न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोहनी का कालापन बन सकता हैं शर्मिंदगी का कारण, इन 7 तरीकों से करें समस्या को दूर

जिस तरह चांद सभी को खूबसूरत लगता हैं लेकिन उसमें मौजूद दाग इसकी खूबसूरती को कम करते हैं, उसी तरह सुंदर त्वचा के बीच यदि काले दाग नजर आए तो यह खूबसूरती में खलल डालने का काम करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Sep 2022 1:59:04

कोहनी का कालापन बन सकता हैं शर्मिंदगी का कारण, इन 7 तरीकों से करें समस्या को दूर

जिस तरह चांद सभी को खूबसूरत लगता हैं लेकिन उसमें मौजूद दाग इसकी खूबसूरती को कम करते हैं, उसी तरह सुंदर त्वचा के बीच यदि काले दाग नजर आए तो यह खूबसूरती में खलल डालने का काम करते हैं। इन्ही दागों में से एक हैं कोहनी का कालापन जिसकी वजह से कई बार आप फुल स्लीव्स आउटफिट भी नहीं पहन पाते हैं और यह आपकी शर्मिंदगी का कारण बनता हैं। कोहनी के कालेपन को दूर करने के लिए कई महिलाएं पार्लर की ओर रूख करती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से आसानी से बिना पार्लर जाए कोहनी का कालापन दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

elbow blackness,elbow blackness treatment,home remedies to get rid of elbow blackness,elbow beauty,beauty tips,beauty

नारियल का तेल

हमारे भारत में ज्यादातर लोग नारियल के तेल का उपयोग बालों की समस्या को दूर करने के लिये करते हैं। यह असानी से हर घरों में पाया जाता है। इसमें विटामिन ई के गुण पाये जाते हैं, जो क्षतिग्रस्त त्वचा की मरम्मत कर उसे सही कर देते हैं। बारिश के दिनों में नारियल के तेल का प्रयोग दिन में दो बार करना चाहिये। इसका प्रयोग करने के लिये आप इस तेल में नीबू के रस की 2-4 बूदें डालकर 15 मिनट के लिये छोड़ दें। 15 मिनट बाद चेहरे को साफ कर तौलिये से पोछ लें। इसके परिणाम आपको जल्द ही देखने को मिल जायेंगे।

elbow blackness,elbow blackness treatment,home remedies to get rid of elbow blackness,elbow beauty,beauty tips,beauty

बादाम

बादाम और बादाम का तेल त्वचा के लिए अचूक औषधि है। इसमें त्वचा के लिए भरपूर पोषण होता है। इस्तेमाल के लिए सोने से पहले बादाम के तेल को हल्का गर्म करके उन जगहों पर लगाएं जहां की त्वचा काली है। साथ ही बादाम के पेस्ट को भी प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं। बादाम के पाउडर में थोड़ी सी मात्रा में दही मिलाकर लगाने से भी लाभ होता है।

elbow blackness,elbow blackness treatment,home remedies to get rid of elbow blackness,elbow beauty,beauty tips,beauty

दही

दही में प्राकृतिक रूप से लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो कि त्वचा के कालेपन को दूर कर रंगत को निखार प्रदान करने सहायक होता है। साथ ही ये त्वचा को नमीयुक्त कर सुंदर और मुलायम बनाता है। इस्तेमाल के लिए दही में एक बड़ा चम्मच बेसन को मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें और इसे अपने कोहनी के काले वाले भाग पर लगायें। 20 मिनट कर लगा रहने के बाद इसे धो लें। एक हफ्ते में इस प्रक्रिया के कम से कम तीन बार दोहराएं।

elbow blackness,elbow blackness treatment,home remedies to get rid of elbow blackness,elbow beauty,beauty tips,beauty

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा में एक्सफोलिएटिंग और स्किन को लाइटन करने वाले दोनों गुण होते हैं जो कोहनी के कालेपन का इलाज करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए, आप एक कटोरी में पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिक्स करें। आप धीरे−धीरे बेकिंग सोडा की मात्रा बढ़ाते रहे। जब यह एक स्मूद पेस्ट बन जाए तो इसे अपनी कोहनी पर लगाएं। करीबन 10 से 15 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर धो लें। सप्ताह में दो बार आप इस उपाय को अपना सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि आप इस उपाय को कभी भी अपने फेस पर ना अप्लाई करें।

elbow blackness,elbow blackness treatment,home remedies to get rid of elbow blackness,elbow beauty,beauty tips,beauty

चीनी

यदि आपके कोहनी और घुटने में काफी कालापन नजर आ रहा है तो इसे दूर करने के लिये चीनी का उपयोग करें जो काफी फायदेमंद होता है। चीनी त्वचा में स्क्रब करने का काम करती है। ये त्वचा की मृतकोशिकाओं को निकालकर कालेपन को साफ करने में भी सहायक होती है। जिससे कोहनी और घुटने के रंग में निखार आता है। इस्तेमाल के लिए आप चीनी के मिश्रण में जैतून का तेल को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और उसे घुटने व कोहनी पर लगायें। कम से कम पांच मिनट तक कोहनी पर रगड़ें। फिर उस जगह को किसी साफ्ट साबुन और गर्म पानी से धो लें।

elbow blackness,elbow blackness treatment,home remedies to get rid of elbow blackness,elbow beauty,beauty tips,beauty

नींबू

नींबू में स्किन लाइटनिंग गुण होते हैं, जो कोहनी के कालेपन को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आप एक नींबू को निचोड़ लें और फिर कॉटन बॉल की मदद से उसे अपनी कोहनी पर लगाएं। आप हर दिन इस नियम को दोहराएं।

elbow blackness,elbow blackness treatment,home remedies to get rid of elbow blackness,elbow beauty,beauty tips,beauty

एलोवेरा

यह बेजान त्वचा को स्वस्थ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। त्वचा को हाइड्रेट कर सुंदर और चमकदार बनाता है। त्वचा को सूर्य की रोशनी से डैमेज होने से बचाता है। इस कारण इसका उपयोग त्वचा में होने वाले कालेपन को दूर करने के लिये किया जाता है। एलोवेरा की पत्ती से इसका जेल छीलते हुये बाहर निकालें और इसे कोहनी के काले वाले हिस्से पर लगायें। 15 मिनट तक लगे रहने के बाद इसे गर्म पानी से धो लें। रोज इस प्रक्रिया को 2 बार दोहरायें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत