न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में परेशान करती हैं घमौरियां, जलन और खुजली से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से इस तकलीफ से छुटकारा पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 05 Apr 2022 3:30:35

गर्मियों में परेशान करती हैं घमौरियां, जलन और खुजली से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

गर्मी के मिजाज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं और सूरज की तपन अब घर के अंदर भी महसूस होने लगी हैं। गर्मियों के इन दिनों में सबसे आम परेशानी हैं घमौरियां जो बच्चे हो या बड़े सभी को अपनी चपेट में ले लेती हैं। घमौरियों की जलन और खुजली से बचने के लिए बाजार में मिलने वाले कई पाउडर भी बेअसर नजर आते हैं। इस परेशानी में त्वचा पर कांटे चुभने जैसा अहसास होता है। इसके चलते किसी भी काम में मन लगा पाना आसान नहीं होता है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से इस तकलीफ से छुटकारा पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

home remedies to treat ghamoriya,prickly heat treatment,beauty tips

चंदन

चंदन की लकड़ी में एंटी इंफ्लिमेंट्री और ठंडक पहुंचाने वाले गुण होते हैं। चंदन पाउडर और धनिया पाउडर को बराबर मात्रा मिलाकर इसमें गुलाब जल डालकर गाढ़ा लेप तैयार करें। इस लेप को शरीर पर लगाए और कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे घमौरियों की जलन दूर होगी और त्वचा को ताजगी मिलेगी।

home remedies to treat ghamoriya,prickly heat treatment,beauty tips

एलोवेरा

त्वचा की देखभाल के लिए एलोवेरा बहुत ही फायदेमंद है। आप गर्मियों में त्वचा के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे अपनी त्वचा पर ताजा लगाने से सनबर्न को शांत करने और ठीक करने में मदद मिलती है। एलोवेरा एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों का एक स्रोत है। ये गर्मी के कारण होने वाले रैशेज को कम करने में मदद करता है। ये आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज करता है। एलोवेरा जेल को पूरे चेहरे पर लगाएं, इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें और पानी से अच्छी तरह धो लें। घमौरियों से तुरंत राहत पाने के लिए इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करें।

home remedies to treat ghamoriya,prickly heat treatment,beauty tips

पपीता और गेहूं का आटा

पपीता आपकी त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और गेहूं का आटा घमौरियों की डेड सेल्स को हटाता है। इस्तेमाल के लिए पके हुए पपीते की एक मध्यम आकार की स्लाइस (फांक) लें। अब इसे मसलकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट में 1 चम्मच गेहूं का आटा मिला लें। तैयार पेस्ट को घमौरियों पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद नहा लें। आप इस विधि को दिन में दो बार उपयोग कर सकती हैं। रात को ऐसा करके नहाएंगी और फिर सोएंगी तो आपको अच्छी नींद आएगी और घमौरियों के कारण त्वचा भी काली नहीं पड़ेगी।

home remedies to treat ghamoriya,prickly heat treatment,beauty tips

मुल्तानी मिट्टी

यह बंद रोमछिद्रों को साफ करने, घमौरियों का इलाज करने और त्वचा को मॉइस्चराइज और फ्रेश रखने के लिए घरेलू उपचार के रूप में काम करती है। इसका इस्तेमाल प्राचीन समय से ही त्वचा की देखभाल के लिए किया जाता रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये त्वचा से अधिक तेल को कम करता और गंदगी निकालता है। ये त्वचा को शांत करता है। मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक रहने दें और ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें।

home remedies to treat ghamoriya,prickly heat treatment,beauty tips

ठंडी दही की मसाज

घमौरियों से छुटकारा पाने में ठंडी दही आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकती है। इस्तेमाल के लिए आधा कटोरी दही लें और इसमें 6 से 7 पत्ते पुदीने के पीसकर डाल लें। अब तैयार मिश्रण से 10 मिनट तक घमौरियों पर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद ताजे पानी से स्नान कर लें। आप एक दिन में दो बार इस प्रक्रिया को कर सकती हैं। यह बच्चों के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित है और उनकी कोमल त्वचा को कोई नुकसान नहीं होगा।

home remedies to treat ghamoriya,prickly heat treatment,beauty tips

बेसन

बेसन हम सभी के घर में पाया जाता है। ये पारंपरिक रूप से त्वचा की देखभाल में मृत त्वचा को गहराई से साफ करने और एक्सफोलिएट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। खुजली से राहत पाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन टैन को हटाने और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में भी मदद कर सकता है। इससे आपको एक समान टोन मिलता है। एक कप बेसन में एक चम्मच शहद और दही मिलाकर पेस्ट बना लें। अच्छी तरह मिलाएं और इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं, 20 मिनट के बाद इसे धो लें।

home remedies to treat ghamoriya,prickly heat treatment,beauty tips

हल्दी

हल्दी में एंटीबायोटिक गुण होते हैं। नमक, हल्दी और मेथी को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें। नहाने से पहले इस उबटन को पूरे शरीर पर साबुन की तरह लगाएं और 5 मिनट बाद नहा लें। यह हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें। इससे घमौरियों की परेशानी से आराम मिलेगा।

home remedies to treat ghamoriya,prickly heat treatment,beauty tips

नीम के पत्ते
त्वचा के लिए आप नीम की पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। ये त्वचा को शांत करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये आपकी त्वचा के मेलेनिन उत्पादन को कम करने के लिए फायदेमंद होते हैं। ये आपकी त्वचा पर काले दाग-धब्बे और रेडनेस को दूर करने में मदद करते हैं। नीम का फेस मास्क बनाने के लिए दो चम्मच नीम के पाउडर को थोड़े से पानी में मिलाकर एक ऐसा पेस्ट तैयार करें। इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं और धो लें।

home remedies to treat ghamoriya,prickly heat treatment,beauty tips

बर्फ के टुकड़े

प्लास्टिक बैग या कपड़े में बर्फ के टुकड़े रखकर इन्हें घमौरियों पर लगाएं। ध्यान रहे बर्फ को सीधे त्वचा पर न लगाएं। इसे किसी कपड़े या प्लास्टिक में रखकर ही इस्तेमाल करें। 5 से 10 मिनट तक इसे लगाए रखें। 4 से 6 घंटे के अंतर में इसे दोबारा एप्लाई किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद