न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्वचा की कई समस्याओं का अंत करती हैं चिरौंजी, इस्तेमाल करें इससे बने ये 7 फेस पैक

चहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता हैं जो अपने पोषक तत्वों से त्वचा को नेचुरल पोषण प्रदान करें। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Aug 2022 4:43:12

त्वचा की कई समस्याओं का अंत करती हैं चिरौंजी, इस्तेमाल करें इससे बने ये 7 फेस पैक

चहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता हैं जो अपने पोषक तत्वों से त्वचा को नेचुरल पोषण प्रदान करें। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं चिरौंजी के बारे में जिसे चिरौली भी कहा जाता हैं। चिरौंजी में विटामिन C व विटामिन B भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे स्किन में निखार लाने के साथ-साथ पिंपल्स, सनबर्न और त्वचा संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में भी मदद मिलती है। यह चहरे में प्राकृतिक निखार को बढ़ाता है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको चिरौंजी से बने कुछ फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से त्वचा की कई समस्याओं का अंत किया जा सकता हैं। आइये जानते है इन फेस पैक के बारे में...

chironji face pack,chironji face pack benefits,chironji face pack for dry skin,chironji face pack for dry skin,chironji face pack for acne,beauty,beauty tips

गुलाब जल और चिरौंजी फेस पैक

चिरौंजी का फेस पैक बनाने का सबसे आसान और सरल तरीका है कि आप पहले चिरौंजी को पीस कर पाउडर बना लें। इसके बाद आप एक बाउल में 2 या 3 चम्मच चिरौंजी पाउडर डालें और उसमें आवश्यकतानुसार गुलाब जल डालकर अच्छे से मिला लें। अब आप चिरौजी और गुलाब जल से बने इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। जब यह सूख जाए, तो आप अपने चेहरे की गीले हाथों से हल्के-हल्के मसाज करें। ऐसा करने से आपकी त्वचा में निखार आएगा और आपका चेहरा मुलायम व चमकदार बन जाएगा। इसके अलावा चेहरे की पिंपल्स की सम्सया भी दूर होगी।

chironji face pack,chironji face pack benefits,chironji face pack for dry skin,chironji face pack for dry skin,chironji face pack for acne,beauty,beauty tips

बेसन और चिरौंजी फेस पैक

बेसन और दही को मिलाकर बने पेस्ट में चिरौंजी के दानों को पीसकर मिला लें। फिर इसे चेहरे पर लगाकर कुछ समय समय के लिये छोड़ दें। तीनों मिश्रण को तैयार किया गया यह पेस्ट चेहरे में स्क्रब की तरह सफाई करता है चेहरे के टोन को दूर कर त्वचा में रंगत लाता है। इस पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट रखने के बाद हल्के हाथों से चेहरे को रब करें और फिर साफ पानी से धो लें।

chironji face pack,chironji face pack benefits,chironji face pack for dry skin,chironji face pack for dry skin,chironji face pack for acne,beauty,beauty tips

एलोवेरा और चिरौंजी फेस पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए आप एक बाउल में चिरौंजी पाउडर और चंदन पाउडर लें। अब आप इसमें एलोवेरा जेल डालें, आप घर पर उगाए गये एलोवेरा से भी यह जेल प्राप्त कर सकते हैं। अब इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें और अपने चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट रखने के बाद आप चेहरे को धुल सकते है, इससे आपका चेहरे में ग्लो और फ्रेशनेस आएगी। यह मास्क आपके चेहरे से अतिरिक्त तेल को कम करने में मदद करता है। ऑयली स्किन वालों को यह मास्क लगाने से फायदा मिलेगा।

chironji face pack,chironji face pack benefits,chironji face pack for dry skin,chironji face pack for dry skin,chironji face pack for acne,beauty,beauty tips

हल्दी और चिरौंजी फेस पैक

ड्राइ स्किन के लिए आपको एक चम्मच क्रश्ड चिरौंजी, एक चम्मच फुल क्रीम दूध और एक चुटकी हल्दी की जरूरत होगी। चिरौंजी को पीसने से पहले 2-3 घंटे तक धूप में जरूर रखें। इसके बाद इसे पीसकर रख लें। फैस पैक बनाने के लिए एक चम्मच चिरौंजी के पाउडर को एक चम्मच फुल क्रीम दूध के साथ मिला लें। अब इसमें एक चुटकी हल्दी भी मिला लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। बाद में पानी की बौछार से चेहरा धो लें।

chironji face pack,chironji face pack benefits,chironji face pack for dry skin,chironji face pack for dry skin,chironji face pack for acne,beauty,beauty tips

संतरा और चिरौंजी फेस पैक

चिरौंजी व संतरे का फेस पैक बनाने के लिए आपको संतरे के छिलकों को सुखाकर पाउडर तैयार करना होगा। जिसके बाद आप चिरौंजी को पीसकर पाउडर बना लें और लगभग 1 या 2 चम्मच चिरौंजी के पाउडर को एक बाउल में लें। अब उसमें 1 चम्मच संतरे के छिलके से बना पाउडर और दूध को डालें और तीनों चीजों के मिश्रण को अच्छे से मिला लें। इसके बाद आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इस पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट रखने के बाद हल्के हाथों से चेहरे को रब करें और फिर साफ पानी से धो लें। यह पेस्ट स्क्रब की तरह भी काम करता है। आप सप्ताह में दा या तीन बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, आपको फायदा मिलेगा।

chironji face pack,chironji face pack benefits,chironji face pack for dry skin,chironji face pack for dry skin,chironji face pack for acne,beauty,beauty tips

कॉर्नफ्लोर और चिरौंजी फेस पैक

ऑयली स्किन के लिए आपको एक चम्मच कॉर्नफ्लोर, एक चम्मच नींबू के जूस और आधा चम्मच चिरौंजी के चूरे की जरूरत होगी। चूंकि, चिरौंजी थोड़ा ऑयली होता है, इसलिए इससे निपटने के लिए इसमें मक्के के आटे और नींबू जूस का इस्तेमाल किया जाता है। यह ऑयली स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। एक चम्मच मक्के के आटे में आधा चम्मच चिरौंजी पाउडर मिला लें। अब इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं। होठों और आंखों के नीचे के हिस्से पर यह पैक न लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा स्क्रब कर लें।

chironji face pack,chironji face pack benefits,chironji face pack for dry skin,chironji face pack for dry skin,chironji face pack for acne,beauty,beauty tips

शहद और चिरौंजी फेस पैक

आप एक बाउल में चिरौंजी का पाउडर, शहद, 1 चम्मच नींबू का रस और जायफल पाउडर लें और इन सबको अच्छे से मिला लें। जब इसका मिश्रण तैया हो जाए, तो आप इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। 15 मिनट रखने के बाद चेहरे को धो लें। इस फेस मास्क को इस्तेमाल करने से आपके चेहरे के कील मुंहासे, डार्क सर्कल्स और दाग-धब्बे दूर होंगें। आप चाहें, तो चिरौंजी पाउडर, बेसन और दही का पेस्ट बनाकर भी लगा सकते हैं। इससे आपकी सनबर्न की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी और चेहरे की रंगत बढ़ेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद