न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Radhashtami 2022 : इन उपायों से पूर्ण होगी आपकी मनोकामनाएं, जानें महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

मान्यता है कि इस दिन व्रत मात्र से समस्त पापों से मुक्ति मिल जाती है। शास्त्रों के अनुसार राधा अष्टमी का व्रत किए बिना कृष्ण जन्माष्टमी के व्रत का कोई फल प्राप्त नहीं होता। ऐसे में आज हम आपको राधाष्‍टमी पूजन के महत्व, मुहूर्त, पूजन विधि और किए जाने वाले उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Sep 2022 7:55:57

Radhashtami 2022 : इन उपायों से पूर्ण होगी आपकी मनोकामनाएं, जानें महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

राधा अष्टमी का पावन पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है, जो कि इस बार 4 सितंबर, रविवार को है। भगवान कृष्‍ण के जन्‍मोत्‍सव की तरह ही राधाष्‍टमी का भी खास महत्‍व होता है। यह जन्माष्टमी से ठीक 15 दिन बाद आता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत मात्र से समस्त पापों से मुक्ति मिल जाती है। शास्त्रों के अनुसार राधा अष्टमी का व्रत किए बिना कृष्ण जन्माष्टमी के व्रत का कोई फल प्राप्त नहीं होता। ऐसे में आज हम आपको राधाष्‍टमी पूजन के महत्व, मुहूर्त, पूजन विधि और किए जाने वाले उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं कैसे राधाष्‍टमी पर श्री कृष्ण और राधा रानी को प्रसन्न किया जाए।

राधाष्‍टमी का महत्‍व

राधा कृष्‍ण का प्रेम दुनिया में सबसे पवित्र और खूबसूरत माना गया है। मान्यता है कि राधाष्‍टमी के दिन पूजापाठ करने से आपके वैवाहिक जीवन में सुख समृद्धि और शांति बढ़ती है। यदि पति और पत्‍नी मिलकर इस दिन पूजा करें तो उनके वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है और खुशहाली आती है। राधाजी को मां लक्ष्‍मी स्‍वरूपा भी कहा गया है। इसलिए ऐसा भी माना जाता है कि राधाष्‍टमी पर विधि विधान से पूजा करने से आपके धन में वृद्धि होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,radha ashtmi 2022,radha krishna

राधाष्‍टमी का शुभ मुहूर्त

इस साल राधाष्‍टमी 4 सितंबर, रविवार को मनाई जाएगी और इसका आरंभ शनिवार को ही दोपहर में 12 बजकर 25 मिनट से हो जाएगा। अष्‍टमी तिथि का समापन 4 सितंबर को सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि की मान्‍यता के अनुसार, 4 सितंबर को ही राधाष्‍टमी मनाई जाएगी।

राधाष्‍टमी की पूजाविधि

कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर जहां आधी रात को कान्‍हाजी का जन्‍मोत्‍सव मनाया जाता है। वहीं राधाष्‍टमी की पूजा सुबह के वक्‍त की जाजी है। राधाष्‍टमी पर राधारानी के साथ कृष्‍णजी की भी पूजा की जाती है। इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्‍नान कर लेना चाहिए। स्‍वच्‍छ वस्‍त्र धारण करके पूजा के स्‍थान को गंगाजल छिड़ककर पवित्र कर लेना चाहिए। उसके बाद पूजाघर में लकड़ी की एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर उस पर राधा और कृष्‍ण की संयुक्‍त मूर्ति स्‍थापित करें।

सबसे पहले मूर्ति को पंचामृत से स्‍नान करवाएं और फिर सुंदर वस्‍त्र और मुकुट पहनाकर भगवान का श्रृंगार करें। फिर भगवान को रोली, चावल, फूल और फल अर्पित करें व मिष्‍ठान से भोग लगाएं। दोनों का पील चंदन से तिलक लगाएं। फिर राधारानी और कृष्‍णजी की संयुक्‍त रूप से आरती उतारकर पूजा करें। मंत्रों का जप करें। पूजा संपन्‍न होने के बाद प्रसाद रूपी पंचामृत को परिवार के सभी लोगों में बांट दें। अगर आप व्रत रख रहे हैं तो नवमी तिथि में पारण करें और सुहागिन महिलाओं व जरूरतमंदों को दान देने के बाद ही अन्‍न ग्रहण करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,radha ashtmi 2022,radha krishna

व्यापार में वृद्धि के लिए उपाय

व्यापार में वृद्धि या नौकरी में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए इस दिन राधा रानी की पूजा करने के बाद एक चांदी का सिक्का लें और ओम राधा कृष्णाय नम: मंत्र का 108 बार जप करें। तथा पूजा पूर्ण होने के बाद ये सिक्का किसी लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी यानि जहां पर भी आप पैसे, रूपये और सोना चांदी रखते हैं वहां रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी।

मान सम्मान में वृद्धि के लिए उपाय

शास्त्रों के अनुसार इस दिन राधा रानी की पूजा करते समय अष्टमुखी दीपक का इस्तेमाल करें। यदि आपके पास अष्टमुखी दीपक ना हो तो एक ही दीपक में आठ बातियां प्रज्जवलित करें। कहा जाता है कि इस दिन अष्टमुखी दीपक में इत्र डालकर प्रज्जवलित करने से मान सम्मान में वृद्धि होती है औस सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। तथा मां लक्ष्मी का स्थिर वास आपके घर में रहता है।

प्रेम संबंधो के लिए उपाय

राधा अष्टमी के दिन पूजा करते समय भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की प्रतिमा के सामने कपूर रखें, पूजा के बाद इस कपूर को एक मिट्टी के दिए में रखकर बेडरूम में जलाएं और इसका धूप दिखाएं। इससे बेडरूम से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का वास होता है। पति पत्नी में प्रेम बढ़ता है और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार राधा कृष्ण को इत्र अर्पित करने पति पत्नी के प्रेम संबंधो में मधुरता आती है। ध्यान रहे इस इत्र का इस्तेमाल आप स्वयं करें।

मनचाहा जीवन साथी पाने के लिए उपाय

मनचाहा जीवन साथी पाने के लिए इस दिन भगवान श्री कृष्ण को हल्दी और चंदन का तिलकर लगाएं और कुमकुम का तिलक राधा रानी को अर्पित करें। साथ ही यदि आपको अपने प्रेम में सफलता पाना है तो यह अचूक उपाय करें। बाजार से भोजपत्र लेकर आएं और उस भोजपत्र पर अपने प्रेमी या प्रेमिका का नाम सफेद चंदन से लिखें और राधा कृष्ण के चरणों में उसे अर्पित करके प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपको मनचाहा जीवन साथी मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?