न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रतिपदा श्राद्ध 2025: पितृ पक्ष का पहला श्राद्ध आज, जानें महत्व और शुभ मुहूर्त

पितृ पक्ष 2025 का पहला श्राद्ध प्रतिपदा तिथि पर आज किया जा रहा है। जानिए प्रतिपदा श्राद्ध का महत्व, शुभ मुहूर्त और घर पर श्राद्ध करने की सही विधि जिससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त हो सके।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Sep 2025 8:09:16

प्रतिपदा श्राद्ध 2025: पितृ पक्ष का पहला श्राद्ध आज, जानें महत्व और शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का समय पूर्वजों को स्मरण करने और उनके प्रति श्रद्धा प्रकट करने का पावन अवसर माना जाता है। इस अवधि में लोग श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे कर्मकांड करते हैं, जिससे पितरों का आशीर्वाद बना रहे और परिवार में सुख-शांति का वास हो। पितृ पक्ष 2025 की शुरुआत 7 सितंबर से हो चुकी है और यह 21 सितंबर तक चलेगा। इस क्रम का पहला श्राद्ध प्रतिपदा श्राद्ध कहलाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्राद्ध करने से व्यक्ति को राजसुख की प्राप्ति होती है और जीवन में सभी भौतिक एवं आध्यात्मिक सुखों का आनंद मिलता है।

प्रतिपदा श्राद्ध का शुभ मुहूर्त (Pratipada Shradh Muhurat 2025)

प्रतिपदा श्राद्ध तिथि: 8 सितंबर 2025, सोमवार

कुतुप मुहूर्त: सुबह 11:09 बजे से 11:59 बजे तक (अवधि – 50 मिनट)

रौहिण मुहूर्त: सुबह 11:59 बजे से 12:49 बजे तक (अवधि – 50 मिनट)

अपराह्न काल: दोपहर 12:49 बजे से 03:18 बजे तक (अवधि – 2 घंटे 29 मिनट)

प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 7 सितंबर रात 11:38 बजे से

प्रतिपदा तिथि समाप्त: 8 सितंबर रात 09:11 बजे तक

इन मुहूर्तों को सबसे शुभ माना गया है और इन्हीं समयों में श्राद्धकर्म करने से पितरों की आत्मा प्रसन्न होती है।

घर पर श्राद्ध करने की विधि

अगर आप बिना पंडित के घर पर ही श्राद्ध करना चाहते हैं तो कुछ सरल नियमों का पालन करें:

- सबसे पहले सुबह स्नान करें और पूरे घर की सफाई के बाद गंगाजल का छिड़काव करें।
- दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठें।
- तांबे के पात्र में गंगाजल, दूध, तिल, जौ, चावल, सफेद पुष्प और कुश डालें।
- इन सामग्रियों से पितरों का स्मरण करते हुए दक्षिण दिशा की ओर जल अर्पित करें।
- पिंडदान के लिए जौ, तिल, चावल और दूध से पिंड बनाकर समर्पित करें।
- पूरे अनुष्ठान के दौरान “ॐ पितृभ्य: नम:” मंत्र का जप करें।
- इसके बाद ब्राह्मण भोजन कराएं, पंचबली (गाय, कुत्ते, कौवे, चींटियों और पीपल वृक्ष के लिए अन्न अर्पण) करें और यथाशक्ति दान-दक्षिणा दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन