न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रक्षाबंधन के दिन किए गए ये उपाय संवार देंगे आपका जीवन, जानें और आजमाएं

आज इस कड़ी में हम आपको रक्षाबंधन के दिन किए जाने वाले कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो जीवन की समस्याओं को दूर करते हुए इसको संवारने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 11 Aug 2022 6:22:06

रक्षाबंधन के दिन किए गए ये उपाय संवार देंगे आपका जीवन, जानें और आजमाएं

सावन माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाता हैं जिसको लेकर इस बार असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि 11 अगस्त या 12 अगस्त में से किस दिन यह त्यौहार बनाया जाए। हांलाकि 11 अगस्त को पूर्णिमा तिथि पूरा दिन है इसलिए अधिकतर इसे आज ही मना रहे हैं। भाई-बहन को समर्पित यह त्यौहार ज्योतिष की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको रक्षाबंधन के दिन किए जाने वाले कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो जीवन की समस्याओं को दूर करते हुए इसको संवारने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं रक्षाबंधन के दिन किए जाने वाले इन उपयों के बारे में...

ऋण मुक्ति के लिए


रक्षाबंधन के दिन गेहूं के आटे में गुड़ मिलाकर पुए बनाएं और किसी हनुमान मंदिर में जाकर चढ़ाएं और गरीबों में बांट दें। कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी और आपके पास भी धन आना शुरू हो जाएगा।

शत्रु शमन के लिए


यदि आपका कोई दुश्मन आपको परेशान कर रहा है तो रक्षाबन्धन के दिन हनुमान के मन्दिर में जाकर उन्हें चोला चढ़ायें। इसके साथ गुड़ और गुलाब के फूल भी चढ़ाये। इस टोटके को करने से आपके शत्रु का शमन हो जाएगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,raksha bandhan 2022

घर की गरीबी दूर करने के लिए

अगर आप आर्थिक तंगी से जुझ रहे हो या घर में बरकत नही होती है तो इस टोटके को अपना कर आप अपनी आर्थित तंगी से छुटकारा पा सकते है। रक्षाबन्धन के दिन सुबह किसी बड़ के पेड़ के नीचे उगे पौधे को जड़ के साथ उखाड़ ले घर ले आये। घर में किसी गमले में लगाये और रोजना पानी दे। इस उपाय से आपके घर में लक्ष्मी स्थाई रूप से वास करने लगेगी।

उधार दिया पैसा वापस पाने के लिए


किसी ने आपसे पैसा उधार लिया है और वापस नही दे रहा है तो रक्षाबन्धन के दिन एक सूखे कपूर से काजल बनायें और इस काजल से एक काग़ज पर उस व्यक्ति का नाम लिखें, जिससे आपको पैसा लेना है। अब इस कागज को किसी भारी पत्थर के नीचे दबा दे। देखिएगा आपका पैसा जल्दी ही आपकों वापस मिल जायेगा।

व्यापार वृद्धि के लिए


रक्षाबंधन के दिन यानी आज महालक्ष्मी मंदिर में या घर पर ही देवी लक्ष्मी का पूजन कर दूध, चावल, केला व पंच मेवा से बनी खीर देवी को अर्पण करें व बालकों में प्रसाद के रूप में बांट दें। रक्षाबंधन के दिन गणेशजी के चित्र के सामने लौंग व सुपारी रखें। जब भी कहीं काम पर जाना हो, तो इस लौंग और सुपारी को साथ लेकर जाएं, तो काम बिना किसी बाधा के सिद्ध होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,raksha bandhan 2022

आर्थिक सफलता पाने के लिए

सरसों के तेल में सिके गेहूं के आटे व पुराने गुड़ से तैयार सात पुए, सात मदार (आक) के फूल, सिंदूर, आटे से तैयार सरसों के तेल का दीपक, पत्तल या अरंडी के पत्ते पर रखकर रक्षाबंधन की रात में किसी चौराहे पर रख आएं और वापस पीछे मुड़कर न देखें। अगर आप अपार धन-समृद्धि चाहते हैं, तो रक्षाबंधन के दिन लाल रंग के मिट्टी के घड़े में नारियल रखकर उस पर लाल कपड़ा ढककर उसे बांधकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।

पुराना रोग ठीक करने के लिए


अगर आपकों या आपके घर में किसी को भी बीमारी ने घेर रखा है। तो इस रक्षाबन्धन को रोगी के सिराहने के पास एक रूपये का सिक्का रख दें, और अगली सुबह ये सिक्का किसी शमशान घाट में फेक दे, इससे रोगी की बीमारी जल्द ही ठीक हो जाएगी।

कुंडली के दोष समाप्त करने के लिए


अपनी कुंडली के सभी दोष को समाप्त करने के लिए सुबह किसी शिव मंदिर में जाकर 11 बार ओम नम शिवाय का जाप करें। आपकी कुंडली के दोष खत्म हो जाएगें। इस उपाय से आपके घर में लक्ष्मी भी स्थाई रूप से वास करने लगेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका