न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देना चाहते हैं पलकों को कुदरती घनापन, इन 8 घरेलू नुस्खों से मिलेगी सुंदरता

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के पीछे आंखों का बड़ा योगदान होता है। छोटी आंखों की तुलना में बड़ी आखें ज्यादा खूबसूरत लगती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Sep 2022 6:15:22

देना चाहते हैं पलकों को कुदरती घनापन, इन 8 घरेलू नुस्खों से मिलेगी सुंदरता

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के पीछे आंखों का बड़ा योगदान होता है। छोटी आंखों की तुलना में बड़ी आखें ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। आपकी पलकें आंखों की खूबसूरती को बढ़ाती हैं। अगर किसी महिला की पलकें घनी और गहरी हों, तो खूबसूरती बेमिसाल लगती है। लेकिन कई महिलाओं की पलकें हलकी होती हैं जिसकी वजह से उन्हें नकली पलकों का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में हर लड़की के मन में यही सवाल बार-बार आता है कि पलकें कैसे बढ़ सकती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से पलकों को कुदरती घनापन मिलता हैं और खूबसूरती बढ़ती हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

thick eyelashes,home remedies for thick eyelashes,eye care tips,skin care tips,beauty tips

# तिल का तेल

घनी पलके चेहरे पर चार चांद लगा देती हैं, लेकिन अगर आपकी पलकें प्राकृतिक रूप से ऐसी नहीं है तो आप इसके लिए तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। तिल के तेल में मौजूद विटामिन, मिनरल्स और कैल्शियम पलकों को मज़बूत और घना बनाते हैं।

thick eyelashes,home remedies for thick eyelashes,eye care tips,skin care tips,beauty tips

# अरंडी का तेल

अरंडी का तेल आई लैशेज बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय का काम कर सकता है। इस्तेमाल के लिए अरंडी के तेल में टी-ट्री ऑयल मिला लें। अब इस मिश्रण को मस्कारा ब्रश या ईयर बड की मदद से रात को पलकों पर लगाएं। रात भर इसे पलकों पर लगा रहने दें। सुबह पानी से आंखों को धो लें। इसे रोजाना रात को पलकों पर लगाकर सोएं।

thick eyelashes,home remedies for thick eyelashes,eye care tips,skin care tips,beauty tips

# नींबू

नींबू के छिलके में विटामिन ए और विटामिन सी भी पाया जाता है जो पलकों को बढ़ाने के लिए बढ़ावा देता है। सबसे पहले नींबू के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर इन्हे तेल में दो से तीन दिन के लिए रख दें। दो से तीन दिन बाद अब तेल को रात को सोने से पहले आँखों की पलकों पर लगाएं। घनी और लम्बी पलकें पाने के लिए इस उपाय को रोज़ाना हर रात दोहराएं।

thick eyelashes,home remedies for thick eyelashes,eye care tips,skin care tips,beauty tips

# नारियल दूध

बाजार से नारियल दूध आपको आसानी से मिल जाता है लेकिन ध्यान रखें की अच्छी क़्वालिटी का नारियल दूध लाएं। उसके बाद नारियल दूध में रुई को भिगोएं, और इसे पलकों पर लगाएं। दस मिनट तक इसे आंखों पर ही रहने दें, उसके बाद आंखों को पानी से साफ़ कर दें।

thick eyelashes,home remedies for thick eyelashes,eye care tips,skin care tips,beauty tips

# अंडा

अंडे की जर्दी यानी की अंडे का थोड़ा सा पीला भाग लें, उसके बाद उसमे थोड़ा ग्लिसरीन मिलाएं। अब इन दोनों को जब तक मिक्स करें जब तक की यह एक क्रीमी मिक्सचर न बन जाये। उसके बाद रुई की मदद से इसे पलकों पर लगाएं फिर आँखों से पंद्रह से बीस मिनट तक बंद करें और लेट जाएँ। फिर पानी की मदद से अच्छे से आँखों को साफ़ कर लें। यह तरीका भी पलकों को खूबसूरत बनाने में आपकी मदद करता है।

thick eyelashes,home remedies for thick eyelashes,eye care tips,skin care tips,beauty tips

# ग्रीन टी

ग्रीन में मौजूद प्लेथोरा एंटीऑक्सीडेंट पलकों को बढाने, लम्बा और घना करने में मदद करता है। सबसे पहले पत्तियों को पानी में मिला दें और फिर इस मिश्रण को कुछ मिनट के लिए उबलने को रख दें। अब पानी को ठंडा होने के लिए रख दें। जब एक बार पानी ठंडा हो जाएँ तो इसे रूई से पलकों पर लगाएं। इस मिश्रण को ऐसे ही रातभर के लिए लगा हुआ छोड़ दें।

thick eyelashes,home remedies for thick eyelashes,eye care tips,skin care tips,beauty tips

# विटामिन-ई

विटामिन-ई में टोकोट्रिनॉल कंपाउंड होता है, जो बालों की संख्या को बढ़ाने और एलोपेशिया की समस्या से राहत दिला सकता है। इस्तेमाल के लिए विटामिन-ई कैप्सूल में एक पिन से छेद करें। अब इसका तेल निकालकर साफ उंगलियों से अपनी पलकों पर लगा लें। इस तेल को तीन-चार घंटे या पूरी रात पलकों पर लगा रहने दें। फिर सुबह साफ पानी से आंखों को धो लें। बेहतर परिणाम के लिए रोज आंखों पर विटामिन-ई कैप्सूल का तेल लगा सकते हैं।

thick eyelashes,home remedies for thick eyelashes,eye care tips,skin care tips,beauty tips

# पेट्रोलियम जेली

रात को सोने से पहले अपनी पलकों पर पेट्रोलियम जेली लगाएं। ज्यादा नहीं लगाएं, थोड़ी थोड़ी लगाएं, उसके बाद सुबह उठकर अपनी आँखों को धो लें। ऐसा करने से आँखों की पलकों को घना, सूंदर और आकर्षक बनाने में मदद मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

लोकसभा में FCRA बिल पर आर-पार की तैयारी, कांग्रेस ने 10 से 12 अगस्त तक जारी किया व्हिप
लोकसभा में FCRA बिल पर आर-पार की तैयारी, कांग्रेस ने 10 से 12 अगस्त तक जारी किया व्हिप
पुतिन पर बढ़ेगा अमेरिकी दबाव, सीनेट में रूस प्रतिबंध बिल पास; ट्रंप किन देशों पर लगा सकते हैं 100% टैरिफ?
पुतिन पर बढ़ेगा अमेरिकी दबाव, सीनेट में रूस प्रतिबंध बिल पास; ट्रंप किन देशों पर लगा सकते हैं 100% टैरिफ?
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, सर्जरी के बाद शुभेंदु अधिकारी ने की मुलाकात; जल्द मिल सकती है छुट्टी
दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, सर्जरी के बाद शुभेंदु अधिकारी ने की मुलाकात; जल्द मिल सकती है छुट्टी
'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की खास मुलाकात; प्रीति जिंटा भी रहीं साथ
'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की खास मुलाकात; प्रीति जिंटा भी रहीं साथ
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने फ्लाइट से आया आरोपी, हत्या के बाद कोसी नदी में फेंका शव, 3 गिरफ्तार
प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने फ्लाइट से आया आरोपी, हत्या के बाद कोसी नदी में फेंका शव, 3 गिरफ्तार
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश