न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्रहों के दुष्प्रभाव को करना चाहते हैं कम, सोने से पहले तकिए के नीचे रख लें ये चीज़ें

हर व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों का अच्छा या फिर बुरा असर पड़ता है। जैसे ही कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर होती है तो उसके दुष्प्रभाव दिखना शुरू हो जाते हैं और व्यक्ति को आर्थिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ जाता हैं। जीवन में आ रही इन अडचनों को दूर करने के लिए आपको ज्योतिष की मदद लेने की जरूरत होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Sep 2022 7:34:12

ग्रहों के दुष्प्रभाव को करना चाहते हैं कम, सोने से पहले तकिए के नीचे रख लें ये चीज़ें

हर किसी का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा होता हैं जिसके लिए आपकी कुंडली में मौजूद ग्रहों की दशा उत्तरदायी होती हैं। हर व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों का अच्छा या फिर बुरा असर पड़ता है। जैसे ही कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर होती है तो उसके दुष्प्रभाव दिखना शुरू हो जाते हैं और व्यक्ति को आर्थिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ जाता हैं। जीवन में आ रही इन अडचनों को दूर करने के लिए आपको ज्योतिष की मदद लेने की जरूरत होती हैं। ज्योतिष शास्त्र में सोने से पहले तकिए के नीचे कुछ चीजें रखकर ग्रहों की स्थिति को अनुकूल बनाया जा सकता हैं। यहां हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें तकिए के नीचे रखने से ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी।

गीता या सुंदरकांड

यदि कार्यक्षेत्र में अच्‍छा परफॉर्म करने में मुश्किल आ रही है या उन्‍नति नहीं मिल रही है तो सोते समय तकिये के नीचे गीता या सुंदरकांड रख लें। ऐसा करने से मन शांत रहता है और व्‍यक्ति के अंदर सकारात्‍मकता बढ़ती है। धीरे-धीरे इसका सकारात्‍मक असर उसके काम और उन्‍नति पर दिखने लगता है।

मोरपंख

यदि आप लंबे समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, तो सोने से पहले अपने तकिए के नीचे मोरपंख रख लें। इससे आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी। साथ ही धन धान्य की कमी भी नहीं रहेगी।

सिंदूर

मंगल दोष के कारण कामों में रुकावटें आ रही है, मनमुताबिक तरक्‍की नहीं मिल रही है तो सोमवार के दिन तकिए के नीचे सिंदूर की छोटी सी डब्‍बी रखकर सोएं। फिर अगले दिन ये सिंदूर हनुमानजी को अर्पित कर दें। तेजी से सफलताएं मिलने लगेंगी। आय भी बढ़ेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,things under pillow

हल्दी की गांठ

यदि आपकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर है, तो उसकी मजबूती के लिए हल्दी की एक गांठ पीले कपड़े में लपेटकर तकिए के नीचे रख कर सो जाएं। इससे गुरु मजबूत होगा, जिससे नौकरी, बिजनेस में अपार सफलता मिलने के साथ ही भाग्य भी चमक जाएगा।

चांदी की मछली

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर स्थिति में है तो चांदी से बनी मछली रखना शुभ होगा। इसलिए चांदी से बनी मछली को तकिए के नीचे रख लें। इससे शुक्र मजबूत होगा, जिससे सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य, सुंदरता की प्राप्ति होगी।

सिक्का

यदि आप लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो तकिए के नीचे एक का सिक्का रखकर सोएं और सुबह उठकर उस सिक्के को किसी गरीब या जरूरतमंद को दान कर दें। इस उपाय से धीरे-धीरे आपका भाग्य बदल जाएगा।

तुलसी की पत्ती

यदि आप तकिए के नीचे तुलसी की पत्ती रखकर सोते हैं तो इससे आपके घर की न केवल नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, बल्कि सुबह इन पत्तों को खाने से धन में वृद्धि भी होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,things under pillow

सोने का कोई आभूषण

ग्रहों के सेनापति मंगल और राजकुमार बुध को मजबूत करने के लिए सोने के आभूषण का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए रात को सोने से पहले तकिए के नीचे सोने से बनी चीजें जैसे बाली, कंगन, अंगूठी, छल्ला, आदि रखकर सोएं। इससे आपको व्यापार, नौकरी में लाभ मिलने के साथ बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे।

लोहे का छल्ला

लोहे की चीजों को शनि ग्रह से जोड़ा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस जातक की कुंडली में शनि ग्रह कमजोर स्थिति में है तो वह लोहे का छल्ला पहन सकते हैं। इसके अलावा शनि देव की कृपा पाने और शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए लोहे का छल्ला को तकिए के नीचे रखकर सो जाएं। इससे लाभ मिलेगा।

सौंफ

सफेद कपड़े में सौंफ बांधकर तकिए के नीचे रखकर सोने से यह राहु दोष दूर करने में मदद करता है। ऐसा करने से आपको बुरे सपने और मानसिक परेशानियां से छुटकारा मिलता है। इस उपाय से राहु का बुरा प्रभाव कम होता है।

लहसुन की कली

घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए और आर्थिक तंगी दूर करने के लिए सोते समय तकिए के नीचे लहसुन की कली रखकर सोना लाभदाई रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?