Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चेहरे को गुलाबी निखार देने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खें, मिलेगी खूबसूरत त्वचा

चेहरे पर निखार और गुलाबी रंगत सभी चाहते हैं और इसे पाने के लिए महिलाएं महंगी से महंगी ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। जब भी बाहर जाना हो या पार्टी में जाना हो, चेहरे को गुलाबी निखार देने के लिए महिलाएं मेकअप की मदद भी लेती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 13 Oct 2022 4:09:07

चेहरे को गुलाबी निखार देने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खें, मिलेगी खूबसूरत त्वचा

चेहरे पर निखार और गुलाबी रंगत सभी चाहते हैं और इसे पाने के लिए महिलाएं महंगी से महंगी ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। जब भी बाहर जाना हो या पार्टी में जाना हो, चेहरे को गुलाबी निखार देने के लिए महिलाएं मेकअप की मदद भी लेती हैं। चेहरे पर निखार और गुलाबी रंगत लाने के लिए जरूरी नहीं है कि आप हमेशा महंगे फेशियल और ब्यूटी क्लीनिक का सहारा लें। केमिकल बेस्ड मेकअप और प्रोडक्ट्स स्किन को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके जरिए आप अपने गालों को नेचुरल तरीके से गुलाबी बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन देसी उपायों के बारे में...
fair skin,skin care tips,beautiful skin,home remedies to get beautiful skin,face beauty,simple beauty tips in hindi चीनी से सुंदरता

गालों को गुलाबी बनाने में चीनी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। गुलाबी गाल पाने के लिए आप थोड़ी से चीनी में गुलाब जल के कुछ बूंद मिला लें। फिर इससे गालों पर मसाज करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो इसमें थोड़ा नारियल का तेल मिला लें। मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें। ऐसा करने से आपके गाल गुलाबी हो जाएंगे। fair skin,skin care tips,beautiful skin,home remedies to get beautiful skin,face beauty,simple beauty tips in hindi चुकंदर से सुंदरता

गुलाबी गाल पाने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल सालों से किया जाता रहा है तो क्यों ना आप भी इसे ट्राय करें। एक मीडियम साइज के चुकंदर से जूस निकाल लें। इसे गाढ़ा करने के लिए थोड़ा गर्म कर लें। इसमें एक बड़ा चम्मच गुलाब जल मिला लें। आप इसे गाढा करने के लिए इसमें ग्लिसरीन भी मिला सकते हैं। अब इस मिक्स्चर को एक कंटेनर में स्टोर कर लें। इसे फ्रिज में रखें ताकि आप इसे अधिक समय तक इस्तेमाल कर सकें। अब जब भी आपको गुलाबी गाल चाहिए तो इसे गालों पर लगाएं। fair skin,skin care tips,beautiful skin,home remedies to get beautiful skin,face beauty,simple beauty tips in hindi केले से सुंदरता

केला और दूध की मदद से फेस पैक बनाने के लिए आप आधे केले को अच्छी तरह मैश कर लें। इसके बाद इसमें चौथाई कप दूध और एक चम्मच शहद मिला लें। दूध न होने पर आप इसमें गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट लगाने के बाद चेहरा पानी से धो लें। fair skin,skin care tips,beautiful skin,home remedies to get beautiful skin,face beauty,simple beauty tips in hindi मसूर दाल से सुंदरता

गालों को गुलाबी बनाने में मसूर की दाल बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मसूर की दाल का फेस पैक वालों को गुलाबी बनाने में मदद करता है। इसके लिए आप 2 चम्मच भीगी मसूर दाल में एक चम्मच दही और 3 चम्मच गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें, पूरे चेहरे पर इस पेस्ट को लगा लें। सूखने के बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। ऐसा करने से आपको असर जल्द ही दिखेगा। fair skin,skin care tips,beautiful skin,home remedies to get beautiful skin,face beauty,simple beauty tips in hindi गुलाब की पंखुड़ियों से सुंदरता

गुलाब की पंखुड़ियों को बरसों से गुलाबी रंगत पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। तो इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों को दो से तीन मिनट के लिए कच्चे दूध में भिगो दें। उसके बाद इसे हाथों से मसलते हुए चेहरे पर लगाएं। अच्छी तरह लगाने के बाद 5-10 मिनट लगा रहने दें फिर स्क्रबिंग करते हुए निकाल लें। चेहरे को गुलाबी रंगत तो मिलेगी ही साथ ही स्किन बेबी सॉफ्ट हो जाएगी। fair skin,skin care tips,beautiful skin,home remedies to get beautiful skin,face beauty,simple beauty tips in hindi हल्दी से सुंदरता

हल्दी में एंटी-एजिंग, एंटी-बैक्टीरियल व औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में इसका पैक बनाकर लगाने से स्किन को गहराई से पोषण मिलने के साथ चेहरे की रंगत निखरने में मदद मिलती है। डेड स्किन सेल्स रिमूव होकर नई त्वचा आती है। साथ ही चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, पिंपल्स, झाइयां व काले घेरे साफ होकर गुलाबी निखार आता है। इसका फेसपैक बनाने के लिए एक कटोरी में 2 छोटे चम्मच बेसन, 1/2 चम्मच हल्दी और जरूरतानुसार दूध मिलाएं। तैयार मिश्रण को चेहरे व गर्दन पर 15 मिनट तक लगा कर इसे धो लें। fair skin,skin care tips,beautiful skin,home remedies to get beautiful skin,face beauty,simple beauty tips in hindi चंदन पाउडर से सुंदरता

त्वचा से दाग-धब्बे और ऐक्ने की समस्या दूर करने के लिए आप ये फेस पैक यूज कर सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच चंदन पाउडर,1 चम्मच चावल का आटा, 3 चम्मच दही और 1 चम्मच गुलाब जल को अच्छे से मिलाते हुए उसका फेस पैक तैयार कर लें। इस पैक को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर ताजे पानी से धोकर साफ कर लें। ध्यान रखें, इस फेस पैक को लगाने के बाद त्वचा पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। fair skin,skin care tips,beautiful skin,home remedies to get beautiful skin,face beauty,simple beauty tips in hindi शहद से सुंदरता
एंटी-एजिंग, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुणों से भरपूर शहद स्किन के लिए बेस्ट मॉइस्चराइजर माना जाता है। इसे सीधे या बेसन में मिलाकर चेहरे पर करीब 15 मिनट तक लगाएं। बाद में गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें। इससे स्किन में नमी बरकरार रहने के साथ चेहरे की रंगत निखर कर सामने आएगी। यह ब्लीच की तरह काम करके सनटैन से खराब हुई स्किन को पोषित करके गुलाबी निखार दिलाने में मदद करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चीन ने की पुष्टि, 19 नवंबर को शेनझेन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग
चीन ने की पुष्टि, 19 नवंबर को शेनझेन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology