न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कल मनाया जाना हैं तुलसी विवाह का पर्व, इन उपायों से बनाए वैवाहिक जीवन को सुखमय

इस बार तुलसी विवाह के दिन शादी के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं बन रहा है। लेकिन शास्त्रों में तुलसी विवाह के दिन से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां चल रही हैं, तो उन्हें दूर किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Nov 2022 7:53:52

कल मनाया जाना हैं तुलसी विवाह का पर्व, इन उपायों से बनाए वैवाहिक जीवन को सुखमय

हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है जो कि इस बार 04 नवंबर, शुक्रवार को पड़ रहा हैं। तुलसी विवाह के दिन तुलसी जी और भगवान शालीग्राम के विवाह का आयोजन किया जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, तुलसी विवाह के दिन से ही शादी के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हो जाते हैं। हांलाकि इस बार तुलसी विवाह के दिन शादी के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं बन रहा है। लेकिन शास्त्रों में तुलसी विवाह के दिन से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां चल रही हैं, तो उन्हें दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने वाले इन उपायों के बारे में...

astrology tips,astrology tips in hindi,tulsi vivah,positivity in life

लगाए तुलसी का पौधा

तुलसी विवाह के लिए घर में लाना श्रेष्ठ माना गया है। इस दिन घर में तुलसी रोपण करने के बाद उनसे सालभर हरी-भरी रहने की प्रार्थना करें। इसके साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि तुलसी के आसपास कोई कांटेदार पौधा या कैक्ट्स नहीं होना चाहिए। साथ ही, झाड़ू या डस्टबिन भी तुलसी के पास नहीं होना चाहिए।

तुलसी जी को चढ़ाएं सुहाग सामग्री

पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर करने के लिए तुलसी विवाह के दिन तुलसी जी और शालीग्राम का विवाह कराएं। पूजा में तुलसी जी को लाल चुनरी और सुहाग का सामान जैसे सिंदूर, बिंदी, चूड़ी, लाल वस्त्र, आलता आदि भी चढ़ाएं। सुहाग के इन सामान को पूजा के बाद किसी सुहागिन स्त्री को दान दे दें। इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,tulsi vivah,positivity in life

तुलसी के पानी का छिडकाव

तुलसी के पत्तों को साफ पानी में डालें और कुछ देर रखने के बाद उस जल का पुरे घर में छिड़काव कर दें। इस उपाय से घर पर मौजूद सभी नकारात्मक ऊर्जाएं खत्म होती है और पति-पत्नी के रिश्ते में चल रही परेशानियां दूर होती है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप तुलसी के पत्ते न तो एकादशी और न ही द्वादशी के दिन तोड़ें। बल्कि इस उपाय के लिए 2-3 दिन पहले ही तुलसी के पत्ते इकठ्ठा कर लें या अपने आप टूट कर गिरे पत्तों का इस्तेमाल करें।

देसी घी का दीपक

इस दिन तुलसी पर शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं और ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:’ मंत्र का 11, 21, 51 या 101 बार जाप करें। इससे मां तुलसी प्रसन्न होती हैं और घर में हमेशा हरी-भरी रहती हैं। साथ ही, उनकी कृपा से जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

साथ मिलकर करें पूजा

तुलसी विवाह के दिन यदि पति-पत्नी एक साथ मिकर पूजा-पाठ करते हैं तो इससे भी लाभ होता है। इससे आपसी प्रेम बढ़ता है और वैवाहिक जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती है। पूजा में तुलसी मंगलाष्टक का पाठ करना भी लाभकारी होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?