न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्वचा को ठंडक देने के लिए आजमाएं ये 8 फेसपैक, गर्मियों में मिलेगा चेहरे को निखार

गर्मियों का मौसम जारी हैं जहां तेज धूप और पसीने के कारण त्वचा संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में चेहरे पर जलन, खुजली और रैशेज होना आम है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 May 2023 9:12:03

त्वचा को ठंडक देने के लिए आजमाएं ये 8 फेसपैक, गर्मियों में मिलेगा चेहरे को निखार

गर्मियों का मौसम जारी हैं जहां तेज धूप और पसीने के कारण त्वचा संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में चेहरे पर जलन, खुजली और रैशेज होना आम है। गर्मियों के दिनों में त्वचा चिपचिपी, टैनिंग और डेड स्किन सेल्स से भरी हुई नजर आने लगती है। ऐसे में त्वचा की सही तरह से देखरेख करना बेहद जरूरी हो जाता है। खासतौर से चेहरे की गर्मी शांत करने, त्वचा को ठंडक देने के लिए आपको कुछ खास फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए जिनकी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं। यहां बताए जा रहे फेसपैक आप घर पर आसानी से बना सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन फेसपैक के बारे में...

face packs for cooling skin,skin cooling remedies,radiant glow in summers,face packs for summer skincare,natural remedies for cooling skin,skin rejuvenation in summers,cooling face masks for summer,get a glowing complexion in summers,refreshing face packs for radiant skin,summer skincare tips for a glowing face

मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

ये पैक चेहरे और गर्दन की गंदगी को हटाने के साथ ही त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करेगा। इसके लिए एक कटोरी में दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी डालें। इसमें 2 बड़ा चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाएं। इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसे सूखने दें। इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें।

face packs for cooling skin,skin cooling remedies,radiant glow in summers,face packs for summer skincare,natural remedies for cooling skin,skin rejuvenation in summers,cooling face masks for summer,get a glowing complexion in summers,refreshing face packs for radiant skin,summer skincare tips for a glowing face

खीरे का फेस पैक

खीरे में पानी अधिक मात्रा में होता है, इससे त्वचा को ठंडक मिलती है और स्किन ग्लोइंग नजर आती है। खीरे में विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा को सूदिंग और फ्रेश बनाता है। खीरा फेस पैक बनाने के लिए आप खीरे को कद्दूकस कर लें। इसका रस निकाल लें। इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 20-25 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। त्वचा को ठंडक देने के लिए आप इस फेस पैक को गर्मियों में ट्राई कर सकते हैं।

face packs for cooling skin,skin cooling remedies,radiant glow in summers,face packs for summer skincare,natural remedies for cooling skin,skin rejuvenation in summers,cooling face masks for summer,get a glowing complexion in summers,refreshing face packs for radiant skin,summer skincare tips for a glowing face

तरबूज का फेस पैक

अगर आप गर्मियों में तरबूज फेस पैक लगाते हैं तो ये आपको हाइड्रेट रखेगा क्योंकि इसमें 95 प्रतिशत तक पानी होता है। इस फेस पैक को लगाने के लिए पहले आप इसे अच्छी तरह से मैश कर लें, फिर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे और गर्दन को ताजे पानी से धो लें। तरबूज फेस पैक स्किन के एक्सट्रा ऑयल को निकालता है, स्किन को टाइट बनाता है। तरबूज फेस पैक त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है।

face packs for cooling skin,skin cooling remedies,radiant glow in summers,face packs for summer skincare,natural remedies for cooling skin,skin rejuvenation in summers,cooling face masks for summer,get a glowing complexion in summers,refreshing face packs for radiant skin,summer skincare tips for a glowing face

आलू का फेस पैक

गर्मियों में चेहरे पर आलू फेस पैक लगाने से ठंडक मिलती है। स्किन ग्लोइंग और फ्रेश भी नजर आती है। इसे लगाने के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर इसका रस निकाल लें। इसमें थोड़ा कच्चा दूध डालें। दोनों को अच्छी तरह से मिला लें। अब इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट बाद साफ पानी से धो दें। आप इस फेस पैक को गर्मियों में हफ्ते में 3 दिन लगा सकते हैं। आलू त्वचा के दाग-धब्बों को भी दूर करता है। कच्चा दूध त्वचा को मॉयश्चराइज करता है, त्वचा में निखार लाता है।

face packs for cooling skin,skin cooling remedies,radiant glow in summers,face packs for summer skincare,natural remedies for cooling skin,skin rejuvenation in summers,cooling face masks for summer,get a glowing complexion in summers,refreshing face packs for radiant skin,summer skincare tips for a glowing face

चंदन का फेस पैक

अगर आपकी त्वचा बहुत अधिक ऑयली है या कॉम्बिनेशन स्किन है तो आप इस फेस पैक को चेहरे पर जरूर लगाएं। आप एक बाउल में चंदन पाउडर, मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल आदि मिक्स कर लीजिए और लेप तैयार कर लीजिए। अब इस लेप को चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद आप चेहरे को वॉश कर लें। चेहरे पर इस फेस पैक को पूरी तरह से सूखने न दें नहीं तो यह स्किन को ज्यादा ड्राई कर देता है। चेहरे से इस फेस पैक को रिमूव करने के बाद आप चेहरे पर स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

face packs for cooling skin,skin cooling remedies,radiant glow in summers,face packs for summer skincare,natural remedies for cooling skin,skin rejuvenation in summers,cooling face masks for summer,get a glowing complexion in summers,refreshing face packs for radiant skin,summer skincare tips for a glowing face

बेसन का फेस पैक

एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर इस फेस पैक को मिनटों में तैयार किया जा सकता है। फेस पैक बनाने के लिए 4 चम्मच बेसन लेकर उसमें एक चम्मच दूध, एक चम्मच शहद और एक चम्मच पानी मिला लें। अगर मिश्रण गाढ़ा हो तो थोड़ा और पानी डाल लें। इस फेस पैक को 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो सकते हैं।

face packs for cooling skin,skin cooling remedies,radiant glow in summers,face packs for summer skincare,natural remedies for cooling skin,skin rejuvenation in summers,cooling face masks for summer,get a glowing complexion in summers,refreshing face packs for radiant skin,summer skincare tips for a glowing face

पुदीने का फेस पैक

पुदीने का रस, तुलसी का रस और पिपरमिंट ऑयल को एक बाउल में मिक्स करें और इस मिश्रण को चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं। इसके बाद आप 10 मिनट बाद चेहरे को वॉश कर लें। अगर आपके चेहरे पर पिंपल हैं, तो आपको इस फेस पैक को लगाने से बचना चाहिए। लेकिन यदि आपकी त्वचा ऑयली है या फिर जल्दी इंफेक्शन हो जाता है तो भी आप इस फेस पैक को लगा सकती हैं। यह फेस पैक एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी एजिंगी प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है।

face packs for cooling skin,skin cooling remedies,radiant glow in summers,face packs for summer skincare,natural remedies for cooling skin,skin rejuvenation in summers,cooling face masks for summer,get a glowing complexion in summers,refreshing face packs for radiant skin,summer skincare tips for a glowing face

नीम का फेस पैक

नीम तो अपने आप में कुदरत का एक अनोखा तोहफा है जिसके हर हिस्से में सेहत, स्किन या बाल से जुड़ी किसी ना किसी प्रॉब्लम का उपाय छुपा है। नीम की पत्तियों को अच्छे से धो लें। 15-20 नीम की पत्तियों के साथ 1 इंच कच्ची हल्दी का टुकड़ा डालकर पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता

राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप

पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल

सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार

रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल

सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान

रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर

रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल

H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’

चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर

गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर

कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान

रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता