न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2022 : त्यौहार पर बालों को करना चाहते हैं कलर, आजमाएं ये प्राकृतिक तरीके

लेकिन अगर आप किसी तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं बालों को कलर करने के कुछ प्राकृतिक तरीकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 18 Oct 2022 5:35:05

Diwali 2022 : त्यौहार पर बालों को करना चाहते हैं कलर, आजमाएं ये प्राकृतिक तरीके

कुछ दिनों बाद दिवाली का त्यौहार हैं जिसके लिए सभी अपने घरों में कई तैयारियां कर रहे हैं। खानपान और सजावट के साथ ही सभी दिवाली पर अपने लुक को लेकर भी फिक्रमंद रहते हैं। महिलाएं चाहती हैं कि वे इस दिन आकर्षक दिखें और इसके लिए वे पार्लर में बहुत समय बिताती हैं या घर पर ही घरेलू नुस्खों की मदद लेती हैं। अट्रैक्टिव लुक पाने के लिए महिलाएं बालों को कलर करवाना भी पसंद करती हैं। इसके लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। लेकिन अगर आप किसी तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं बालों को कलर करने के कुछ प्राकृतिक तरीकों के बारे में...

home remedies to color your hair naturally,beauty tips,beauty hacks

कॉफी का इस्तेमाल

प्राकृतिक डाई के रूप में कॉफी का इस्तेमाल बाल कलर करने का एक अच्छा तरीका हो सकता है। इस्तेमाल के लिए डार्क कॉफी को पानी में उबाल लें। जब पानी के रंग डार्क होने लगे तो गैस बंद कर दें। अब इस मिश्रण के ठंडा होने तक इंतजार करें। ठंडा होने के बाद इसे ब्रश, स्प्रे बोतल या हाथों की मदद से बालों में लगा लें। यह मिश्रण बालों को भूरा रंग देगा और साथ ही बालों में शाइन भी आ जाएगा। कॉफी का इस्तेमाल करने से एक बार में रंग पाने के बाद, अगली बार बालों को धोने पर रंग निकल जाएगा। हालांकि, नियमित उपयोग के साथ ये आपके बालों को समय के साथ काला कर सकता है।

home remedies to color your hair naturally,beauty tips,beauty hacks

नारियल तेल और नीबू रस का इस्तेमाल

यह सिर की त्वचा का रक्त संचार बढ़ाता है। इस तेल में बायोटीन, नमी और दूसरे तत्व होते हैं, जो बालों को सफेद होने से रोकते हैं और उन्हें मुलायम बनाते हैं। इसमें दो भाग नारियल का तेल और एक भाग नीबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण से सिर और बालों की मालिश करें।

home remedies to color your hair naturally,beauty tips,beauty hacks

मेथी के पत्तों का इस्तेमाल

मेथी के पत्तों का हेयर कलर बनाने के लिए आपको इसमें हीना पाउडर और इंडिगो पाउडर की जरूरत भी पड़ेगी। इसके लिए एक बर्तन लें और मेथी के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को भीगी हुई मेहंदी में डालकर मिलाएं और इसी दौरान इसमें हेयर कंडीशनर और नारियल का तेल भी डालें। अब इसे फिर दो घंटे के लिए भीगने के लिए छोड़ दें। मेथी के पत्तों से बना हुआ हेयर कलर बालों में लगाने से पहले बालों की कॉम्बिंग जरूर कर लें। अब ब्रश की मदद से बालों में हेयर कलर लगाएं और इसे सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 2 घंटे बाद सिर को धो लें और इस दौरान बालों में शैंपू जरूर करें।

home remedies to color your hair naturally,beauty tips,beauty hacks

कैमोमाइल चाय का इस्तेमाल

ये एक तरह से बाल काले करने का प्राकृतिक तरीका है। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले उबलते हुए पानी में 1/2 कप कैमोमाइल फूलों डाल दें। मिश्रण को आधे घंटे तक पानी में डालकर छोड़ दें और उसके बाद मिश्रण को छान लें। अब अपने बालों को धोने के बाद मिश्रण को अच्छे से बालों में लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद हेयर वॉश कर लें। आप इस प्राकृतिक डाई का इस्तेमाल एक बार कर सकते हैं, लेकिन सबसे अच्छा होगा अगर सप्ताह में एक बार बाल में इस मिश्रण को लगाएं तो इससे बालों की चमक बनी रहेगी।

home remedies to color your hair naturally,beauty tips,beauty hacks

शिकाकाई पाउडर और आंवला पाउडर का इस्तेमाल

घर में हेयर डाई बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत है। पानी, आंवला पाउडर और शिकाकाई। लोहे की एक कड़ाही लें। इसमें एक कप पानी गर्म होने के लिए रख दें। जब पानी गर्म हो जाए तो इसमें 1 चम्मच शिकाकाई पाउडर और 2 चम्मच आंवला पाउडर डालकर तब तक चलाएं, जब तक कि ये पानी में घुल ना जाएं। अब आंवला और शिकाकाई मिक्स इस पानी को धीमी आंच पर पकने दें। करीब 4 से 5 मिनट इस पानी को धीमी आंच पर पकाने के बाद गैस बंद कर दें। फिर पानी को छलनी की मदद से एक साप कटोरी में छान लें। पकने के बाद यह पानी काला और कुछ गाढ़ा हो जाता है। इस पानी को मेहंदी ब्रश या टूथ ब्रश की मदद से बालों में लगाएं। इस डाई को आपको बालों में लगाने के बाद 8 घंटे लगाए रखना है। आंवला हेयर डाई लगाने के बाद आप अगले दिन शैंपू कर सकती हैं।

home remedies to color your hair naturally,beauty tips,beauty hacks

मेहंदी और तेजपत्ते का इस्तेमाल

ये दोनों ही वनस्पतियां बालों के रंग को गहरा करती हैं। इस्तेमाल के लिए आधा कप सूखी मेहंदी और तेजपत्ते में दो कप पानी मिला कर उबालें। इस मिश्रण को कुछ देर तक रखा रहने दें। अब इसे छान लें और बालों को शैंपू से धोने के बाद उन पर इसे अच्छी तरह लगा दें। 15-20 मिनट के बाद दोबारा बाल धो लें। हर हफ्ते ऐसा करें।

home remedies to color your hair naturally,beauty tips,beauty hacks

करी पत्ते का इस्तेमाल

यह बालों की जड़ों की मजबूती बढ़ाता है और बालों को जरूरी पोषक तत्व देता है। इस्तेमाल के लिए करी पत्ते को नारियल के तेल में डाल कर चटखने तक गर्म करें। इसके बाद इसे छान लें और इससे बालों की मालिश करें। करीब 30-45 मिनट बाद सिर धो लें। यह प्रक्रिया हफ्ते में दो बार अपनाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे