न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आज हैं भगवान शिव को समर्पित भौम प्रदोष व्रत, इन उपायों से दूर करें जीवन की परेशानियां

आज के दिन किसी भेंट के साथ शिव प्रतिमा के दर्शन करना बहुत लाभकारी होता हैं। हम आपको आज भौम प्रदोष व्रत से जुड़े कुछ विशेष उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से भगवान शिव प्रसन्न होकर सभी समस्याओं का अंत करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Aug 2022 7:28:41

आज हैं भगवान शिव को समर्पित भौम प्रदोष व्रत, इन उपायों से दूर करें जीवन की परेशानियां

आज प्रदोष व्रत हैं जो कि भगवान शिव को समर्पित होता हैं। मंगलवार के दिन पड़ने की वजह से इसे भौम प्रदोष व्रत के रूप में जाना जाता हैं। पौराणिक शास्त्रों में प्रदोष व्रत की बड़ी महिमा है। सावन के महीने में आने की वजह से इसकी महत्ता और बढ़ जाती हैं। इस दिन भगवान शिव जी की विधिपूर्वक आराधना करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। आपके जीवन में किसी भी तरह की परेशानी आ रही हो तो प्रदोष व्रत वाले दिन शिव की शरण में चले जाए, सभी काम बन जाएंगे। आज के दिन किसी भेंट के साथ शिव प्रतिमा के दर्शन करना बहुत लाभकारी होता हैं। हम आपको आज भौम प्रदोष व्रत से जुड़े कुछ विशेष उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से भगवान शिव प्रसन्न होकर सभी समस्याओं का अंत करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

कर्ज से छुटकारा पाने का उपाय


आप कर्ज से परेशान हैं। आय कम हो रही है, खर्च ज्यादा है, जिसके कारण बार-बार कर्ज लेने की नौबत आ जाती है। उन कर्ज के बोझ तले आप दबे हुए हैं, उससे उबर नहीं पा रहे हैं, तो आज भौम प्रदोष व्रत के दिन शिव पूजा के समय एक आसन पर बैठ जाएं। प्रभु का ध्यान करके ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। हनुमान जी की यह पाठ आपका आर्थिक संकट दूर करेगा। हनुमान जी स्वयं भगवान शिव के अंश है। आप चाहें तो ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ हर मंगलवार को भी कर सकते हैं।

घर के सदस्यों की तरक्की का उपाय


अपने घर के सदस्यों की खुशहाली के लिये और उनकी तरक्की के लिये सुबह स्नान आदि के बाद शिव मन्दिर जाकर सबसे पहले शिवलिंग पर शुद्ध जल चढ़ाएं और धूप-दीप आदि से भगवान की पूजा करें। शाम के समय फिर से संभव हो तो स्नान करके साफ कपड़े पहनकर शिव मन्दिर जायें। अगर दोबारा स्नान नहीं कर सकते तो केवल हाथ-पैर धोकर, साफ-सुथरे कपड़े पहनकर मन्दिर में जायें और वहां जाकर ठीक सुबह की तरह धूप-दीप आदि से भगवान शंकर की पूजा करें। अगर दोनों समय पूजा करना आपके लिये संभव नहीं है तो केवल शाम के समय शिव पूजा करें और सुबह घर पर ही भगवान का आशीर्वाद ले लें। ऐसा करने से आपके परिवार की खुशहाली हमेशा बनी रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan 2022,pradosh vrat,lord shiva

आर्थिक संकट से निपटने का उपाय

यदि आप किसी प्रकार के आर्थिक संकट में नहीं पड़ना चाहते हैं, तो आज भौम प्रदोष के अवसर पर शाम के समय में हनुमान जी की पूजा करें। हनुमान जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं। बजरंगबली का ध्यान करके हनुमान चालीसा का पाठ करें। संकटमोचन हनुमान जी आपके सभी संकटों को दूर करेंगे। उनकी कृपा से आप कोई भी आर्थिक समस्या से निजात पा जाएंगे।

मानसिक शांति पाने का उपाय


मानसिक रूप से शांति प्राप्त करने के लिये और अपने अन्दर पॉजिटिव ऊर्जा की बढ़ोतरी के लिये इस दिन सुबह के समय भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर के आगे आसन बिछाकर बैठ जायें। मूर्ति स्थापना और आसन बिछाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आसन पर बैठते समय आपका मुंह पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए और भगवान की प्रतिमा ठीक आपके सामने होनी चाहिए। इस तरह सब अच्छे से व्यवस्थित होने के बाद केवल 'ऊँ' शब्द का तेज आवाज में गहरी सांस लेकर उच्चारण करें। ऐसा कम से कम 11 बार करना चाहिए। ऐसा करने से आपको मानसिक रूप से शांति प्राप्त होगी और अपने अन्दर पॉजिटिव ऊर्जा की बढ़ोतरी महसूस करेंगे।

बिजनेस में घाटे से उभरने का उपाय


आपको अपने बिजनेस में घाटा हो रहा है। जो भी निवेश कर रहे हैं, वह नुकसानदायक साबित हो रहा है। बिजनेस में उतार चढ़ाव हमेशा बना रह रहा है। ऐसी स्थितियों से बाहर आने के लिए आज भौम प्रदोष के दिन शिव पूजा मुहूर्त में भगवान भोलेनाथ की आराधना करें। फिर तीन मुखी रुद्राक्ष की पूजा करें और उसे गले में पहन लें। रुद्राक्ष भगवान शिव का अंश होता है। शिव कृपा से आपको बिजनेस में उन्नति होगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan 2022,pradosh vrat,lord shiva

बीमारी से निजात पाने का उपाय

आपको या आपके परिवार के किसी भी सदस्य को कोई पुरानी बीमारी है और आप उससे जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इस दिन शाम के समय घर में किसी एकांत जगह परआसन बिछाकर बैठ जायें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। मंत्र है- 'ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥' इस मंत्र जाप करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके सामने कोई न आए और जाप के बाद सबसे पहले भगवान शिव के दर्शन करने चाहिए। इस मंत्र का सिर्फ 11 बार जाप करने से ही आपको फायदा देखने को मिलेगा।

मंगल दोष दूर करने का उपाय


भौम प्रदोष व्रत का दिन मंगल से जुड़ा है। इस दिन शिव पूजा के बाद आप मंगल ग्रह के मंत्रों का जाप करते हैं, तो कुंडली में व्याप्त मंगल दोष दूर होता है। आज के दिन मंगल के तांत्रिक मंत्र ओम क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: का जाप करते हैं, तो आपको रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। कई बार हम दूसरे की आर्थिक मदद करते हैं, लेकिन वह पैसा फंस जाता है, वापस नहीं मिलता है। उसको वापस पाने के लिए यह मंत्र उपयोगी माना जाता है। इस मंत्र का जाप कम से कम 40 हजार बार किया जाता है।

भय मुक्ति का उपाय


अगर आपको हर समय किसी न किसी चीज़ का भय बना रहता है, तो इसके लिए इस दिन शाम के समय शिव जी की प्रतिमा के आगे दीपक जलाकर, आसन बिछाकर पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके बैठना चाहिए और संभव हो तो रुद्राक्ष या चंदन की माला से “ऊँ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। अगर आपके पास रुद्राक्ष या चन्दन की माला उपलब्ध नहीं है तो करमाला पर गिनकर 108 बार मंत्र का जाप कर लें। ऐसा करने से आपको कभी किसी चीज़ का भय नहीं होगा और स्वयं के अंदर एक नयी ऊर्जा महसूस करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका