न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलू के इस्तेमाल से संवारे अपने बाल, मिलेगी चमक और मजबूती

आलू ऐसी सब्जी हैं जिसके बिना भारतीय भोजन की कल्पना कर पाना ही मुश्किल हैं। किसी भी सब्जी के साथ मिलकर आलू अपना बेहतरीन स्वाद देता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Sep 2022 6:11:32

आलू के इस्तेमाल से संवारे अपने बाल, मिलेगी चमक और मजबूती

आलू ऐसी सब्जी हैं जिसके बिना भारतीय भोजन की कल्पना कर पाना ही मुश्किल हैं। किसी भी सब्जी के साथ मिलकर आलू अपना बेहतरीन स्वाद देता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आलू आपके बालों के लिए भी बहुत गुणकारी हैं। जी हां, कैल्शियम, आयरन, विटामिन-बी और फास्फोरस से भरपूर आलू बालों की ग्रोथ और चमक को बढ़ाने का बेहतरीन उपाय हैं। आलू की मदद से बालों का झड़ना, दो मुंहे बाल होना, बालों का सफेद होना जैसी कई समस्याओं का निपटारा किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको आलू का बालों में इस्तेमाल कैसे किया जाए, इससे जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं...

potato for strong hair,diy ways to use potato,hair care tips,beauty tips

# आलू और दही

आलू और दही का ये हेयर मास्क बालों को मजबूती देगा। इसके साथ ही हेयर फॉल से राहत मिलगी। वहीं बालों की ग्रोथ में भी ये मदद करने के साथ उन्हें घना और चमकदार बनाएगा। इसके लिए आलू के रस में 2-3 बड़े चम्मच दही डालें। इसे अच्छी तरह मिक्स करें। अब इससे बालों के रोम और स्कैल्प की अच्छी तरह मालिश करें। इसे 1 घंटे के लिए अपने बालों पर लगाकर छोड़ दें। फिर एक सौम्य शैंपू से बालों को अच्छी तरह धो लें। इस हेयर मास्क को हफ्ते 1-2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

potato for strong hair,diy ways to use potato,hair care tips,beauty tips

# आलू का रस और बेकिंग सोडा

आपकी त्वचा पर जमा गंदगी को साफ करने के लिए आलू का इस्तेमाल एक प्राकृतिक क्लींजर के रूप में किया जा सकता है। इसके लिए आप 1 कप पानी में 5 चम्मच आलू का रस और 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें। अब रुई के फाहे को इसमें डुबोकर अपने चेहरे को साफ कर लें। इससे मृत त्वचा हटने के साथ ही रोम छिद्र भी साफ होते हैं।

potato for strong hair,diy ways to use potato,hair care tips,beauty tips

# आलू का रस, अंडा और शहद

टूटते-झड़ते बालों की समस्या आजकल आम हो गयी है। खराब खान-पान और असंतुलित जीवनशैली बालों को कमजोर बनाते हैं। ऐसे में हेयर फॉल की समस्या से लड़ने के लिए एक आलू का रस निकालकर उसमें 1 अंडे का सफेद भाग और शहद मिला लें। अब इस मिश्रण को पूरे बालों में अच्छी तरह लगा लें। फिर 2 घंटे बाद अच्छे से शैम्पू कर लें। इससे बालों में चमक आने के साथ ही हेयर फॉल की समस्या भी कम हो सकती है।

potato for strong hair,diy ways to use potato,hair care tips,beauty tips

# आलू का रस, एलोवेरा जेल और नारियल का तेल

अगर आपके बाल बहुत झड़ते हैं तो इसके लिए आप हाइड्रेटिंग हेयर मास्क बना सकते हैं। इसके लिए एक आलू को कद्दूकस करके उसका रस पूरी तरह से निचोड़ लें। इस रस में, एलोवेरा जेल और नारियल का तेल अच्छी तरह से मिला लें। अब इसे हर हफ्ते में एक बार हेयर पैक की तरह लगाएं। इससे धीमे-धीमे आपके बाल झड़ना कम हो जाएंगे और अंदर से हेल्दी होने लगेंगे।

potato for strong hair,diy ways to use potato,hair care tips,beauty tips

# आलू का रस, चावल का पानी और शिकाकाई

इसके अलावा बालों में शैंपू करने के लिए आप चावल का पानी, शिकाकाई पाउडर और आलू का रस मिला कर इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्कैल्प इंफेक्शन को दूर करता और इससे आपके बाल मुलायम और चिकने रहते हैं।

potato for strong hair,diy ways to use potato,hair care tips,beauty tips

# आलू का रस और प्याज का रस

आलू के रस की तरह, प्याज का रस बालों की ग्रोथ बढ़ाने वाला सबसे अच्‍छा उपाय माना जाता है। इन दो चीजों के कॉम्बिनेशन सोने पर सुहागा का काम कर सकता है। इस्तेमाल के लिए एक बड़े आलू को धोकर इसके छिलके को हटा लें। आलू और प्याज को छोटे टुकड़ों में काट लें और इसकी प्‍यूरी बना लें। अगर प्यूरी बहुत मोटी है, तो इसे थोड़ेे से पानी से पतला करें। एक कंटेनर में आलू-प्याज का रस निचोड़ने और इकट्ठा करने के लिए किसी पतले कपड़े का उपयोग करें। आलू-प्याज के रस से अपने स्कैल्प में 5-10 मिनट तक मसाज करें। एक बार जब आपका स्‍कैल्‍प कवर हो जाए तो जड़ों से लेकर बालों की ग्रोथ तक इसे लगाएं। इसे अतिरिक्त 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे ठन्डे/गुनगुने पानी से बालों को साफ कर लें। बालों की तेजी से ग्रोथ के लिए सप्ताह मेँ एक बार इसका इस्‍तेमाल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद