न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बरसेगा धन, रसोईघर में रखें मां अन्नपूर्णा की तस्वीर, जानिए नियम और लाभ

हिन्दू धर्म में मां अन्नपूर्णा को अन्न भंडार की देवी कहा गया है, जिनकी कृपा से ही संसार में हर प्राणी को भोजन प्राप्त होता है। ऐसे में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर रसोईघर में लगाना शुभ माना गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Nov 2023 11:26:01

बरसेगा धन, रसोईघर में रखें मां अन्नपूर्णा की तस्वीर, जानिए नियम और लाभ

हिन्दू धर्म में मां अन्नपूर्णा को अन्न भंडार की देवी कहा गया है, जिनकी कृपा से ही संसार में हर प्राणी को भोजन प्राप्त होता है। ऐसे में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर रसोईघर में लगाना शुभ माना गया है। रसोईघर में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाने से कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर रसोई घर में मां अन्नपूर्णा की कैसी फोटो लगानी चाहिए और क्या है तस्वीर रखने के नियम। वास्तु शास्त्र में इसके बारे में बताया गया है तो चलिए इसके बारे में जानते हैं...

रसोई में मां अन्नपूर्णा की फोटो लगाने के नियम

- किचन या रसोई में मां अन्नपूर्णा की फोटो सप्ताह के बृहस्पतिवार या शुक्रवार के दिन लगाना शुभ माना गया है। सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करें। इसके बाद रसोईघर की साफ-सफाई करें। अब पूरे रसोईघर तथा उस दीवार को भी गंगाजल छिड़क कर साफ-स्वच्छ करें, जिस जगह पर तस्वीर लगानी है।
- रसोई में मां अन्नपूर्णा की ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें वह भगवान शिव को दान करती हुईं नजर आती हों। इससे आपकी रसोई का अन्न भंडार सदैव भरा रहेगा।
- फोटो को किचन के आग्नेय कोण में लगाएं और विधिपूर्वक पूजा करें। इससे घर पर सौभाग्य का आगमन होता है।
- मां अन्नपूर्णा की तस्वीर के सामने ही उनके मंत्र, स्तोत्र और कथा का वाचन करें और घर के सभी सदस्य ग्यारह बार प्रार्थना करके कहें कि- 'हे अन्नपूर्णा माता, हमारे घर में हमेशा अनाज, जल और धन का भंडार भरा रहे।
- यदि आपकी रसोई में पहले ही अन्नपूर्णा की फोटो लगी है तो सुबह-शाम धूप-दीप जरूर करें। ऐसा न करने पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।
- यदि आपका रसोईघर छोटा है तो आप मां अन्नपूर्णा की तस्वीर या फोटो अपने घर मंदिर में रखकर भी उसका पूजन तथा प्रार्थना कर सकते हैं।

मां अन्नपूर्णा के उपाय

- मां अन्नपूर्णा को सूखा धनिया अर्पित करें और इसके बाद धनिया को रसोई में कहीं छिपाकर रख दें। ऐसा करने से घर पर अन्न-धन का प्रवाह हमेशा बना रहता है।
- मां अन्नपूर्णा को हरे मूंग की दाल चढ़ाएं और इसके बाद इस दाल को किसी गाय को खिला दें। इससे यश और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
- रसोई घर पर बनने वाले सात्विक भोजन को सबसे पहले मां अन्नपूर्णा को भोग लगाएं। इसके बाद ही परिवार के लोगों को खाना चाहिए। ऐसा भोजन करने से परिवार के सदस्य स्वस्थ रहते हैं।

रसोई में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाने के फायदे

- वास्तु शास्त्र के अनुसार मां अन्नपूर्णा की तस्वीर रसोईघर में लगाने से सकारात्मका आती है।
- रसोई में दान देती हुई मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाने से अन्न भंडार भरा रहता है और धन की कमी नहीं होती,
- मान्यता है कि, जिस घर की रसोई में मां अन्नापूर्णा की तस्वीर लगी होती है, वहां बनने वाले भोजन में सात्विकता और पवित्रता बनी रहती है।
- मां अन्नपूर्णा की तस्वीर रसोई में होने से घर पर खुशहाली आती है और घर के लोग क्रोध भावना से दूर रहते हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि lifeberrys.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?