल्के हाथों से चेहरे पर थपथपाते हुए लगभग 30 सेकंड तक अप्लाई करें। ध्यान रखें, सीरम को रगड़ने की बजाय उसे धीरे-धीरे त्वचा में समाने दें, ताकि इसके सारे एक्टिव इंग्रीडिएंट्स त्वचा में अच्छे से एब्जॉर्ब हो सकें।

Step 4: मॉइस्चराइजर लगाएं

जब सीरम पूरी तरह से त्वचा में समा जाए, तब मॉइस्चराइजर लगाएं। यह त्वचा को हाइड्रेट करेगा और सीरम के प्रभाव को लॉक करेगा, जिससे आपकी त्वचा मुलायम और नर्म बनी रहती है।

Step 5: सनस्क्रीन (सुबह के स्किनकेयर में जरूरी)

अगर आप सुबह के समय स्किनकेयर रूटीन में हैं, तो सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है। मॉइस्चराइजर के बाद सनस्क्रीन लगाकर आप अपनी त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचा सकते हैं और त्वचा को सुरक्षित रख सकते हैं।

इस प्रकार, इन स्टेप्स का पालन करके आप अपनी त्वचा को न केवल हेल्दी बल्कि ग्लोइंग भी बना सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत