न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खरीदने जा रहें हैं नया घर, वास्तु से जुड़ी इन बातों का जरूर रखें ध्यान

आप नया घर खरीद रहे हैं या फिर अपना घर बना रहे हैं तब भी आपको वास्तु के नियमों का ध्यान रखना जरूरी हैं ताकि आपका आने वाला जीवन खुशहाल बना रहे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Aug 2022 8:44:11

खरीदने जा रहें हैं नया घर, वास्तु से जुड़ी इन बातों का जरूर रखें ध्यान

खुद का घर हर किसी का अपना सपना होता हैं जिसे बनाने के लिए इंसान अपनी खून-पसीने की कमाई लगा देता है। हर व्यक्ति चाहता हैं कि उसके सपनों के घर में पूरा परिवार खुशी से रहें। लेकिन, कई बार माहौल इसके उलट भी देखने को मिलता है जिसका कारण बनता हैं घर में उपस्थित वास्तुदोष। जी हां, वास्तुदोष के कारण परिवार में नकारात्मकता का वातावरण बनने लगता है। ऐसे में आप नया घर खरीद रहे हैं या फिर अपना घर बना रहे हैं तब भी आपको वास्तु के नियमों का ध्यान रखना जरूरी हैं ताकि आपका आने वाला जीवन खुशहाल बना रहे। जानते हैं कि नया घर खरीदने से पहले वास्तु की किन बातों को ध्यान में रखना है जरुरी।

घर के पास कोई धार्मिक स्थान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर के पास कोई धार्मिक स्थान है तो उसकी ऊर्जा बहुत सकारात्मक और उच्चतम स्तर पर होती है। इन स्थान की शक्ति इनती सकारात्मक ऊर्जा वाली होती है की इसके संपर्क में आने से मानव पर नकारात्मक असर पड़ने लगता है। धार्मिक स्थान के आस पास रहने पर व्यक्ति का जीवन तनावपूर्ण रह सकता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,new home vastu tips

मुख्य द्वार की दिशा

यदि आप बना बनाया घर खरीद रहे हैं तो यह अवश्य देख लें कि मुख्य द्वार किस दिशा में बना हुआ है। वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा में दरवाजा होना सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिशा में ही सबसे अधिक खिड़की दरवाजे होने चाहिए। यह दिशा कुबरे की दिशा मानी गई है। इस दिशा का मुख्य द्वार आपके घर में सुख-समृद्धि, तरक्की, खुशहाली व सकारात्मकता लेकर आता है। जमीन खरीदते समय भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह दक्षिणमुखी न हो।

घर के पास पेड़ या खंभा

वास्तु के अनुसार। घर के पास कोई पेड़ या खंभा होना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा होने पर व्यक्ति को हर काम में किसी ना किसी बाधा का सामना करना पड़ता है। साथ ही ऐसे कामों में भी परेशानी आने लगती है जो बहुत ही आसानी से हो जाने चाहिए।

घर का आकार

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, आप जिस भी फ्लैट या घर को खरीदने का सोच रहे हैं उस घर का आकार वर्गाकार या आयताकार होना आवश्यक है। यह हर प्रकार से धनवर्धक एवं पॉज़िटिव होता है और दरिद्रता को भी कम करता है। वहीं गोल, वक्राकार या टेढ़े-मेढ़े आकार वाले घर को खरीदने से बचें।

घर के पास हॉस्पिटल

घर के पास हॉस्पिटल आसपास या फिर सामने नहीं होना चाहिए। क्योंकि, अस्पताल में अस्वस्थ लोग अपना इलाज करवाते हैं। जिनका ओरा बहुत कमजोर होता है। इन्ही अस्वस्थ लोगों के कारण वहां नकारात्मक ऊर्जा का स्तर बहुत ज्यादा होता है। जिस कारण अस्पतालों के आसपास रहने वाले लोग कभी भी अपनी जिंदगी शांति से नहीं गुजार पाते।

vastu tips,vastu tips in hindi,new home vastu tips

घर में खिड़की या बालकनी

हर घर में खिड़की का होना बहुत जरूरी होता है, जिससे घर में ताज़ी हवा और धूप का बैलेन्स बना रहता है। वहीं घर खरीदते समय कई लोगों की प्राथमिकता होती है कि घर में बालकनी हो जिससे वो घर से बारिश, सुहावने मौसम और बाहर के व्यू का मज़ा लें सकें। लेकिन आपको ये भी पता होना चाहिए कि उसकी शुभ दिशा क्या है। तो आप जो भी घर खरीदें उस घर में खिड़की या बालकनी पूर्व या उत्तर दिशा में होनी चाहिए ये आपके लिए शुभ होगा।

घर के पास न हो पुरानी इमारतें

कई बार आपने देखा होगा की किसी के घर के आसपास पुरानी इमारतें होती हैं। जो राजा महाराजाओं के समय की हो और वह बंद हो तो ऐसी स्थान पर भी नकारात्मकता ऊर्जा काफी ज्यादा होती है।

शौचालय या रसोईघर की दिशा

वहीं जिस घर को आप खरीद रहे हैं अगर वहां शौचालय या रसोईघर उत्तर-पूर्व दिशा में है तो वह अशुभ हो सकता है। इसके साथ ही ध्यान रहे कि फ्लैट का प्रवेश द्वार मुख शौचालय के द्वार की तरफ नहीं होना चाहिए वरना नकारात्मक ऊर्जा का असर बना रहता है। अगर ऐसा हो तो वहां पर्दा लटकाकर उसे छुपाने की कोशिश करें।

टी पॉईंट पर न हो घर

कभी भी घर T-Point पर नहीं होना चाहिए। यानी की जहां पर तीन गलियां या तीन सड़क आकर मिलती हो ऐसी जगह घर का होने शुभ नहीं माना जाता। ऐसी जगहों पर रहने वाले लोगों को कभी भी अच्छे फल नहीं मिल पाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?