न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोलेनाथ की भक्ति में खो जाएं इन 5 भावपूर्ण भजनों के साथ, सावन में हर दिल गाएगा ‘हर-हर महादेव’

सावन के महीने में भोलेनाथ की भक्ति में डूबने के लिए ये 5 भावपूर्ण शिव भजन ज़रूर गाएं। इन भजनों को गाते ही मन शांत हो जाता है और शिवभक्ति की गहराई महसूस होती है। नोट करें इन भजनों के बोल और हर दिन करें शिव आराधना।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Jul 2025 6:36:58

भोलेनाथ की भक्ति में खो जाएं इन 5 भावपूर्ण भजनों के साथ, सावन में हर दिल गाएगा ‘हर-हर महादेव’

11 जुलाई से सावन का पावन महीना शुरू होने वाला है, और शिवभक्तों के लिए यह 30 दिन किसी उत्सव से कम नहीं होते। इस पूरे महीने में हर गली, हर मंदिर और हर मन में बस एक ही नाम गूंजता है – भोलेनाथ! भक्त पूरी श्रद्धा से तन, मन और धन समर्पित करते हैं और शिव की भक्ति में लीन हो जाते हैं।

अगर आप भी इस शुभ महीने में भगवान शिव की भक्ति में डूबना चाहते हैं और उनका नाम गाते हुए दिल को सुकून देना चाहते हैं, तो ये 5 भजन जरूर याद रखें। इन भजनों को गाते ही न सिर्फ मन शांत हो जाएगा, बल्कि ऐसा लगेगा जैसे आप खुद शिव के चरणों में बैठकर उनकी आराधना कर रहे हों। ये भजन सिर्फ गीत नहीं, बल्कि आत्मा को झंकृत कर देने वाले वो भाव हैं जो हर शिवभक्त के दिल के बेहद करीब होते हैं।

तो इस सावन, भक्ति में खो जाने के लिए इन भजनों के बोल नोट कर लें और हर सुबह-शाम भोलेनाथ का नाम लेकर जीवन को सकारात्मक ऊर्जा से भर दें।

1) सुबह सुबह ले शिव का नाम

सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम

सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम

सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम

सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम

ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ।।

खुद को राख लपेटे फिरते, औरों को देते धन धाम

खुद को राख लपेटे फिरते, औरों को देते धन धाम

देवो के हित विष पी डाला, नील कंठ को कोटि प्रणाम, नील कंठ को कोटि प्रणाम

सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम

सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम

ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ।।

शिव के चरणों में मिलते हैं सारी तीरथ चारो धाम

शिव के चरणों में मिलते हैं सारी तीरथ चारो धाम

करनी का सुख तेरे हाथों, शिव के हाथों में परिणाम, शिव के हाथों में परिणाम

सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥

सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम

ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ।।

शिव के रहते कैसी चिंता, साथ रहे प्रभु आठों याम

शिव के रहते कैसी चिंता, साथ रहे प्रभु आठों याम

शिव को भजले सुख पायेगा, मन को आएगा आराम, मन को आएगा आराम

सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥

सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम

ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ।

2) मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा

ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय,

ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय,

सत्य है ईश्वर शिव है जीवन,

सुन्दर ये संसार है तीनों लोक है

तुझमे तेरी माया अपरम्पार है

ओम नमः शिवाय नमो,

ओम नमः शिवाय नमो,

मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा,

शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा,

बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम,

मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा ||

पार्वती जब सीता बन कर,

जय श्री राम के सम्मुख आई,

राम ने उनको माता कहकर,

शिव शंकर की महिमा गायी,

शिव भक्ति में सब कुछ सूझा,

शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा,

बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम,

मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा ||

तेरी जटा से निकली गंगा,

और गंगा ने भीष्म दिया है,

तेरे भक्तों की शक्ति ने,

सारे जगत को जीत लिया है,

तुझको सब देवोँ ने पूजा,

शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा,

बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम,

मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा ||

मन मेरे मंदिर शिव मेरी पूजा,

शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा,

बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम,

मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा ||

ओम नमः शिवाय नमो |

ओम नमः शिवाय नमो |

3) हे शम्भू बाबा मेरे भोलेनाथ

हे शम्भू बाबा मेरे भोलेनाथ

हे शम्भू बाबा मेरे भोलेनाथ

तीनो लोक में तू ही तू

श्रद्धा सुमन मेरा मन बेलपत्री

जीवन भी अर्पण कर दूँ ||

हे शम्भू बाबा मेरे भोलेनाथ

जग का स्वामी है तू

अंतरयामी है तू

मेरे जीवन की अनमिट

कहानी है तू

तेरी शक्ति अपार

तेरा पावन है द्वार

तेरी पूजा ही मेरा जीवन आधार

धुल तेरे चरणों की ले कर

जीवन को साकार किया ||

हे शम्भू बाबा मेरे भोलेनाथ

मन में है कामना

और कुछ जानू ना

ज़िन्दगी भर करू

तेरी आराधना

सुख की पहचान दे

तू मुझे ज्ञान दे

प्रेम सब से करूं ऐसा वरदान दे

तुने दिया बल निर्बल को,

अज्ञानी को ज्ञान दिया ||

हे शम्भू बाबा मेरे भोलेनाथ

हे शम्भू बाबा मेरे भोलेनाथ

तीनो लोक में तू ही तू

श्रद्धा सुमन मेरा मन बेलपत्री

जीवन भी अर्पण कर दूं

हे शम्भू बाबा मेरे भोलेनाथ ||

4) शिव शंकर को जिसने पूजा

शिव शंकर को जिसने पूजा,

उसका ही उद्धार हुआ,

अंत काल को भवसागर में,

उसका बेडा पार हुआ ||

भोले शंकर की पूजा करो,

ध्यान चरणों में इसके धरो,

हर हर महादेव शिव शम्भू,

हर हर महादेव शिव शम्भू ।|

डमरू वाला है जग में दयालु बड़ा,

दीन दुखियों का देता जगत का पिता,

सब पे करता है ये भोला शंकर दया,

सबको देता है ये आसरा ||

इन पावन चरणों में अर्पण,

आकर जो इक बार हुआ,

अंतकाल को भवसागर में,

उसका बेडा पार हुआ |

शिव शंकर को जिसने पूजा,

उसका ही उद्धार हुआ ||

नाम ऊँचा है सबसे महादेव का,

वंदना इसकी करते है सब देवता,

इसकी पूजा से वरदान पातें हैं सब,

शक्ति का दान पातें हैं सब ||

नाथ असुर प्राणी सब पर ही,

भोले का उपकार हुआ,

अंत काल को भवसागर में,

उसका बेडा पार हुआ ||

शिव शंकर को जिसने पूजा,

उसका ही उद्धार हुआ,

अंत काल को भवसागर में,

उसका बेडा पार हुआ ||

भोले शंकर की पूजा करो,

ध्यान चरणों में इसके धरो,

हर हर महादेव शिव शम्भू,

हर हर महादेव शिव शम्भू ||

5) लागी मेरी तेरे संग लगी मेरे शंकरा लिरिक्स

भोले बाबा तेरी क्या ही बात है,

भोले शंकरा तेरी क्या ही बात है,

दूर होके भी तू साथ है,

ओ दूर होके भी तू साथ है ||

खुद को मैं कर दूंगा तुझको समर्पण,

मैं तेरा अंश हूँ तू मेरा दर्पण,

तेरे ही होने से मेरी ये सारी ज़िन्दगी सजी है ||

लागी मेरी तेरे संग लगी ओ मेरे शंकरा,

लागी मेरी प्रीत तेरे संग मेरे शंकरा ||

तू पिता है मेरा और तू ही रहेगा,

मेरी हर गलती को हंस कर सहेगा,

तेरे जाप से मन का उड़ गया है रे पंछी,

सब तेरी बदोलत है आज रघुवंशी ||

तू सक्षम है और तू ही विशाल है,

तू उत्तर है और तू ही सवाल है,

तू ही सत्य बाकी ज़िन्दगी बिना सगी है ||

लागी मेरी तेरे संग लगी ओ मेरे शंकरा,

लागी मेरी प्रीत तेरे संग मेरे शंकरा ||

ध्यान में है मगन,

तन पे ओढ़ कर के रे चोली,

मुझे अपने रंग में रंग दे,

संग खेल मेरे होली ||

ना आसन है नीचे ना है कोई खटोली,

मुझे अपने रंग में रंग दे संग खेल मेरे होली,

बस भी करो अब मेरे शंकरा,

भांग रगड़ के बोली ये गौरा,

तुम नहीं राजे हो गौरा लौट के रजी है ||

लागी मेरी तेरे संग लगी ओ मेरे शंकरा,

लागी मेरी तेरे संग लगी ओ मेरे शंकरा,

लागी मेरी प्रीत तेरे संग मेरे शंकरा,

लागी मेरी प्रीत तेरे संग मेरे शंकरा ||

लागी मेरी तेरे संग लगी ओ मेरे शंकरा

लागी मेरी तेरे संग लगी ओ मेरे शंकरा ||

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म