न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्वपितृ अमावस्या पर इन उपायों से करें पितरों को प्रसन्न, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

पितृ पक्ष जारी हैं जहां 25 सितंबर को अंतिम श्राद्ध सर्वपितृ अमावस्या के तौर पर मनाया जाता हैं। सर्वपितृ अमावस्‍या के दिन पितृगण धरती से देवलोक की ओर प्रस्‍थान करते हैं। अगर आपने पूरे पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म नहीं किए हैं तो सर्वपितृ अमावस्या पर पितरो के निमिति श्राद्ध कर सकते हैं। इस अमावस्या का श्राद्ध पक्ष में अधिक महत्व माना जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Sep 2022 8:11:05

सर्वपितृ अमावस्या पर इन उपायों से करें पितरों को प्रसन्न, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

पितृ पक्ष जारी हैं जहां 25 सितंबर को अंतिम श्राद्ध सर्वपितृ अमावस्या के तौर पर मनाया जाता हैं। सर्वपितृ अमावस्‍या के दिन पितृगण धरती से देवलोक की ओर प्रस्‍थान करते हैं। अगर आपने पूरे पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म नहीं किए हैं तो सर्वपितृ अमावस्या पर पितरो के निमिति श्राद्ध कर सकते हैं। इस अमावस्या का श्राद्ध पक्ष में अधिक महत्व माना जाता है। पितृमोक्ष अमावस्या के दिन सभी ज्ञात-अज्ञात पितरों का श्राद्ध किया जाता है। इसी के साथ ज्योतिष में इस दिन से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से आप पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद पा सकते हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

पीपल के पेड़ के नीचे लगाएं दीपक

पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर पितरों के निमित्त घर का बना मिष्ठान व शुद्ध जल की मटकी पीपल के पेड़ के नीचे अपने पितरों के निमित्त रखकर वहां दीपक जलाएं। घर में सुख-शांति का आगमन होगा।

मछलियों को खिलाएं आटे की गोलियां

अमावस्‍या के दिन सुबह स्‍नान करने के बाद बिना अन्‍न जल ग्रहण किए आटे की गोलियां बनाएं और पास में किसी तालाब या जल स्रोत के पास जाकर मछलियों को खिलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से न सिर्फ आपके जीवन से परेशानियां दूर होती हैं बल्कि आपको सुख समृद्धि का आशीर्वाद भी प्राप्‍त होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,pitra paksh amawasya,shraddh 2022

गाय को खिलाएं हरी पालक

पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन दिन कुतप-काल के समय अपने पितरों के निमित्त गाय को हरी पालक खिलाएं। पितरों को संतुष्टी मिलेगी और वे आपकी मनोकामना पूर्ण करेंगे।

काली चींटियों का उपाय

काली चींटियों को शक्‍कर मिला हुआ आटा खिलाने से आपको पितृ अमावस्‍या पर विशेष लाभ प्राप्‍त होता है। मान्‍यता है कि ऐसा करने से पितृगण हमारी सभी गलतियों को माफ करते हैं। ऐसा करने से हमारे पापों का नाश होता है और पुण्‍य प्राप्‍त होते हैं। मान्‍यता है कि ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूर्ण होती है।

आमान्य दान करें

पितृ मोक्ष अमावस्या पर दान करना बहुत अच्छा माना जाता है। इस दिन किसी भी मंदिर में या ब्राह्मण को आमान्य दान जरुर करें। पितृ मोक्ष अमावस्या बहुत बड़ी अमावस्या मानी जाती है। इस दिन पितरों के निमित्त किये उपाय उन को संतुष्ट कर देते हैं, इसलिए इस दिन चांदी का दान जरुर करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,pitra paksh amawasya,shraddh 2022

काल सर्प दोष का उपाय

पितृ अमावस्‍या पर चांदी के छोटे से नाग और नागिन को लेकर आएं और उसकी पूजा करें। पूजा करने के बाद इनका माथे से स्‍पर्श करके इनको बहते जल में प्रवाहित कर दें। माना जाता है कि पितृ अमावस्‍या पर इस उपाय को करने से आपकी कुंडली से काल सर्पदोष दूर हो जाएगा।

मीठे चावल
का उपाय

ऐसी मान्‍यता है कि पितरों के निमित्‍त मीठी वस्‍तुओं का दान करने से आपको उनका आशीर्वाद प्राप्‍त होता है। पितर अमावस्‍या के दिन अपने हाथ से मीठे चावल पकाकर मंदिर में ले जाएं और वहां पर निर्धन लोगों को खिलाएं। आपको ऐसा करता देख पितृ प्रसन्‍न होंगे और आपको सदा सुखी रहने का आशीर्वाद प्राप्‍त होगा।

तेल का चौमुखा दीपक रखें

पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन अपने पितरों के निमित्त तेल का चौमुखा दीपक रखें। सूर्यास्त के बाद घर की छत पर दीपक रखें और ध्यान रखें कि आपका मुख दक्षिण दिशा में हो। यह घर में सकारात्मकता का संचार करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?