न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घर में रखी इन 8 चीजों की वजह से नहीं टिक पाता पैसा, करें इन्हें तुरंत बाहर

कुछ चीजों को घर में रखने से सकारात्मकता बढ़ती है तो वहीं कुछ चीजें आपके घर में नकारात्मकता को बढ़ावा दे सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से घर में पैसा टिक नहीं पाता हैं और उन्हें तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Aug 2022 7:41:55

घर में रखी इन 8 चीजों की वजह से नहीं टिक पाता पैसा, करें इन्हें तुरंत बाहर

अपनी जरूरतों को पूरी करने और जीवनयापन के लिए व्यक्ति मेहनत करते हुए कमाई करता हैं। लेकिन कई बार कड़े-परिश्रम और पूरी मेहनत के बावजूद वह परिणाम नहीं मिल पाता हैं जिसकी वह चाहत रखता हैं। कई बार देखने को मिलता हैं कि कमाई के बाद भी घर में पैसा नहीं टिकता हैं और आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। इसका कारण हो सकता हैं आपके घर में उपस्थित वास्तुदोष जो घर में ही पड़ी कुछ चीजों से उत्पन्न होता हैं। जी हां, कुछ चीजों को घर में रखने से सकारात्मकता बढ़ती है तो वहीं कुछ चीजें आपके घर में नकारात्मकता को बढ़ावा दे सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से घर में पैसा टिक नहीं पाता हैं और उन्हें तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

मुरझाए हुए फूल


घर में लगे फूल सुदंरता को चार-चांद लगा देते हैं। लेकिन यदि अगर फूल मुरझा जाएं तो उन्हें घर में नहीं रखना चाहिए। मुरझाए हुए फूल अशुभता का प्रतीक होते हैं। इसलिए इन्हें कभी भी घर में नहीं रखना चाहिए।

टूटा हुआ फर्नीचर


वास्तु कहता है कि घर में टूटा हुआ फर्नीचर नहीं रखना चाहिए। यदि फर्नीचर टूट गया है तो इसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए या फिर बदल देना चाहिए। माना जाता है कि इससे परिवार की तरक्की में बाधा आने लगती है। इसके अलावा फर्नीचर खरीदते समय यह भी ध्यान रखें कि उसके किनारे नुकीले या तीखे न हों। इससे घर में कलह बढ़ती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,negativity in life

महाभारत की तस्वीर

घर में महभारत की तस्वीर लगाना भी बहुत ही अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगी हुई महाभारत की तस्वीर आपके घर में तनाव, झगड़े और वाद-विवाद का माहौल बना सकती है। इसलिए इन तस्वीरों को अपने घर में न लगाएं। बेडरुम, ड्राइंग रुम में ऐसी तस्वीरें भूलकर भी न लगाएं।

ताजमहल


कई लोग घर में ताजमहल की पेंटिंग भी लगाते हैं। लेकिन वास्तु मान्यताओं के अनुसार, कभी भी घर में इस तस्वीर को नहीं लगाना चाहिए। यह बेगम मुमताज का मकबरा है। मकबरा या किसी भी तरह की पेंटिंग घर में लगाने से नेगेटिव एनर्जी फैल सकती है।

खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान


कई बार हमारे घर में खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान इकट्टा होता है, जिसपर हम ध्यान नहीं देते हैं। वास्तु शास्त्र कहता है कि इससे भी घर में नकारात्मकता बढ़ती है, जिसका प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है, इसलिए खराब पड़े इलैक्ट्रॉनिक सामान को तुरंत हटा देना चाहिए।

vastu tips,vastu tips in hindi,negativity in life

बंद पड़ी घड़ी

घड़ी समय का सूचक होती है और निरंतर चलती रहती है, इसलिए इसे तरक्की से जोड़कर देखा जाता है। यदि आपके घर में बंद पड़ी बेकार घड़ियां हैं तो उन्हें या तो सही करवा लेना चाहिए या हटा देना चाहिए। माना जाता है कि इससे परिवार के सदस्यों की उन्नति रुक जाती है।

खराब नल


अगर आपके घर के नल में से पानी टपकता है तो यह भी बर्बादी का संकेत हो सकता है। किचन, बाथरुम या किसी ओर नल से यदि जल लीक होता है तो यह बहुत ही अशुभ संकेत हो सकता है। ऐसी चीजों का जल्दी ठीक करवा लें।

फटे-पुराने जूते-चप्पल


वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में फटे-पुराने जूते-चप्पल या फिर पुराने, फटे कपड़े नहीं रखने चाहिए। इससे आपके घर में नकारात्मकता बढ़ती है। माना जाता है कि इससे परिवार के सदस्यों के बीच कलह की स्थिति बढ़ने लगती है और तरक्की रुकने लगती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका