न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक चुटकी नमक दूर करेगा आपके जीवन की समस्याएं, जानें इससे जुड़े टोटके

तंत्र शास्त्र में नमक को चंद्र और शुक्र का प्रतिनिधि माना गया है जिससे किए गए कई वास्तु उपाय नकारात्मक उर्जा को नष्ट कर सकारात्मक उर्जा का संचार करने में मदद करते हैं। साधारण सा दिखने वाला यह नमक बेहद चमत्कारी हैं। इसका ठीक से उपयोग करने से घर परिवार में सुख-शांति के साथ समृद्धि भी बढ़ती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Sep 2022 7:43:00

एक चुटकी नमक दूर करेगा आपके जीवन की समस्याएं, जानें इससे जुड़े टोटके

नमक के बारे में तो सभी जानते ही हैं जो कि भोजन में स्वाद डालने का काम करता हैं। यह कम या ज्यादा होता हैं तो खाना बेस्वाद लगता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह चुटकी भर नमक आपके जीवन की कई समस्याओं का हल बन सकता हैं। जी हां, तंत्र शास्त्र में नमक को चंद्र और शुक्र का प्रतिनिधि माना गया है जिससे किए गए कई वास्तु उपाय नकारात्मक उर्जा को नष्ट कर सकारात्मक उर्जा का संचार करने में मदद करते हैं। साधारण सा दिखने वाला यह नमक बेहद चमत्कारी हैं। इसका ठीक से उपयोग करने से घर परिवार में सुख-शांति के साथ समृद्धि भी बढ़ती है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन-किन तरीकों से नमक का उपयोग जीवन को सरल बनाने में किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

घर में होगा सकारात्मक ऊर्जा का संचार

साबुत नमक या फिर डलीवाला नमक को लाल कपड़ा में बाधकर आप अपने घर के मुख्य द्वार पर बांध दें। इसे आप अपने ऑफिस के मेन गेट पर भी टांग सकते हैं। नमक का यह उपाय करने से घर में किसी तरह की नेगेटिव एनर्जी नहीं आएगी। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

vastu tips,vastu tips in hindi,salt vastu tips,positivity in life

नौकरी के लिए

जिन लोगों को नौकरी नहीं मिल रही या बिजनेस में घाटा हो रहा हैं तो उनके लिए शास्त्र में ये उपाय बताया गया है। इसके लिए आपको अपने हाथ में पिसा हुआ नमक लेकर उसे सिर पर से तीन बार घुमाना है। फिर अब इस नमक को दरवाजे के बाहर फेंक दें, ऐसा लगातार तीन दिनों तक लगातार करें। यदि इससे भी लाभ ना मिले तो नमक को सिर पर से उसार के शौचालय में डाल फ्लश कर दें, इससे निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए

रात को सोने से पहले नमक के पाने से हाथ पैर धोने से अच्छी नींद आती है। साथ ही राहु-केतु का दुष्प्रभाव भी कम होता है। साथ ही हफ्ते में एकबार छोटे बच्चों को पानी में नमक डालकर नहलाना चाहिए। इससे बच्चों को लगी नजर का असर कम होता है।

राहु-केतु का प्रभाव कम करने के लिए

नमक और कांच दोनों को ही राहू का कारक माना जाता है। इसलिए यदि आप नमक को कांच की प्याली में भरकर शौचालय या स्नानघर में रखेंगे तो वहां से निगेटिव एनर्जी का नाश होता हैं। इसके अलावा इस उपाय से वहां मौजूद सूक्ष्म कीटाणु नष्ट होते हैं।

घर में लड़ाई-झगड़े रोकने के लिए

आप जब भी आप घर में पोंछा लगाएं तो उसमे कुछ नमक मिला दे। ऐसा कम से कम हफ्ते में दो बार करें। ऐसा कहते हैं कि घर में नमक वाला पोछा लगाने से शीघ्र धन की प्राप्ति होती हैं। ये नमक पूरे घर को पॉजिटिव उर्जा से भर देता हैं। तो घर की तरक्की के लिए नमक से पोछा लगाएं।

vastu tips,vastu tips in hindi,salt vastu tips,positivity in life

बीमारी दूर करने के लिए

अगर कोई लंबी बीमारी से ग्रसित हैं तो उसके सिरहाने कांच के एक बर्तन में नमक रखें। एक सप्ताह बाद उस नमक को बदल कर दोबारा नमक रख दें। धीरे-धीरे सेहत में सुधार होने लगेगा।

धन की कमी से निपटने के लिए

नमक को कभी भी स्टील और लोहे के बने बर्तन में नहीं रखना चाहिए, बल्कि नमक को कांच के जार में भरकर रखें। अगर संभव हो तो नमक के जार में तीन-चार लौंग भी रख दें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी और कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

रुका हुआ धन प्राप्त करने के लिए

कांच के गिलास में नमक और पानी मिलाकर घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रख दें और पीछे लाल रंग का बल्ब लगा दें या फिर लाल रंग कांच भी लगा सकते हैं। यदि गिलास में पानी सूख जाए तो फिर भर दें। इस उपाय के करने से आर्थिक संतुलन बना रहेगा साथ ही रूका हुआ धन भी प्राप्त होगा।

सुखमय दांपत्य जीवन के लिए

पति-पत्नी में झगड़ा होता है या घर में तनाव के हालात रहते हैं तो इसे दूर करने के लिए कांच की कटोरी या गिलास में सेंधा नमक डालकर, बेडरूम, ड्राईगरूम में रख दें। नमक नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेगा और घर के हालात सुधर जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?