Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन कारणों से आम होने लगी है कम उम्र में ही बालों के सफेद होने की समस्या, लें ये Diet

उदाहरण के तौर पर, आपके जीन्स मेलानिन का उत्पादन करने वाली कोशिकाओं में विकृति उत्पन्न कर सकती है या फिर कम उम्र में ही मेलानिन के उत्पादन को बंद कर सकती है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 09 Jul 2021 2:13:42

इन कारणों से आम होने लगी है कम उम्र में ही बालों के सफेद होने की समस्या, लें ये Diet

अधिकतर लोग अपने बालों और उनके रंगों को किसी संपत्ति से कम नहीं समझते हैं। लेकिन अगर आपके बाल कम उम्र में ही सफेद या ग्रे होने लगे तो जाहिर है कि आप परेशान हो जाएंगे।अक्सर बालों के सफेद होने को जेनेटिक्स से जोड़कर देखा जाता है लेकिन कई बार यह एक मेडिकल बीमारी भी हो सकती है जिसके इलाज की भी जरूरत हो सकती है। हमारे बालों का काला रंग मेलानिन पिगमेंट की वजह से होता है। यह पिगमेंट बालों के फोल्लिकल्स में पाया जाचा है। बालों की जड़ों के आस-पास के ऊतकों और कोशिकाओं के नीचे यह पिगमेंट पाया जाता है। इस वर्णक (पिगमेंट) के कम होने पर बाल सफेद होने लगते हैं। कम उम्र में ही बाल सफेद होने के कारण बिल्कुल स्पष्ट तो नहीं है लेकिन इसके पीछे सबसे सामान्य वजह आनुवांशिकी को ही माना जाता है। उदाहरण के तौर पर, आपके जीन्स मेलानिन का उत्पादन करने वाली कोशिकाओं में विकृति उत्पन्न कर सकती है या फिर कम उम्र में ही मेलानिन के उत्पादन को बंद कर सकती है।
causes of grey hair,beauty tips,beauty hacks,grey hair tretmenet tips सफेद बाल होने के कारण

आनुवंशिकत
असमय बाल सफेद होने का एक कारण आनुवंशिकता भी है। यह कारक निर्धारित करता है कि उम्र के किस पड़ाव में आकर बालों में पिगमेंट की कमी होनी शुरू होगी।

पोषक तत्व की कमी

बालों के सफेद होने का एक कारण पोषक तत्वों की कमी भी हो सकता है। खासकर विटामिन की कमी से बाल सफेद हो सकते हैं। इसके अलावा, क्लोरोक्वीन 8-1 जैसी दवाएं भी सफेद बालों के लिए जिम्मेदार हैं । causes of grey hair,beauty tips,beauty hacks,grey hair tretmenet tips चिकित्सीय स्थिति
थायराइड, ऑटोइम्यून डिसऑर्डर और विटिलिगो (सफेद दाग) के कारण भी बालों के सफेद होने के आसार बढ़ जाते हैं ।

तनाव

बाल सफेद होने का एक कारण तनाव भी है। तनाव से शरीर बुरी तरह प्रभावित होता है, जिसका एक नकारात्मक प्रभाव बालों का सफेद होना भी है ।

रसायन

रसायन युक्त शैम्पू, साबुन व हेयर डाई आदि का उपयोग बाल सफेद होने का कारण बन सकते हैं। यह समस्या एलर्जी की वजह से भी हो सकती है । causes of grey hair,beauty tips,beauty hacks,grey hair tretmenet tips सफेद बालों के लिए आहार:

प्रोटीन – सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए प्रोटीन युक्त आहार का सेवन कर सकते हैं, जिनमें चिकन,मछली, डेयरी उत्पाद, अंडे, दलिया और नट शामिल है।

आयरन- सफेद बालों से निजात पाने के लिए आयरन का सेवन अच्छा होता है। इसके लिए चिकन, मछली, दाल, पालक, ब्रोकोली और हरी सलाद का सेवन कर सकते हैं।

विटामिन सी- बालों के लिए विटामिन सी की पूर्ति करने के लिए ब्लैककरंट्स, ब्लूबेरी, ब्रोकोली, अमरूद, कीवी फल, संतरा, पपीता, स्ट्रॉबेरीज शकरकंद खा सकते हैं। causes of grey hair,beauty tips,beauty hacks,grey hair tretmenet tips ओमेगा 3 – सफेद बालों को काला करने के लिए ओमेगा 3 युक्त आहार का सेवन कर सकते हैं, जिनमें सलामन, मैकेरल मछली, एवोकैडो, कद्दू के बीज और अखरोट शामिल है।

विटामिन ए-
विटामिन ए की पूर्ति करने के लिए गाजर, कद्दू और शकरकंद खा सकते हैं।
जिंक और सेलेनियम- बालों को काला करने में जिंक और सेलेनियम की भी अहम भुमका हो सकती है। इसके लिए अनाज और अंडे का सेवन कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology