न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दोमुंहे बालों से हो चुके हैं परेशान, इन आसान घरेलू उपायों से दूर होगी समस्या

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपायों की जानकरी लेकर आए हैं जिनसे दो मुंहे बालों की समस्या को दूर किया जा सकता है और आपको बाल भी नहीं कटवाने पड़ेंगे। आइये जानते हैं इन उपयों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 27 July 2022 2:48:18

दोमुंहे बालों से हो चुके हैं परेशान, इन आसान घरेलू उपायों से दूर होगी समस्या

बालों को खूबसूरत, लंबा, घना बनाने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं, लेकिन ये मेहनत तब बर्बाद होती दिखाई देती हैं जब बालों में दोमुंहेपन की समस्या होने लगती हैं। गर्मी, धूल, प्रदूषण और केमिकल्स बालों में दोमुंहेपन का कारण बनते हैं। बालों का ध्यान ना रखा जाए तो ये और खराब हो सकते है। यह समस्या बालों के विकास में बाधा पैदा करती हैं और उनकी गुणवत्ता भी प्रभावित होती हैं। आमतौर पर दोमुंहे बालों की समस्या के समाधान के तौर पर इन्हें कटवा लिया जाता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपायों की जानकरी लेकर आए हैं जिनसे दो मुंहे बालों की समस्या को दूर किया जा सकता है और आपको बाल भी नहीं कटवाने पड़ेंगे। आइये जानते हैं इन उपयों के बारे में...

home remedies to treat split ends

गर्म तेल से मसाज

यदि आपके बाल बहुत रूखे लग रहे हैं तो उनकी गर्म तेल से चंपी करें। ऐसा करने से बालों में तो नमी आएगी ही साथ ही वे चमकदार भी दिखाए देंगे। गर्म तेल से चंपी करें और फिर थोड़ी देर के लिए बालों को तौलिए में लपेटकर रखें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में दो मुंहे बालों की समस्या खत्म हो जाएगी।

home remedies to treat split ends

केले का हेयर मास्क

बालों की अच्छी सेहत के लिए केला बहुत फायदेमंद साबित होता है। केले का मास्क बनाने के लिए एक पका हुआ केला लें और उसमें तीन से चार चम्मच नारियल का दूध मिला लें। अब इन्हें अच्छे से मिला लें और बालों पर लगाएं। एक घंटे बाद शैंपू से बाल धो लें। ऐसा करके आप अपने बालों को खराब होने से बचा सकते हैं।

home remedies to treat split ends

पपीते का हेयर मास्क

पपीता स्किन के साथ साथ दोमुंहे बालों की समस्या को भी ठीक करता है। मास्क बनाने के लिए आप पके पपीते को दही के साथ अच्छी तरह से मिलाएं और बालों पर लगाएं। सूखने पर सिर को ठंडे पानी से धोएं फिर शैंपू कर लें।

home remedies to treat split ends

एवोकैडो हेयर मास्क

एवोकैडो बालों को कंडीशनिंग करने का काम कर सकता है। बालों के रूखे होने के कारण भी बाल दो मुंहे हो सकते हैं। ऐसे में बालों को कंडीशन कर इससे बचा जा सकता है। इसके लिए पहले एक कटोरी में एवोकेडो को अच्छे से मैश कर लें। फिर इसमें बादाम के तेल को डालकर मिक्स कर लें। फिर इस मास्क को अपने बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं। बाल को शॉवर कैप से कवर कर दें और लगभग एक घंटे के लिए छोड़ दें। अंत में बालों को शैम्पू से धो लें। हफ्ते में एक बार इस विधि का उपयोग किया जा सकता है।

home remedies to treat split ends

अंडे का हेयर मास्क

दो मुंहे बालों से छुटकारा दिलाने में अंडा बहुत ही फायदेमंद होता है। अंडे का मास्क दो मुंहे बालों की समस्या को ठीक करता है। दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए आप पहले एक बॉउल में एक अंडे का पीला भाग लें फिर उसमें 1 चम्मच शहद और 3 चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर इन्हें अच्छे से मिला लें। अब इसे बालों पर लगा लें और 30 मिनट बाद बालों को शैम्पू से धो लें।

home remedies to treat split ends

दही और शहद का हेयर मास्क

दो मुंहे बालों से छुटकारा दिलाने में दही और शहद बहुत ही फायदेमंद होता है। शहद और दही का मिश्रण दो मुंहे बालों की समस्या को ठीक करता है। इसके मिश्रण को आप हफ्ते में दो बार अपने बालों में लगाएं। इससे आपको दो मुंहे की समस्या से जल्द ही निजात मिलेगा। दोनों के मिश्रण से बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं।

home remedies to treat split ends

बियर

बियर को बालों के कंडीशनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, जो बालों को कंडीशनिंग करने का काम कर सकती है। सबसे पहले बीयर और शहद को मिला लें। इस मिश्रण को पूरे बालों में लगा लें। फिर 30 मिनट के लिए बालों को ऐसी ही छोड़ दें। अंत में बालों को शैम्पू से धो लें। बालों को सुखाने के लिए तौलिए का इस्तेमाल करें।

home remedies to treat split ends

ट्रिमिंग

दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए बालों को कम से कम हर 6 महीने में ट्रिम जरूर कराना चाहिए। ऐसा न करने पर बालों की ग्रोथ पर तो असर पड़ता ही है, साथ में ये दो मुंहे भी होने लगते हैं। इसलिए बालों को नियमित रूप से ट्रिम जरूर कराएं।

home remedies to treat split ends

हनी हेयर मास्क

बालों में शहद का इस्तेमाल नमी की पूर्ति का काम कर सकता है, जिससे दो मुंहे बालों की समस्या को बहुत हद तक कम की जा सकती है। इसके लिए दो से तीन चम्मच शहद, एक चम्मच नारियल का दूध और तीन चम्मच दूध को मिलाकर हेयर मास्क बनाएं। फिर इस मास्क को पूरे बालों में अच्छे से लगा लें। फिर एक से दो घंटे के लिए सिर को शॉवर कैप से कवर कर छोड़ दें। इसके बाद बालों को शैम्पू से धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

1200 मिसाइलों के साथ चार देशों पर था निशाना… ट्रंप ने खोला ईरान के कथित मेगा प्लान का राज
1200 मिसाइलों के साथ चार देशों पर था निशाना… ट्रंप ने खोला ईरान के कथित मेगा प्लान का राज
ईरान के आतंकी शासन को पूरी तरह खत्म कर रहे हैं, यह मेरे लिए गर्व की बात: ट्रंप का बड़ा बयान
ईरान के आतंकी शासन को पूरी तरह खत्म कर रहे हैं, यह मेरे लिए गर्व की बात: ट्रंप का बड़ा बयान
अमेरिका का KC-135 विमान इराक में क्रैश, ईरान के साथ संघर्ष में चौथा प्लेन तबाह
अमेरिका का KC-135 विमान इराक में क्रैश, ईरान के साथ संघर्ष में चौथा प्लेन तबाह
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
6G टेक्नोलॉजी को लेकर भारत ने तेज की तैयारियां, सरकार का बड़ा निवेश; 5G से कई गुना तेज होगा इंटरनेट
6G टेक्नोलॉजी को लेकर भारत ने तेज की तैयारियां, सरकार का बड़ा निवेश; 5G से कई गुना तेज होगा इंटरनेट
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
संसद में ‘भूंजा’ टिप्पणी पर गरमा गया माहौल, पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच तीखी बहस
संसद में ‘भूंजा’ टिप्पणी पर गरमा गया माहौल, पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच तीखी बहस
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा?, SRH के कोच ने बताई पूरी वजह
काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा?, SRH के कोच ने बताई पूरी वजह
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
30,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला दमदार 5G फोन लॉन्च, महीने में सिर्फ एक बार करना पड़ेगा चार्ज
30,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला दमदार 5G फोन लॉन्च, महीने में सिर्फ एक बार करना पड़ेगा चार्ज
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी