न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शरद पूर्णिमा पर किए गए ये उपाय करेंगे मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न, जानें और आजमाए

ज्योतिष के अनुसार इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। मान्यता है कि इसी दिन मां लक्ष्मी का समुद्र से आविर्भाव हुआ था। इसलिए यह दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का दिन माना जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ज्योतिष उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें शरद पूर्णिमा पर करने से मां लक्ष्‍मी को प्रसन्न करते हुए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद पाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 Oct 2022 7:49:18

शरद पूर्णिमा पर किए गए ये उपाय करेंगे मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न, जानें और आजमाए

आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा के तौर पर मनाया जाता हैं जो कि इस बार 9 अक्‍टूबर, रविवार को है। दीपावली से ठीक 15 दिन पहले हर साल मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए शरद पूर्णिमा आती है। इसे कौमुदी यानि मूनलाइट या कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। मान्यता है कि इसी दिन मां लक्ष्मी का समुद्र से आविर्भाव हुआ था। इसलिए यह दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का दिन माना जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ज्योतिष उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें शरद पूर्णिमा पर करने से मां लक्ष्‍मी को प्रसन्न करते हुए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद पाया जा सकता हैं।

मां लक्ष्‍मी को खीर का भोग

ऐसी मान्‍यता है कि मां लक्ष्‍मी धरती पर विचरण के वक्‍त यह भी देखती हैं कौन-कौन जागकर उनकी पूजा कर रहा है। इसलिए इसे कोजागरी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस रात को लक्ष्‍मी पूजन करने कर्ज से मुक्ति प्राप्‍त होती है। इस रात को खीर बनाने के बाद मां लक्ष्‍मी का भोग लगाएं और श्री सूक्त का पाठ, कनकधारा स्तोत्र, विष्णु सहस्त्रनाम का जाप और भगवान कृष्ण का मधुराष्टकं का पाठ करें। ऐसा करने से जल्‍द ही आप कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,sharad poornima 2022,maa laxmi

हल्दी का उपाय

शरद पूर्णिमा की रात्रि को आप स्नान करके विधिवत पूजन करें उसके बाद हल्दी और तुलसी का एक छोटा सा उपाय करने से आपके लिए धन के द्वार बहुत जल्दी ही खुल जाएंगे। इस उपाय को करने के लिए तांबे या पीतल के कलश में जल लें और जल के लोटे में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। यदि आप इसके लिए ऐसी हल्दी का इस्तेमाल करेंगी जिसका पूजा में प्रयोग करती हैं, तो ज्यादा लाभ होगा। जल से भरे लोटे में तुलसी दल जिसमें 7 पत्ते मौजूद हों डालें और चंद्रमा की पूजा करते हुए अर्घ्य दें। ये उपाय आपके घर में हमेशा धन लाभ दिलाएंगे।

सफेद कौ‍ड़ियों का उपाय

मान्‍यता है कि समुद्र मंथन से उत्‍पन्‍न हुई सफेद कौ‍ड़ियां मां लक्ष्‍मी को बेहद प्रिय मानी जाती हैं। जिस दिन शरद पूर्णिमा हो उस दिन शाम को मां लक्ष्‍मी की पूजा में लाल कपड़े में बांधकर 5 सफेद कौ‍ड़ियां रखें और पूजा के बाद इन कौ‍ड़ियों को अपने धन के स्‍थान में रख दें। मां लक्ष्‍मी की कृपा आपके घर पर सदैव बनी रहेगी।

पान का उपाय

मां लक्ष्‍मी को पान भी बेहद प्रिय माना गया है। शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्‍मी को पूजा में पान जरूर अर्पित करना चाहिए और खुद भी पान का सेवन करना चाहिए। शास्‍त्रों में पान को समृद्धि का प्रतीक माना गया है। मां लक्ष्‍मी को पान चढ़ाकर उसे प्रसाद स्‍वरूप घर के सभी सदस्‍यों में बांट दें।

astrology tips,astrology tips in hindi,sharad poornima 2022,maa laxmi

तुलसी पूजन

मान्‍यताओं के अनुसार, तुलसी को भी मां लक्ष्‍मी का ही रूप माना गया है और शरद पूर्णिमा पर तुलसी की पूजा करना बहुत शुभ होता है। जिस घर में तुलसी की नित्‍य पूजा होती है उस घर के लोगों से मां लक्ष्‍मी सदैव प्रसन्‍न होती हैं। शरद पूर्णिमा के दिन तुलसी के पेड़ पर घी का दीपक जलाकर रखें और सुहाग की वस्‍तुएं भी अर्पित करें। अगले दिन ये वस्‍तुएं किसी जरूरतमंद सुहागिन महिला को दान कर दें। ऐसा करने से आपके पति दीर्घायु होंगे और मां लक्ष्‍मी की कृपा आपके घर पर बनी रहेगी।

मां महालक्ष्मी का श्रृंगार

शरद पूर्णिमा के दिन सूर्यास्त के बाद मां महालक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही उन्हें लाल-पीले पुष्प चढ़ाएं और भोग लगाएं। साथ ही इस दिन मां लक्ष्मी को श्रृंगार की सामग्री चढ़ाएं। कमलगट्टे या स्फटिक माले से “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिभुवन महालक्ष्म्यै अस्मांक दारिद्र्य नाशय प्रचुर धन देहि देहि क्लीं ह्रीं श्रीं ॐ।।” का जाप करें।

घी का चौमुखी दीपक

अपार धन प्राप्ति के लिए शरद पूर्णिमा पर विधि विधान से मां लक्ष्‍मी की पूजा करनी चाहिए। रात में मां लक्ष्‍मी के समक्ष घी का चौमुखी दीपक जलाएं। गुलाब के फूलों की माला चढ़ाएं और उसके बाद मां लक्ष्‍मी को सफेद दूध की बर्फी और इत्र अर्पित करें। इसके बाद पूजा कनकधारा स्‍त्रोत का पाठ करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?