न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मां लक्ष्मी को नाराज करती हैं आपकी ये आदतें, बना सकती हैं पलभर में कंगाल

आपकी कुछ आदतें ऐसी हो सकती हैं जो मां लक्ष्मी को नाराज करती हो। आज इस कड़ी में हम उन्हीं आदतों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी वजह से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद नहीं मिल पाता।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 16 Aug 2022 9:15:04

मां लक्ष्मी को नाराज करती हैं आपकी ये आदतें, बना सकती हैं पलभर में कंगाल

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है जो रंक को राजा और पलभर में कंगाल भी बना सकती हैं। हर कोई चाहता हैं कि उसपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे और उसे जीवन में किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े। अक्सर देखने को मिलता हैं कि व्यक्ति कड़ी मेहनत के बावजूद भी उसे प्रतिकूल परिणाम नहीं मिलते हैं और वो आर्थिक परेशानियों से जूझता रहता है। इसके पीछे का कारण हो सकती हैं आपकी कुछ आदतें। जी हां, आपकी कुछ आदतें ऐसी हो सकती हैं जो मां लक्ष्मी को नाराज करती हो। आज इस कड़ी में हम उन्हीं आदतों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी वजह से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद नहीं मिल पाता। आइये जानते हैं...

सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोना


हमारे वेद और पुराणों में सूर्यादय से पहले नींद से जागने को सर्वश्रेष्‍ठ माना गया है। कुछ आलस्‍य के मारे सूर्योदय के बाद भी काफी देर तक सोते रहते हैं जो कि कतई अच्‍छा नहीं माना जाता। देर तक सोने वालों से मां लक्ष्‍मी कभी खुश नहीं रहतीं। वहीं कुछ लोग दिन भर आराम नहीं करते और सूर्यास्‍त के वक्‍त अक्‍सर लेट जाते हैं। यह कतई अच्‍छी आदत नहीं है। गोधूलि बेला का समय पूजापाठ का माना जाता है, इस वक्‍त सोना या फिर लेटना बहुत ही अशुभ होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,maa laxmi,bad habits

प्रसाद में तुलसी का इस्तेमाल

भगवान व‌िष्‍णु को तुलसी बहुत प्यारी है, तभी उसे विष्णु प्रिया कहा जाता है। भगवान व‌िष्‍णु के शाल‌िग्राम स्वरूप से उनका विवाह हुआ है इस नाते वह देवी लक्ष्मी की सौतन हैं। देवी लक्ष्मी को कुछ भी अर्पित करते समय उसमें तुलसी और तुलसी मंजरी न डालें।

हाथ पर नमक लेना या देना


कुछ लोग ऐसे होते हैं कि नमक मांगने पर हाथ में देते हैं और उन्‍हें खुद भी नमक चाहिए होता है तो उसे हाथ में लेते हैं। यह आदत मां लक्ष्‍मी को कतई पसंद नहीं है। हमेशा जब भी आपसे कोई नमक मांगे तो उसे किसी पात्र में रखकर दें। हाथ में भूलकर भी किसी को नमक न दें। एक बात का और ध्‍यान रखें कि शाम के वक्‍त न ही किसी को नमक उधार दें और न ही किसी से नमक उधार लें।

क्रोध करना


क्रोध व्यक्ति के सोचने समझने की शक्ति को खत्म कर देता है। क्रोध की वजह से हमारा मन भी अशांत हो जाता है और अशांत मन में कभी भी भगवान का वास नहीं होता है। जो व्यक्ति क्रोध करते हैं, मां लक्ष्मी उनसे दूर ही रहती है।

जूठे मुंह पढ़ाई करना


ज्‍यादातर घरों में बच्‍चे ऐसा करते हैं कि भोजन करने के बाद हाथ नहीं धोते और मुंह का कुल्‍ला नहीं करते और यूं ही पढ़ाई करने बैठ जाते हैं। यह आदत बिल्‍कुल भी अच्‍छी नहीं है। जिन घरों में ऐसा होता है मां लक्ष्‍मी उस घर से दूर चली जाती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके साथ ऐसा न हो तो खुद भी इस नियम को मानें कि खाने के बाद हाथ और मुंह जरूर साफ करें और घर के बच्‍चों को भी यह बात बताएं। शास्‍त्रों में भी जूठे हाथ से लिखने-पढ़ने की सामग्री छूना बहुत ही गलत माना गया है।

astrology tips,astrology tips in hindi,maa laxmi,bad habits

रात के समय बाल और नाखून काटना

रात के वक्‍त बाल और नाखून काटना बहुत ही अशुभ माना जाता है। मान्‍यता है कि रात के वक्‍त अशुभ शक्तियां सक्रिय हो जाती हैं, इसलिए रात के वक्‍त बाल और नाखून काटने से आपके ऊपर गलत प्रभाव पड़ सकता है। वहीं रात मां लक्ष्‍मी भी ऐसा करने से अप्रसन्‍न होती हैं और आपके पास धन की कमी होने लगती है। इसलिए आप भी ऐसा करते हैं तो अब ऐसा करना छोड़ दीजिए।

ब्रह्म महूर्त और संध्या समय में भोग-विलास


ब्रह्म महूर्त सुबह 2 से 4 बजे तक होता है। जो व्यक्ति इस समय पर और संध्या समय में भोग विलास करता है उसका भाग्य उदय नहीं हो सकता है। ये समय आराधना के लिए सबसे उचित माने जाते हैं।

साफ़ सफाई का ध्यान ना रखना


अगर आप भी चाहते हैं कि माँ लक्ष्मी आपके घर में निवास करें और आप पर धनों की वर्षा हो, तो अपने घर की साफ़ सफाई में कोई लापरवाही ना बरतें। मां लक्ष्मी उन्हीं लोगों पर अपनी कृपा बरसाती हैं, जहां साफ़ सफाई पर बहुत ज़्यादा ध्यान दिया जाता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हमेशा अपने घर में मुख्य द्वार को साफ़ रखें। साथ ही शाम ढलने के बाद आप अपने घर में झाड़ू न लगाएं। दिन ढलने के बाद देवी आपके घर में वास नहीं करती हैं।

भोजन को बीच में छोड़कर उठ जाना


अगर आप भी ऐसा करते हैं कि कोई बात याद आने पर भोजन बीच में ही छोड़कर उठ जाते हैं, तो समझ लीजिए यह एक बहुत ही बुरी आदत है। भोजन हमेशा पूरी तरह से खत्‍म करने के बाद ही उठना चाहिए नहीं तो मां लक्ष्‍मी आप से प्रसन्‍न हो जाएंगी। ऐसे लोगों के घर में कभी भी बरकत नहीं रहती जो भोजन को बीच में ही छोड़कर उठ जाते हैं। मां अन्‍नपूर्णा भी ऐसे लोगों से नाराज हो जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका