न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूजा घर की दिशा तय करती है भाग्य! जानिए किस दिशा में मंदिर होने से क्या असर पड़ता है

वास्तुशास्त्र के अनुसार भवन का प्रत्येक कोना एक विशिष्ट ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है। इनमें सबसे शुभ और पवित्र कोण "ईशान" कोण माना गया है। यही कारण है कि जब भी किसी घर में वास्तु दोष की बात होती है, तो सबसे पहले पूजा घर की दिशा पर ध्यान दिया जाता है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 02 Aug 2025 11:39:55

पूजा घर की दिशा तय करती है भाग्य! जानिए किस दिशा में मंदिर होने से क्या असर पड़ता है

भारतीय संस्कृति में देवी-देवताओं के दर्शन को जीवन के पापों से मुक्ति का साधन माना गया है। इसलिए लगभग हर घर में एक छोटा मंदिर अवश्य होता है, जिसमें प्रतिदिन पूजा-अर्चना की जाती है। यह न केवल आध्यात्मिक शांति देता है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने का माध्यम भी बनता है। आजकल जब वास्तुशास्त्र के प्रति लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है, तब यह सवाल भी तेजी से उठता है कि घर में मंदिर या पूजा स्थान किस दिशा में होना चाहिए?

वास्तुशास्त्र के अनुसार भवन का प्रत्येक कोना एक विशिष्ट ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है। इनमें सबसे शुभ और पवित्र कोण "ईशान" कोण माना गया है। यही कारण है कि जब भी किसी घर में वास्तु दोष की बात होती है, तो सबसे पहले पूजा घर की दिशा पर ध्यान दिया जाता है। अगर पूजा स्थल वास्तु के अनुसार न हो, तो परिवार में मानसिक अशांति, बीमारियां और आपसी मतभेद जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।

ईशान कोण: सर्वश्रेष्ठ दिशा पूजा घर के लिए

ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा, को देवताओं का स्थान माना गया है। यह दिशा गुरु ग्रह से जुड़ी होती है, जो ज्ञान, धर्म और शुभता का प्रतीक है। यदि पूजा घर इसी दिशा में हो, तो परिवार के सदस्यों के विचार सात्विक होते हैं, उनका स्वास्थ्य उत्तम रहता है और वे दीर्घायु होते हैं। यह दिशा आध्यात्मिक उन्नति के लिए सबसे अनुकूल मानी जाती है।

पूर्व दिशा: प्रतिष्ठा और सात्विकता की ओर

यदि किसी घर में पूजा स्थान पूर्व दिशा में हो, तो घर का मुखिया समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। यह दिशा भी सकारात्मक ऊर्जा देने वाली मानी जाती है और इससे परिवार में शांति और अनुशासन बना रहता है। पूर्व दिशा सूर्य के उदय की दिशा भी है, इसलिए इसे ज्ञान और प्रकाश की दिशा भी माना जाता है।

आग्नेय कोण: साहस के साथ क्रोध भी देता है

दक्षिण-पूर्व या आग्नेय कोण अग्नि तत्व से संबंधित होता है। इस दिशा में पूजा घर होने पर व्यक्ति साहसी और आत्मनिर्भर तो होता है, लेकिन उसमें क्रोध अधिक होता है। वह प्रत्येक कार्य का निर्णय स्वयं लेता है और प्रबल इच्छा शक्ति का परिचय देता है, लेकिन रक्त विकार या उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

दक्षिण दिशा: जिद्द और भावनात्मक अस्थिरता

दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा भी कहा गया है। यदि पूजा घर इस दिशा में हो, तो वह व्यक्ति भावनात्मक रूप से अत्यधिक संवेदनशील और जिद्दी हो सकता है। गुस्सा उसकी प्रवृत्ति में शामिल होता है और वह दूसरों की बातों को लेकर जल्दी आहत हो जाता है। यह दिशा पूजा के लिए उपयुक्त नहीं मानी जाती।

नैऋत्य कोण: लालच और पेट संबंधी समस्याएं

दक्षिण-पश्चिम दिशा, जिसे नैऋत्य कोण कहा जाता है, वास्तु में स्थायित्व की दिशा मानी जाती है। लेकिन यदि इस दिशा में मंदिर बना दिया जाए, तो यह नकारात्मक प्रभाव देने लगती है। इस दिशा में पूजा घर होने से घर के सदस्यों में लालच, असंतोष और पेट से संबंधित रोग बढ़ सकते हैं।

उत्तर दिशा: आर्थिक लाभ और मानसिक शांति

उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है। यहां पूजा स्थान रखने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और परिवार के सदस्यों में मानसिक शांति बनी रहती है। यह दिशा विशेष रूप से आर्थिक उन्नति के लिए शुभ मानी जाती है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में पूजा घर की दिशा का सीधा संबंध वहां रहने वालों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक जीवन से होता है। अगर पूजा स्थान ईशान कोण में हो, तो यह सर्वोत्तम माना जाता है, लेकिन कुछ आवश्यक परिस्थितियों में पूर्व या उत्तर दिशा भी उपयुक्त हो सकती हैं। जबकि आग्नेय, दक्षिण या नैऋत्य कोण में मंदिर रखने से कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

इसलिए यदि घर में समस्याएं चल रही हों, तो बिना कोई तोड़फोड़ किए पहले पूजा घर की दिशा का वास्तु के अनुसार विश्लेषण अवश्य करें। कभी-कभी छोटी सी दिशा-सुधार से बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन