न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तरक्की के लिए ऑफिस में रखें ये चीजें, बनी रहेगी सकारात्मकता

आप अपनी टेबल पर क्या चीजें रखते हैं इसका आपकी उन्नति पर काफी असर पड़ता है। वास्तु में ऐसी कई चीजें बताई गई हैं जिन्हें अपने ऑफिस में रखने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 Oct 2022 10:29:00

तरक्की के लिए ऑफिस में रखें ये चीजें, बनी रहेगी सकारात्मकता

हर कोई अपने काम में सफलता और तरक्की चाहता हैं और इसके लिए वह खूब मेहनत करता हैं। लेकिन अक्सर देखने को मिलता हैं कि मेहनत के बावजूद वह सफलता नहीं मिल पाती हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं अपने ऑफिस के माहौल को सकारात्मक बनाने की, ताकि इसके परिणाम भी सकारात्मक आए। आप ऑफिस में अपना ज्यादातर समय टेबल पर बिताते हैं, ऐसे में आप अपनी टेबल पर क्या चीजें रखते हैं इसका आपकी उन्नति पर काफी असर पड़ता है। वास्तु में ऐसी कई चीजें बताई गई हैं जिन्हें अपने ऑफिस में रखने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

क्रिस्टल ट्री

वास्तु के अनुसार क्रिस्टल ट्री को ऑफिस में रखने से सुख-समृद्धि आती है। इसे घर या कार्यालय कहीं पर भी रखा जा सकता है। इसको रखने से व्यवसाय में खूब उन्नति आती है। यह रोज क्वार्टज, क्वार्टज, ऐमेथिस्ट तथा मोती आदि विभिन्न रत्नों का का होता हैं। इसे आप अपनी राशि के अनुसार भी बनवाया जा सकता है।

सुनहरे सिक्कों वाला जहाज

फेंगशुई के अनुसार, सुनहरे सिक्कों वाला जहाज आय के नए रास्ते खोलने वाला होता है। यह व्यापार को बढ़ाने में भी फायदेमंद होता है। यह जमा-पूंजी के संचय में कारगर माना गया है। इस यह जहाज को सफलता, उन्नति और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। ऑफिस में इसको अपने काम करने की मेज पर रखना शुभ होता है और घर में इसे मुख्य द्वार के निकट रखना फलदायी होता है। यह तभी लाभ पहुंचाता है जब इसे इस तरह रखा जाए कि देखने में यह घर के अंदर प्रवेश करते हुए प्रतीत हो। सुनहरे सिक्कों वाले जहाज के बारे में मान्यता है यह आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में सहायक होता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,positivity in office

बांस के पौधे

वास्तु के अनुसार बांस के पौधे को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बताया गया है इसे भी घर या ऑफिस दोनों जगह रख सकते हैं। यह साज-सज्जा की दृष्टि से भी यह आकर्षण का केंद्र बनता ही है और साथ किस्मत भी संवारता है। बांस के पौधे के बारे में कहा जाता है कि कार्यालय में मेज पर सीधी ओर रखना लाभकारी होता है। इसके प्रभाव से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।

कैलेंडर

कुछ लोग अपने ऑफिस की दीवारों या टेबल पर कैलेंडर का प्रयोग करते हैं। अगर आपको भी ऐसा करना ही पसंद है तो कोशिश करें कि आप कभी भी दक्षिण या पश्चिम की दीवार पर कैलेंडर ना लगाएं। इसके लिए उत्तर या पूर्व दिशा अच्छी मानी जाती है।

क्रिस्टल ग्लोब

ऑफिस में सिटिंग अरेंजमेंट करते समय क्रिस्टल के ग्लोब का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप उत्तर दिशा में मुंह करके बैठते हैं तो आप इसे अपनी बाईं तरफ रखें। वहीं, अगर आप पूर्व दिशा में मुंह करके बैठते हैं और काम करते हैं तो आप इसे अपनी दाईं तरफ रखें। ध्यान रखें कि इस क्रिस्टल ग्लोब पर मिट्टी ना जमे। इसे समय-समय पर साफ करते रहें। साथ ही कभी-कभी इसे हाथ से हल्का सा घुमा दें।

vastu tips,vastu tips in hindi,positivity in office

लाफिंग बुद्धा

वास्तु के अनुसार, लाफिंग बुद्धा कार्यालय में रखना कई तरह से फलदायी होता है। माना जाता है कि घर, कार्यालय अथवा अपने व्यापाकिरक स्थल कहीं पर भी इसको रख सकते हैं। यह स्वास्थ्य, आरोग्यता, करियर, धन लाभ के साथ संतान प्राप्ति में सहायक होता है। लाफिंग बुद्धा को इस तरह रखते हैं कि वह घर में प्रवेश करता हुआ प्रतीत हो।

फेंगुशुई कछुआ

इसे आप अपने घर और ऑफिस की टेबल पर भी रख सकते हैं। कछुए के ऊपर छोटा कछुआ और नीचे सिक्के इस बात के प्रतीक हैं कि आप दिन-ब-दिन तरक्की करेंगे और आपके कदमों में धन समृद्धि रहेगी। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आप अपने सहकर्मियों को साथ लेकर चलेंगे।

ड्रैगन

फेंगशुई और वास्तुशास्त्र में ड्रैगन को ऊर्जा का प्रतीक बताया गया है। वास्तु के अनुसार ड्रैगन के प्रभाव से आलस दूर होता है साथ ही रचनात्मक और सृजनात्मक विषयों में जागृति बढ़ती है। ड्रैगन को कार्यालय में रखना शुभ माना जाता है। हालांकि घर में ड्रैगन रखने से बचना चाहिए। घर के बैडरूम में इसे रखने से शादीशुदा जीवन में तनाव बढ़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?