न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें घर में कहां लगाई जानी चाहिए पितरों की तस्वीर, बना रहेगा आशीर्वाद

वास्तुशास्त्र के अनुसार यदि पूर्वजों की तस्वीर गलत दिशा या गलत स्थान पर लगी हो तो इससे सुख-समृद्धि में हानि होती है और जीवन में कई कष्टों का सामना करना पड़ता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं पूर्वजों की तस्वीर से जुड़े कुछ वास्तु नियमों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 16 Sep 2022 7:13:40

जानें घर में कहां लगाई जानी चाहिए पितरों की तस्वीर, बना रहेगा आशीर्वाद

पितृपक्ष जारी हैं जिसमें पितरों के प्रति आस्था दिखाते हुए उनके परिजन श्राद्ध-कर्म करते हैं। पितरों का आशीर्वाद हमेशा आप पर बना रहे इसके लिए लोग अपने घरों में पितरों की तस्वीर लगाते हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि कई लोग पितरों की तस्वीर को मंदिर में स्थान दे देते हैं जो कि सही नहीं हैं। पूर्वज भी देवताओं के समान होते हैं लेकिन पूर्वजों को देवताओं के स्थान पर नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से देवता नाराज हो जाते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार यदि पूर्वजों की तस्वीर गलत दिशा या गलत स्थान पर लगी हो तो इससे सुख-समृद्धि में हानि होती है और जीवन में कई कष्टों का सामना करना पड़ता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं पूर्वजों की तस्वीर से जुड़े कुछ वास्तु नियमों के बारे में। आइये जानते हैं...

लिविंग रूम, किचन या बेडरूम में न लगाएं पूर्वजों की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार पितरों की तस्वीर हमेशा ऐसे स्थान पर रखें, जहां बाहरी लोगों की उन पर नजर न जाएं। ऐसा माना जाता है कि किसी बाहरी की नज़र यदि पूर्वजों की तस्वीरों पर पड़ती है तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है। इसलिए घर के लिविंग रूम में पितरों की तस्वीर न रखें। इसके अलावा घर के बेडरूम या किचन में भी पूर्वजों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। बाहरी व्यक्ति की नजर पड़ने से नकारात्मकता पैदा होती है। ससे पितरों का अपमान होता है और पारिवारिक कलह बढ़ती है। ऐसा करने से धन-हानि होती है और जीवन की सुख-शांति भंग होती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,pitar frame

पूजा स्थान पर न रखें पितरों की तस्वीर

ऐसा माना जाता है कि पूर्वजों का स्थान ईश्वर के समान होता है लेकिन ईश्वर के साथ कभी भी पूर्वजों की तस्वीर की पूजा नहीं करनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में देव और पितृ का स्थान अलग-अलग होता है इसलिए भगवान और पितरों की तस्वीर को एक ही जगह न रखें। पूजा के स्थान में पितरों की तस्वीर लगाने से जीवन में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं ऐसा करने से घर-परिवार में अशांति का माहौल भी बन सकता है। यही नहीं वास्तु शास्त्र में पितरों की तस्वीर के साथ कभी भी जीवित लोगों की तस्वीर भी नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से जीवित लोगों की आयु भी कम हो सकती है और उनका जीवन संकट में पड़ सकता है।

जीवित लोगों की तस्वीरों के साथ ना लगाए

पूर्वजों की तस्वीर को कभी भी घर के जीवित लोगों की तस्वीरों के साथ नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि अगर किसी जीवित व्यक्ति के साथ पितरों की तस्वीर लगी हो तो उसकी आयु कम होती है। इसके साथ ही ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और उसे कई संकटों का सामना करना पड़ता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,pitar frame

एक से ज्यादा ना हो तस्वीर

अक्सर देखा जाता है कि घरों में कई जगहों पर पूर्वजों की तस्वीर लगी रहती हैं, ऐसा करने गलत है। एक पूर्वज की पूरे घर में केवल एक ही तस्वीर होना चाहिए। कई जगहों पर तस्वीर होने से पितर रुष्ट हो जाते हैं, जिससे उनकी कृप दृष्टि नहीं प्राप्त होती। साथ ही घर में भी क्लेश बढ़ने लगता है।

लटकाकर ना रखें

शास्त्रों की मानें तो घर में पितरों की तस्वीरों को कभी भी दीवार पर लटकाकर लगाना नहीं चाहिए। तस्वीरों को ऐसे ही स्थान पर रखना चाहिए जहां उन्हें टिकाया जा सके। आप चाहें तो कोई लकड़ी का स्टैंड बनवाकर उस पर पितरों की फोटो रख सकते हैं।

इस दिशा में लगाएं पितरों की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पितरों की तस्वीरों को हमेशा उत्तर दिशा की ओर लगाना चाहिए ताकि उनकी दृष्टि दक्षिण दिशा की ओर रहे। दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना गया है इसलिए उत्तर की तरफ तस्वीर लगाने से उनका मुख दक्षिण की तरफ रहता है। आप ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) या फिर ऐसे स्थान पर भी तस्वीर लगा सकते हैं, जो दिशा दोष से मुक्त हो।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?