न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माथे पर लगा तिलक खोलेगा आपकी किस्मत, जानें वार के अनुसार लगाएं कौनसा

सनातन धर्म में कई प्रकार के तिलक का वर्णन मिलता है जैसे चंदन, रोली, हल्दी आदि। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर दिन के अनुसार तिलक लगाने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Aug 2022 8:00:29

माथे पर लगा तिलक खोलेगा आपकी किस्मत, जानें वार के अनुसार लगाएं कौनसा

सनातन धर्म में पूजा-पाठ का बहुत महत्व होता हैं जिसमें प्राचीन समय से टीका या तिलक लगाने की परंपरा चली आ रही हैं। हिंदू रीति रिवाज में हर शुभ काम करने से पहले तिलक जरूर लगाया जाता है। माथे पर तिलक लगाने से हमारी एकाग्रता शक्ति बढ़ती है और सकारात्मकता का संचार होता हैं। माथे पर लगा तिलक आपकी किस्मत खोलने का काम करेगा। सनातन धर्म में कई प्रकार के तिलक का वर्णन मिलता है जैसे चंदन, रोली, हल्दी आदि। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर दिन के अनुसार तिलक लगाने से बेहतर परिणाम मिलते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको किस दिन कौन सा तिलक लगाना चाहिए।

सोमवार

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित किया गया है। सोमवार के ग्रह स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना जाता है ऐसा माना जाता है कि मन को काबू में रख कर मस्तिष्क को शीतल और शांत बनाए रखने के लिए सोमवार के दिन सफेद चंदन का तिलक लगा सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,tilak by day,positivity in life

मंगलवार

मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन का स्वामी मंगल है। इस दिन लाल चंदन का तिलक लगाएं। इस दिन चमेली के तेल में सिंदूर घोलकर तिलक लगाना भी बहुत अच्छा माना जाता है। इस तिलक को लगाने से ऊर्जा में वृद्धि होती है।

बुधवार

बुधवार का द‍िन गणपत‍ि बप्‍पा का होता है। इस दिन का ग्रह स्वामी है बुध है। इस दिन सूखे सिंदूर जिसमें कोई तेल न मिला हो उसका तिलक करना चाहिए। मान्‍यता है क‍ि इस त‍िलक से जातकों की कार्यक्षमता और बुद्धि-व‍िवेक में वृद्धि होती है।

गुरुवार

गुरुवार को बृहस्पतिवार भी कहा जाता है बृहस्पति ऋषि देवताओं के गुरु हैं। इस दिन को खास तौर पर ब्रह्मदेव के लिए समर्पित किया गया है। इस दिन के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं, गुरुवार को आप पीला या सफेद मिश्रित पीला रंग का तिलक लगा सकते हैं। इसके अलावा आप हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं। इससे मन पवित्र और सकारात्मक विचारों से भरा रहता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,tilak by day,positivity in life

शुक्रवार

शुक्रवार का द‍िन माता लक्ष्मीजी का है। इस दिन का ग्रह स्वामी शुक्र है। इस दिन लाल चंदन का त‍िलक लगाएं। इससे तनाव दूर रहता है। साथ ही भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होती है। इस दिन सिंदूर का भी त‍िलक लगा सकते हैं। इससे माता लक्ष्‍मी की कृपा प्राप्‍त होती है।

शनिवार

शनिवार का दिन शनिदेव और यमराज का दिन माना जाता है। इस दिन के ग्रह स्वामी शनि हैं। शनिवार के दिन आप भस्म या लाल चंदन का तिलक लगा सकते हैं। इससे भैरव महाराज प्रसन्न होते हैं और तिलक लगाने वाले को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने देते हैं।

रविवार

रविवार सूर्यदेव का दिन रहता है। इस दिन के ग्रह स्वामी है सूर्य, जो ग्रहों के राजा हैं। मान्‍यता है क‍ि इस दिन लाल चंदन या फ‍िर रोली का त‍िलक लगाना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि इस त‍िलक को लगाने से जहां मान-सम्मान बढ़ता है वहीं निर्भयता आती है। जीवन में धन लाभ के भी योग बनते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क