न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हनुमानजी ने क्यों पकड़ा शनिदेव को? पढ़िए दोनों के रिश्ते की रोचक कथा

बहुत कम लोग जानते हैं कि बजरंग बली श्री हनुमानजी और शनिदेव के बीच एक विशेष और गूढ़ संबंध है। यह संबंध न केवल आध्यात्मिक है, बल्कि भक्तों के लिए जीवन में मार्गदर्शन करने वाला भी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 19 Sep 2025 12:45:04

हनुमानजी ने क्यों पकड़ा शनिदेव को? पढ़िए दोनों के रिश्ते की रोचक कथा

बहुत कम लोग जानते हैं कि बजरंग बली श्री हनुमानजी और शनिदेव के बीच एक विशेष और गूढ़ संबंध है। यह संबंध न केवल आध्यात्मिक है, बल्कि भक्तों के लिए जीवन में मार्गदर्शन करने वाला भी है। धार्मिक कथाओं में वर्णित एक प्रसंग के अनुसार, एक बार महावीर हनुमान भगवान श्रीराम के एक महत्वपूर्ण कार्य में संलग्न थे। उसी समय शनिदेव वहां से गुजर रहे थे और उन्होंने हनुमानजी को देखा।

अपने स्वभाव के अनुसार शनिदेव को शरारत सूझी और उन्होंने रामकार्य में बाधा डालने की कोशिश की। हनुमानजी ने उन्हें विनम्रता से रोका और ऐसा करने से मना किया, लेकिन शनिदेव नहीं माने। तब हनुमानजी ने उन्हें अपनी पूंछ से जकड़ लिया और पुनः राम कार्य में लग गए। कार्य करते समय वे इधर-उधर घूमते रहे जिससे शनिदेव को अनेक चोटें आईं। शनिदेव ने खुद को छुड़ाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन वे बालाजी की पकड़ से मुक्त नहीं हो पाए।

काफी समय बीतने के बाद जब श्रीराम का कार्य पूर्ण हुआ, तब हनुमानजी को शनिदेव का ध्यान आया। उन्होंने शनिदेव को मुक्त किया। तब शनिदेव को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने हनुमानजी से क्षमा मांगी। उन्होंने वचन दिया कि वे कभी भी श्रीराम और हनुमानजी के कार्यों में विघ्न नहीं डालेंगे और उनके भक्तों पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखेंगे।

शनिदेव ने हनुमानजी से अपने घावों पर लगाने के लिए सरसों का तेल मांगा। हनुमानजी ने उन्हें तेल उपलब्ध करवाया, जिससे शनिदेव के घाव शीघ्र भर गए। इस घटना से प्रसन्न होकर शनिदेव ने घोषणा की कि जो भी भक्त शनिवार के दिन उन्हें सरसों का तेल अर्पित करेगा, उस पर उनकी विशेष कृपा बनी रहेगी।

एक अन्य कथा के अनुसार, लंकापति रावण ने अपने घमंड में शनिदेव को बंदी बना लिया था और उन्हें लंका की जेल में डाल दिया था। जब हनुमानजी माता सीता की खोज में लंका पहुंचे, तो उन्हें शनिदेव कैद में मिले। हनुमानजी ने उन्हें मुक्त करवाया। इस उपकार के लिए शनिदेव ने हनुमानजी को धन्यवाद दिया और यह वचन दिया कि उनके भक्तों पर वे सदा विशेष कृपा करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन