न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन शिवरात्रि के दिन जरूर पढ़ें यह पावन व्रत कथा – हर मनोकामना होगी पूर्ण, मिलेगा शिवलोक का वरदान!

गुरुद्रुह की कथा हमें यह संदेश देती है कि यदि मन सच्चा हो और भावनाएं निष्कलुष हों, तो भगवान शिव के दर पर कोई खाली हाथ नहीं लौटता। आज के दिन यह कथा पढ़कर या सुनकर आप शिव कृपा के अधिकारी बन सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Jul 2025 9:12:21

सावन शिवरात्रि के दिन जरूर पढ़ें यह पावन व्रत कथा – हर मनोकामना होगी पूर्ण, मिलेगा शिवलोक का वरदान!

सावन का पावन महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे शुभ माना जाता है, और इस महीने की शिवरात्रि का दिन विशेष फलदायी होता है। आज पूरे भारतवर्ष में सावन शिवरात्रि श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जा रही है। इस दिन भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा कर उनसे वरदान की याचना की जाती है। धर्मशास्त्रों के अनुसार, जो भक्त विधिपूर्वक व्रत रखते हुए पूजन करते हैं और व्रत कथा का श्रवण या पाठ करते हैं, उनकी हर इच्छा पूर्ण होती है और उन्हें पापों से मुक्ति मिलती है। सावन शिवरात्रि को लेकर मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने पार्वती से विवाह किया था, इसलिए यह दिन विवाह, प्रेम और समर्पण का प्रतीक भी है। साथ ही, यह दिन शिवभक्तों को आत्मशुद्धि, संयम और संकल्प का भी संदेश देता है। काशी, उज्जैन, देवघर, केदारनाथ और त्र्यंबकेश्वर जैसे शिवधामों में विशेष पूजा-अनुष्ठान हो रहे हैं। पूरे देशभर में आज जलाभिषेक, रात्रि जागरण, महामृत्युंजय मंत्र जाप, बिल्वपत्र अर्पण और दूध से अभिषेक का अत्यधिक महत्व है।

सावन शिवरात्रि व्रत कथा 2025


पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, एक समय में वाराणसी के जंगल में गुरुद्रुह नामक शिकारी रहता था, जो शिकार करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। एक बार शिवरात्रि के दिन उसे शिकार नहीं मिला और इसी तलाश में वह जंगल में भटकते-भटकते झील के पास आ गया। झील के पास एक बिल्व वृक्ष था। गुरुद्रुह शिकार का इंतजार करने के लिए पानी का पात्र भरकर बिल्व वृक्ष पर चढ़ गया। थोड़ी देर बाद एक हिरनी वहां आई, तो गुरुद्रुह ने उसे मारने के लिए अपना धनुष और तीर चढ़ाया। तभी एक बिल्व वृक्ष का पत्ता और जल पेड़ के नीचे स्थापित शिवलिंग पर गिर पड़ा। ऐसे में गुरुद्रुह से शिवरात्रि के प्रथम प्रहर की पूजा अनजाने में हो गई।

हिरनी ने जब गुरुद्रुह को देखा तो उससे पूछा कि वह उसे क्यों मारना चाहता है। तब गुरुद्रुह ने कहा कि उसे शिकार नहीं मिला, इसलिए मैं तुम्हारा शिकार करूंगा। यह सुन हिरनी ने कहा कि वह अपने बच्चों को अपनी बहन के पास छोड़कर वापस यहीं लौट आएगी। हिरनी की बात मानकर गुरुद्रुह ने हिरनी को छोड़ दिया। इसके बाद हिरनी की बहन वहां आई और फिर गुरुद्रुह ने जैसे ही अपने तीर और धनुष से निशाना लगाया, तो एक और बिल्वपत्र शिवलिंग पर जा गिरा। ऐसे में गुरुद्रुह से अनजाने में दूसरे प्रहर की पूजा हो गई। हिरनी की बहन ने कहा की वह भी अपने बच्चों को कहीं सुरक्षित जगह छोड़कर वापस आएगी और गुरुद्रुह ने उसे भी जाने दिया।

कुछ देर बाद एक हिरन अपनी हिरनी की तलाश में आया और इस बार भी वैसा ही हुआ। फिर गुरुद्रुह से तीसरे प्रहर में अनजाने से शिवलिंग की पूजा हो गई। इस बार भी हिरन ने गुरुद्रुह से वापस आने का वादा किया और शिकारी ने उसे भी जाने दिया। अंत में अपना वादा निभाने के लिए हिरनी और हिरन दोनों गुरुद्रुह के पास आए। गुरुद्रुह को उन्हें देखकर खुशी हुई और जैसै ही उसने अपना धनुष-बाण निकाला तो फिर से बिल्वपत्र और जल शिवलिंग पर गिर गया। ऐसे में उससे अनजाने में चौथे प्रहर की पूजा भी हो गई।

इस प्रकार अनजाने में गुरुद्रुह ने अनजाने में शिवरात्रि की चारों प्रहर की पूजा समाप्त कर ली। ऐसे में शिवरात्रि व्रत के प्रभाव से उसे सभी पापों से मुक्ति मिली और उसने दोनों हिरनी और हिरन को छोड़ दिया। धार्मिक मान्यता है कि गुरुद्रुह से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उसे आशीर्वाद भी दिया।

कथा से मिलने वाले जीवनोपयोगी संदेश


सच्ची भावना से की गई पूजा – चाहे अनजाने में हो या जानबूझकर – भगवान शिव अवश्य स्वीकार करते हैं।

दया और करुणा जैसे गुणों से युक्त मनुष्य को जीवन में मोक्ष की प्राप्ति होती है।

चार प्रहर की पूजा में प्रत्येक चरण का महत्व है – यह शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा की शुद्धि का प्रतीक है।

पूजा विधि (संक्षेप में)

- प्रातः स्नान करके शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, शहद और दही से अभिषेक करें।

- बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, सफेद पुष्प और फल अर्पित करें।

- महामृत्युंजय मंत्र, शिव पंचाक्षरी मंत्र ("ॐ नमः शिवाय") का जाप करें।

- चारों प्रहर में अभिषेक और आरती करें।

- व्रत कथा का पाठ करें और रात्रि जागरण करें।

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पंचांग आधारित जानकारी पर आधारित है। किसी विशेष निर्णय या अनुष्ठान से पहले योग्य पंडित या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका