न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं के नहाने से जुड़े हैं ये नियम, अवेहलना बनती हैं दरिद्रता का कारण

महिलाओं के नहाने से जुड़े इन नियमों का पालन किया जाए तो घर में हमेशा बरकत और सुख-शांति रहती है। आज हम आपको इन्ही नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नहाने के बाद किए जाने वाले काम से जुड़े हैं। इन नियमों की अवेहलना करना दरिद्रता का कारण बन सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Sep 2022 8:44:01

महिलाओं के नहाने से जुड़े हैं ये नियम, अवेहलना बनती हैं दरिद्रता का कारण

शास्‍त्रों में हमारी दिनचर्या से जुड़े कई नियम बताए गए हैं जिनका अनुसरण किया जाए तो यह शुभ फलदायी साबित होते हैं। हिंदू धर्म में रोज सुबह स्‍नान करने का बहुत महत्‍व है और इससे जुड़े भी कुछ नियम बताए गए हैं, खासतौर से महिलाओं के लिए। जी हां, महिलाओं के नहाने से जुड़े इन नियमों का पालन किया जाए तो घर में हमेशा बरकत और सुख-शांति रहती है। आज हम आपको इन्ही नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नहाने के बाद किए जाने वाले काम से जुड़े हैं। इन नियमों की अवेहलना करना दरिद्रता का कारण बन सकता हैं। आइये जानते हैं इन नियमों के बारे में...

रसोई में जाने का नियम

शास्‍त्रों में बताया गया है कि महिलाओं को स्‍नान किए बिना रसोई में जाकर खाना नहीं पकाना चाहिए। भोजन को मां अन्‍नपूर्णा का प्रतीक माना जाता है, इसलिए स्‍नान किए बिना शरीर पवित्र नहीं होता। ऐसे में भोजन बनाना मां अन्‍नपूर्णा का अपमान माना जाता है। मां अन्‍नपूर्णा को मां लक्ष्‍मी का रूप माना गया है। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी नाराज हो जाती हैं, इसलिए महिलाओं को स्‍नान करके ही भोजन पकाना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,women rules of bath

पूजा करने का नियम

वराह पुराण के अनुसार बिना स्नान किए पूजन करने पर पूजा का फल नहीं मिलता है। इसके अलावा कोई भी चीज खाकर बिना आचमन किए पूजा करे या भोजन करके पूजा करे तो वह पूजा स्वीकार नहीं होती है।

भोजन का नियम

बिना स्‍नान किए महिलाओं को तो क्‍या किसी को भी भोजन नहीं करना चाहिए। इसकी वजह भी स्‍पष्‍ट है कि नहाने के बाद ही हमारा शरीर स्‍वच्‍छ होता है। बिना नहाए भोजन करने से कई दूषित पदार्थ भोजन के साथ हमारे पेट में जाकर हमें बीमार कर सकते हैं। इसलिए महिलाओं के साथ-साथ बाकी लोगों को भी स्‍नान करके ही भोजन करना चाहिए।

बालों में कंघी

शास्‍त्रों में बताया गया है कि महिलाओं को स्‍नान करने के पश्‍चात ही अपने बाल खोलने चाहिए और उनमें कंघी करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि स्‍नान किए बिना महिलाओं के बोल खोलने से नकारात्‍मक शक्तियां आपके घर की तरफ आकर्षित होती हैं और आपके घर में दरिद्रता आने लगती है। इसलिए जब भी आप बालों में कंघी करें तो सदैव स्‍नान करने के बाद ही करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,women rules of bath

सिंदूर लगाने का नियम

शादीशुदा महिलाएं नहाने के बाद साज श्रृंगार करती हैं। काजल, चूड़ी, बिंदी और सिंदूर लगाती हैं। जोकि हर सुहागिन महिलाओं को करना चाहिए। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि गीले बालों में सिंदूर नहीं लगाए। वास्तु के अनुसार गीले बालों में सिंदूर लगाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से घर की सुख-शांति चली जाती है और मन में कई तरह के बुरे विचार आते हैं। इसलिए अगर आपने बाल धुले हैं तो पहले उसे सुखा लें या पानी को अच्छे से पोंछ ले। इसके बाद ही सिंदूर से मांग भरे।

तुलसी में जल

शास्‍त्रों में बताया गया है कि महिलाओं को स्‍नान किए बिना तुलसी को जल नहीं देना चाहिए। दरअसल तुलसी को लक्ष्‍मी स्‍वरूपा माना गया है और बिना स्‍नान के तुलसी में जल देने या फिर तुलसी का पत्‍ता तोड़ना मां लक्ष्‍मी का अपमान माना गया है। इसलिए तुलसी में सदैव स्‍नान करने के बाद ही जल दें। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी आपके घर में वास करती हैं। कुंवारी कन्‍याओं को सदैव सिर ढककर ही तुलसी के पौधे में जल देना चाहिए।

धन को छूना

अक्‍सर देखने में आता है कि महिलाएं बिना स्‍नान किए नोट गिनने लगते हैं। शास्‍त्रों में इसे गलत माना गया है। दरअसल धन को भी मां लक्ष्‍मी का ही रूप माना गया है और स्‍नान किए बिना धन छूना मां लक्ष्‍मी को अप्रसन्‍न करने के समान है। जो महिलाएं ऐसा करती मां लक्ष्‍मी उनसे कभी प्रसन्‍न होती हैं और उन्‍हें दरिद्र बना देती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?