न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो मुंहे बालों की समस्या का कारण बनती हैं ये 7 चीजें, रखें इनका ध्यान

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे कारणों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपको दो मुंहे बालों की समस्या का सामना करना पड़ता हैं। इन्हें जानकर सतर्क रहें और अपने बालों का सही से ख्याल रखें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Mar 2022 3:51:25

दो मुंहे बालों की समस्या का कारण बनती हैं ये 7 चीजें, रखें इनका ध्यान

बाल महिलाओं के आकर्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिसके चलते महिलाएं अपने बालों को लेकर काफी फिक्रमंद रहती हैं और इन्हें संवारने का प्रयास करती हैं। लेकिन बालों की इसी देखभाल में कई बार महिलाएं कुछ गलतियां कर बैठती हैं जिसकी वजह से महिलाओं को दो मुंहे बालों की समस्या का सामना करना पड़ता हैं। वर्तमान समय में दोमुंहे बाल एक आम समस्या बन गयी है, जो बालों की बाहरी सुरक्षा की परत के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण होती है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे कारणों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपको दो मुंहे बालों की समस्या का सामना करना पड़ता हैं। इन्हें जानकर सतर्क रहें और अपने बालों का सही से ख्याल रखें।

things causes harm to hair,beauty tips,beauty hacks

उपकरणों का इस्तेमाल

अलग-अलग उपकरणों से आप अपने बालों की स्टाइलिंग करते हैं - जैसे स्ट्रेटनर से बालों को सीधा करना, घुंघराले बाल बनाना आदि - लेकिन बालों को स्टाइलिंग देने के चक्कर में आप उन्हें नुकसान पंहुचा रहें होते हैं। इन उपकरणों के इस्तेमाल से आपके बालों की नमी और चमक कम हो जाती है। इस वजह से बाल आपके रूखे और दोमुंहे हो जाते हैं।

things causes harm to hair,beauty tips,beauty hacks

रबर बैंड का उपयोग करना

जी हां, दोमुंहे बालों की समस्या बढ़ने के कारणों में से एक कारण है रबर बैंड का अधिक उपयोग करना। शायद, आपने गैर किया हो, अगर नहीं किया है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब आप पोनीटेल को मामूली रबर द्वारा बांधती हैं और बाद में उसे निकालती हैं, तो उसके साथ बाल तो टूटते ही है साथ-साथ दोमुंहे बालों की समस्या भी पैदा होने लगती है। इसलिए पोनीटेल को बांधने के लिए हमेशा अच्छे किस्म के हेयर टाई, हेडबैंड, या हेयर एक्सेसरीज का उपयोग करना चाहिए। इससे बाल सुरक्षित भी रहते हैं और दोमुंहे बालों की परेशानी भी नहीं होती है।

things causes harm to hair,beauty tips,beauty hacks

ग़लत शैम्पू

हमेशा अपने बालों के प्रकार (ड्राई हेयर, नार्मल हेयर, ऑयली हेयर) के हिसाब से शैम्पू का प्रयोग करें। अपने शैम्पू को लेकर बदलाव न करें जो शैम्पू आपके बालों के लिए अच्छा है उसी शैम्पू का उपयोग करते रहें। जब अपने बालों को धो रहें हैं तो शैम्पू को बालों में न लगाकर ज़्यादातर जड़ों में लगाएं। गलत तरीके का शैम्पू का इस्तेमाल या ज़्यादा इस्तेमाल आपके बालों को रूखा, कमज़ोर और दो मुँहा बना सकता है।

things causes harm to hair,beauty tips,beauty hacks

बालों को अधिक धोना

हालांकि, बालों की नियमित सफाई करना बहुत ज़रूरी है। लेकिन, बालों को कुछ अधिक साफ करना भी दोमुंहे बालों की समस्या हो सकती है। अधिक बार बालों को साफ करने से उनका प्राकृतिक तेल खत्म हो सकता है, जिससे बालों में सूखापन या खुरदरा सिर होने का डर रहता है। कहा जाता है कि एक सामान्य रूप में शैम्पू और कंडीशनर का उपयोग करना चाहिए, इससे बालों के टूटने और दोमुंहे होने की संभावना कम हो सकती है।

things causes harm to hair,beauty tips,beauty hacks

बालों को अधिक हीट करना

बालों को स्टाइलिश और खूबसूरत बनाने के लिए आजकल महिलाएं हीट स्ट्रीम का खूब इस्तेमाल करती हैं। बालों को कोई सीधा करने में लगा है तो कोई घुंघराले बाल करने में लगा है। ऐसे में महिलाएं ब्लो-ड्रायर या हेयर स्ट्रेटनर का खूब इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, आपको बता दें कि हीट स्ट्रीम से सिर्फ बालों को ही नुकसान नहीं पहुंचाता है बल्कि, इसके इस्तेमाल से दोमुंहे बालों की समस्या भी होने लगती है। कई बार इससे बालों की ग्रोथ भी प्रभावित होती है। इसलिए इसके इस्तेमाल से पहले इसके बारे में आपको विचार ज़रूर करना चाहिए।

things causes harm to hair,beauty tips,beauty hacks

केमिकल युक्त चीजों का इस्तेमाल

बालों को स्टाइलिश या खूबसूरत बनाने के लिए आजकल एक नहीं बल्कि कई तरह के प्रोडक्ट्स आते हैं जिसे महिलाएं खूब इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, उन प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने से पहले ये देखना या चेक करना भूल जाती हैं कि उन्हें बनाने में किस तरह का पदार्थ इस्तेमाल हुआ है। कई बार हेयर केयर प्रोडक्ट्स में रासायनिक केमिकल का इस्तेमाल होता है जिकसी वजह से बाल झड़ने या दोमुंहे बालों की समाया होने लगती है। इसलिए किसी भी शैम्पू या अन्य किस्म के हेयर प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने से पहले इस तथ्य की जांच ज़रूर करें।

things causes harm to hair,beauty tips,beauty hacks

अनुवांशिक कारक

कुछ लोगों के लिए दोमुंहे बाल होना अनुवांशिक होता है जिसे Trichorrhexis nodosa कहा जाता हैं। इस अवस्था में जड़ें कमज़ोर हो जाती हैं जिस वजह से बाल टूटने लगते हैं। इस स्थिति में बालों की जड़ों पर असर पडता है जिस कारण ऊपर से बाल मोटे होते हैं और नीचे से पतले होते चले जाते हैं। इस तरीके से आपके बाल आसानी से टूटने या दो मुंहे होने लगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद