न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुर्गा अष्टमी के दिन आजमाए ये उपाय, महागौरी की कृपा से दूर होगा दुर्भाग्य

धार्मिक दृष्टि के साथ ही दुर्गा अष्टमी का दिन ज्योतिष के लिहाज से भी महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं। इस रात को इच्छित मनोकामना पूर्ति के लिए लोग तरह तरह के टोने-टोटके, ज्योतिष उपाय करते हैं और अपने दुर्भाग्य के बंद दरवाजे को सौभाग्य में बदलने की चाहत रखते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 01 Oct 2022 7:54:07

दुर्गा अष्टमी के दिन आजमाए ये उपाय, महागौरी की कृपा से दूर होगा दुर्भाग्य

नवरात्रि का पावन पर्व जारी हैं और 3 अक्टूबर को अष्टमी तिथि पड़ रही है जिसका धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्व माना गया हैं। इस मातारानी के निमित विधिवत व्रत रखके हवन, पूजा, भोज आदि कराया जाता हैं और मातारानी का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता हैं। धार्मिक दृष्टि के साथ ही दुर्गा अष्टमी का दिन ज्योतिष के लिहाज से भी महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं। इस रात को इच्छित मनोकामना पूर्ति के लिए लोग तरह तरह के टोने-टोटके, ज्योतिष उपाय करते हैं और अपने दुर्भाग्य के बंद दरवाजे को सौभाग्य में बदलने की चाहत रखते हैं। आज हम आपको दुर्गा अष्टमी के दिन किए जाने वाले उन ज्योतिष उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके जीवन में खुशियां लाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए

दुर्गाष्टमी तिथि को एक पान का पत्ता लें और उस पर सात गुलाब की पंखुड़ियां रखकर मां दुर्गा को भेंट करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती हैं और नौकरी व व्यवसाय में उन्नति होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,durga ashtmi,mahagauri

सुख-शांति के लिए

दुर्गाष्टमी को अगर 9 कन्याओं को भोजन करा सकें तो यह उत्तम माना जाता है लेकिन अगर ऐसा कर पाना संभव नहीं है तो किसी एक कन्या को घर पर आदरपूर्वक बुलाकर लाल रंग की चुनरी अर्पित करके भोजन कराएं। इसके बाद लाल रंग की सामग्री भेंट करें। इन सामग्री में आप शिक्षा-खेल से संबंधित चीजें, वस्त्र, फल, मिठाई, दक्षिणा, श्रृंगार आदि का सामान अवश्य रखें। ऐसा करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

प्रेम विवाह में आ रही बाधा दूर करने के लिए

प्रेम विवाह में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो उस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए इस दिन आपको देवी दुर्गा के इस मंत्र का 21 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है- 'सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।' मंत्र जाप के बाद मां दुर्गा को इलायची का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके प्रेम विवाह में आ रही सारी अड़चनें अपने आप दूर होती चली जायेंगी।

कष्टों को दूर करने के लिए

दुर्गाष्टमी तिथि को माता के मंदिर जाकर मां को लाल चुनरी में मखाने और बताशे के साथ कुछ सिक्के मिलाकर माता को अर्पित करें। इसके साथ ही आप मालपुए और केसर मिश्रित खीर का भोग लगाएं। इसके बाद सुहागिन महिला को श्रृंगार का सामान भेंट करें। ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और जीवन के सभी कष्ट मां दुर्गा के आशीर्वाद से दूर होते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,durga ashtmi,mahagauri

सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए

अगर आप अपने दाम्पत्य संबंधों में सुख बनाए रखना चाहते हैं, तो उसके लिए इस दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद देवी मां को सफेद पुष्पों की पुष्पांजलि चढ़ानी चाहिए। इसके बाद दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। अगर आप इस दिन दुर्गा चालीसा का पूरा पाठ न कर पाये तो आज के दिन दुर्गा चालीसा का कुछ हिस्सा पढ़ें और बाकी का हिस्सा अगले आठ दिनों के दौरान थोड़ा-थोड़ा करके पढ़ लें। दुर्गा चालीसा का पाठ करने से आपके दाम्पत्य संबंधों में सुख बना रहेगा।

काम में आ रहे अवरोध को दूर करने के लिए

तुलसी के आस-पास 9 घी के दीपक जलाएं और एक दीपक बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इसके बाद सफलता और सौभाग्य की प्रार्थना करें। इसके साथ ही चीटियों को आटे में शक्कर मिलाकर डालें। ऐसा करने से आपके काम में आ रहा अवरोध भी दूर होता है।

स्वास्थ्य समस्या दूर करने के लिए

अगर पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य को लेकर आपको कुछ परेशानी झेलनी पड़ रही है तो उससे बचने के लिए इस दिन आपको मां दुर्गा के इस मंत्र का 5 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है- 'ऊँ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते।।' जाप के बाद माता को पांच फलों का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से स्वास्थ्य को लेकर आपको जो भी परेशानी झेलनी पड़ रही है, उससे आपको जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?