न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन में शिव पूजन करते समय भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, वरना आपकी भक्ति रह जाएगी अधूरी

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का श्रेष्ठ समय होता है, लेकिन पूजा करते समय कुछ गलतियां अनजाने में हो जाती हैं जो भक्त की श्रद्धा पर असर डाल सकती हैं। जानिए वे 6 गलतियां जो सावन में शिव पूजन के दौरान बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 8:53:35

 सावन में शिव पूजन करते समय भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, वरना आपकी भक्ति रह जाएगी अधूरी

11 जुलाई से सावन के पावन महीने की शुरुआत हो चुकी है, और पूरे देश में भोलेनाथ के भक्त पूरे श्रद्धा-भाव से उनकी पूजा में लीन हैं। यह महीना शिव भक्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यही वह समय होता है जब भगवान शिव अपने भक्तों पर अपार कृपा बरसाते हैं। इस बार सावन केवल 29 दिनों का है, और 9 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कुल 4 सोमवार पड़ेंगे – यानी चार बड़े मौके, जब भगवान शिव को प्रसन्न करने का अवसर मिलेगा।

लेकिन कई बार हम पूजा करते समय अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो हमारी श्रद्धा के बावजूद भोलेनाथ को अप्रसन्न कर सकती हैं। इसलिए ज़रूरी है कि हम पूजा विधि में कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें और ऐसी गलती न करें जो हमारे पुण्य को व्यर्थ कर दे।

सावन में शिव पूजन के दौरान न करें ये 6 आम लेकिन गंभीर गलतियां

1. नारियल पानी से अभिषेक न करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नारियल मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, जो भगवान विष्णु की अर्धांगिनी हैं। इसलिए सावन के पावन महीने में भगवान शिव का अभिषेक नारियल पानी से करना वर्जित है। यह छोटी सी भूल पूजा के प्रभाव को कम कर सकती है।

2. सिंदूर या कुमकुम का उपयोग न करें

शिव जी के पूजन में सिंदूर या कुमकुम चढ़ाना अशुभ माना जाता है। सावन में शिवलिंग पर सिंदूर अर्पित करना वर्जित है। यह देवी पूजा में तो प्रयोग किया जाता है, लेकिन शिवलिंग पर नहीं।

3. तामसिक भोजन से दूरी बनाए रखें

सावन में मास, मदिरा और अन्य तामसिक चीज़ों से परहेज़ जरूरी है। यह महीना शुद्ध आहार, सात्त्विक जीवनशैली और आत्म संयम का प्रतीक माना जाता है। जो लोग भक्ति में लीन हैं, उन्हें इस नियम का पालन अवश्य करना चाहिए।

4. टूटा हुआ चावल शिवलिंग पर न चढ़ाएं

पूजन में अक्षत का विशेष महत्व है, लेकिन ध्यान रखें कि टूटा हुआ चावल शिवलिंग पर चढ़ाना वर्जित है। शिव जी की पूजा में हमेशा साफ, साबुत और धुले हुए अक्षत ही प्रयोग करें, तभी आपकी भक्ति पूरी मानी जाएगी।

5. तुलसी की पत्तियां शिव जी को न चढ़ाएं

धार्मिक मान्यताओं में तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है और इसे शिव पूजा में निषिद्ध कहा गया है। ना अभिषेक में तुलसी का प्रयोग करें और न ही भोग में। यह छोटी सी सावधानी शिव कृपा पाने में आपकी मदद कर सकती है।

6. काले वस्त्र पहनकर पूजा न करें

काले रंग को पूजा में अशुभ माना जाता है, विशेषकर सावन में। शिव पूजन के दौरान सफेद, पीले या हरे रंग के वस्त्र पहनना ज्यादा शुभ होता है। यह रंग सकारात्मकता और शुद्धता का प्रतीक हैं, जो पूजा में मन को एकाग्र करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर